अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

MBBS स्टूडेंट की आत्मघाती सेल्फी: राजेंद्र नगर रेलवे ओवर ब्रिज पर युवती का बैलेंस बिगड़ा, गिरने से मौत

Share

इंदौर

इंदौर में सेल्फी लेते समय एक युवती के साथ बड़ा हादसा हुआ। रेलवे ओवरब्रिज से गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इंदौर की यह युवती सागर में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में MBBS की थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही थी और लॉकडाउन होने से इंदौर में घर आई हुई थी।। युवती अपने भाई के साथ घूमने निकली थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

घटना शनिवार रात 8 बजे की है। राजेंद्रनगर पुलिस ने बताया कि सिलीकान सिटी निवासी नेहा आरसे (21) अपने भाई के साथ घूमने निकली थी। रात करीब 8 बजे दोनों राजेंद्र नगर रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंचे। भाई चिप्स लेने चला गया। इसी दौरान नेहा ओवरब्रिज से सेल्फी लेने लगी। उसका बैलेंस बिगड़ा और नीचे गिर गई। उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नेहा के पिता राजेंद्र आरसे पॉली हाउस संचालित करते हैं। युवती के रिश्तेदार रामलाल ने बताया कि भाई बहन घर से घूमने निकले थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ है। नेहा सागर से MBBS थर्ड ईयर में थी और लॉकडाउन के बाद अपने घर आई हुई थी।

हादसा ही लग रहा

शाम को चेतना हॉस्पिटल से सूचना आई थी कि राजेंद्र नगर ब्रिज से गिरने से मौत हुई है। प्रथम दृष्ट्या हादसा ही लग रहा है। पीएम कराया गया है, रिपोर्ट का इंतजार है।

अमर सिंह, एसआई राजेंद्र नगर

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें