अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अब सलमान खान ने साउथ के इस डायरेक्टर से मिलाया हाथ, ला रहे PAN इंडिया फिल्म!

Share

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के लिए पिछला कुछ समय काफी अच्छा नहीं गया है. उनकी कोई भी फिल्में पिछले 3-4 सालों में ऐसी नहीं आई है जो बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई हो. अब एक्टर ने अपनी फिल्मों के च्वाइसेज को थोड़ा शिफ्ट किया है और अब वे पैट्रिऑटिक एक्शन फिल्म लेकर आ रहे हैं जो मौजूदा दौर में अच्छा परफॉर्म भी कर रही हैं. उरी और गदर 2 जैसी फिल्मों को खूब पसंद किया गया. अब सलमान खान भी बैटल ऑफ गलवान से कुछ ऐसा ही करते नजर आएंगे. फिलहाल इस फिल्म की अभी शूटिंग जारी है. लेकिन इसी बीच सलमान के फैंस के खुश होने की एक और वजह सामने आ गई है.बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान मौजूदा समय में अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं. एक्टर को खाकी वर्दी में देखना भी फैंस की एक्साइटमेंट को दुगना कर रहा है. अब फैंस के लिए एक्साइट होने की एक और बड़ी वजह आ गई है. पता चल गया है कि बैटल ऑफ गलवान के बाद सलमान खान कौन सी फिल्म में नजर आएंगे.

बैटल ऑफ गलवान के बाद सलमान खान की अपकमिंग फिल्म पर अपडेट आ गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग खत्म करने के बाद सलमान खान एक और बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी में हैं. इस बार वे कुछ बड़े स्तर पर लाने का प्लान कर रहे हैं और इसलिए उन्होंने साउथ के नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर वामशी पेडिपल्ली संग हाथ मिलाया है.

रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने इस फिल्म के लिए प्रोड्यूसर दिल राजू से हाथ मिलाया है. फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली करते नजर आएंगे. इस फिल्म का अभी टाइटल डिसाइड नहीं किया गया है लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म में सलमान कभी ना दिखने वाले किरदार में नजर आएंगे और इस फिल्म को भी बड़े पैमाने पर रिलीज करने का प्लान किया जा रहा है. फिल्म में सलमान के अपोजिट बड़ी एक्ट्रेस को कास्ट करने की बात चल रही है. वहीं ये भी माना जा रहा है कि इस फिल्म में साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े स्टार नजर आने वाले हैं.

सलमान खान को कैसी लगी स्क्रिप्ट?
सोर्स की मानें तो सलमान खान को इस फिल्म की स्क्रिप्ट काफी अच्छी भी लगी है और उनमें इस फिल्म के अच्छी कमाई करने के आसार भी नजर आ रहे हैं. इस थ्रिलर फिल्म में इमोशनल एंगल भी होगा जो फिल्म को बांधे रखेगा. ऐसा माना जा रहा है कि बैटल ऑफ गलवान को कम्प्लीट करने के बाद सलमान इस प्रोजेक्ट के साथ अप्रैल के महीने में जुड़ सकते हैं और साल 2027 में इस फिल्म को रिलीज किया जा सकता है. फिलहाल तो सलमान का सारा फोकस बैटल ऑफ गलवान पर है जो इंडिपेंडेंस डे 2026 में रिलीज की राह देख रही है.

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें