साल का पहला सूर्यग्रहण दुनिया के कई देशों में दिखना शुरू हो गया है। भारत में ये सिर्फ लद्दाख और अरुणाचल में नजर आएगा। इस बीच अमेरिका, यूरोप से इस सूर्यग्रहण की तस्वीर आनी शुरू हो गई हैं। रिंग ऑफ फायर भी नजर आ सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि जब सूर्यग्रहण पीक पर होगा तब ग्रीनलैंड के लोगों को रिंग ऑफ फायर भी नजर आ सकती है। तस्वीरों में देखिए सूर्यग्रहण के अद्भुत नजारे…

अमेरिका के न्यू जर्सी में समुद्र के ऊपर सूर्यग्रहण का शानदार नजारा दिखा।

न्यूयॉर्क के मैनहैटन में इस तरह दिखा सूर्यग्रहण।

न्यू जर्सी में समुद्र के ऊपर सूर्यग्रहण की दूसरी शानदार तस्वीर।

गुवाहाटी में सूर्यग्रहण का शानदार नजारा देखती एक महिला।

अमेरिका के न्यू जर्सी में समुद्र के ऊपर सूर्यग्रहण की दूसरी शानदार तस्वीर।

मैरीलैंड के शहर बाल्टीमोर में सूर्यग्रहण की अद्भुत तस्वीर दिखी।

गुवाहाटी में सूर्यग्रहण का शानदार नजारा देखता एक बच्चा।

स्पेन में मोनोकुलर के जरिए सूर्यग्रहण देखता एक व्यक्ति।





