अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को लेकर किन्नर अखाड़े की बैठक, 4 महामंडलेश्वर, 7 महंतों का पट्टाभिषेक

Share

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को लेकर किन्नर अखाड़े की बड़ी बैठक हुई. इस बैठक में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज भी आशीर्वाद देने पहुंचे. किन्नर संतों ने कुंभ आयोजन और अखाड़े के मुद्दों पर चर्चा की. चार महामंडलेश्वर का पट्टाभिषेक भी किया गया है

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को धार्मिक नगरी उज्जैन में इंटरनेशनल किन्नर अखाड़े का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. शहर के शिवांजली गार्डन में हुए इस आयोजन में देशभर से किन्नर संत और पदाधिकारी शामिल हुए. कार्यक्रम में इंटरनेशनल किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की मौजूदगी में चार महामंडलेश्वर और सात महंतों का पट्टाभिषेक किया गया.

इन्हें मिली महामंडलेश्वर की उपाधि
इंटरनेशनल किन्नर अखाड़ा की बैठक में सिंहस्थ में भूमि आवंटन और धर्म से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की गई. इसके अलावा अखाड़े की व्यवस्थाओं, मर्यादाओं और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा हुई. सूरत के दिलीप नंद गिरी, तेलंगाना के महाकालीनंद गिरी, राजस्थान के कामाख्यानंद गिरी सीतारमण और प्रतापगढ़ गढ़ी मानिकपुर की रेखानंद गिरी को महामंडलेश्वर की उपाधि दी गई.

किन्नर अखाड़े में बंटवारे पर कही ये बात
किन्नर अखाड़े में कथित दो फाड़ के सवाल पर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि कुछ लोग अखाड़े को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें व्यक्तिगत रूप से निशाना बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 के सिंहस्थ के दौरान भी कुछ लोग अखाड़े से जुड़े थे, लेकिन बाद में वे आश्रम छोड़कर चले गए. उनके अनुसार बाद में उन लोगों ने किन्नर अखाड़े के नाम से नई संस्था पंजीकृत कर विवाद खड़ा किया.

CM मोहन यादव को दिया साधुवाद
उन्होंने कहा कि किन्नर अखाड़ा देश का सबसे पुराना अखाड़ा है और ऐसी कई संस्थाएं बनती रहेंगी. इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. उनके अनुसार जिन लोगों पर आरोप हैं, वे पहले माफी मांगकर वापस भी आ चुके थे. बाद में फिर से विवाद खड़ा कर रहे हैं. बाद में लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को सिंहस्थ 2028 को लेकर हो रहे विकास कार्यों के लिए साधुवाद दिया. उन्होंने कहा कि मां शिप्रा के जल से हम तपस्या करेंगे.

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें