अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

रिया चक्रवर्ती को पूर्व डीजीपी ने बताई थी ‘औकात’, अब बोले- अपने कहे पर खेद

Share

साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत केस जितना चर्चा में था, उतनी ही सुर्खियां पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने भी बटोरी थीं। सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच के दौरान भी वे काफी चर्चित हुए थे। मामले की जांच के लिए बिहार और महाराष्ट्र सरकार के बीच तनातनी के दौरान वे सुर्खियों में रहे। तब उन्होंने सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को लेकर अनुचित बयान दिया था। अब एक बार फिर से गुप्तेश्वर पांडे चर्चा में हैं। इन दिनों वे अयोध्या में कथावाचन कर रहे हैं।

दरअसल, पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे ने अब अपने बयान को लेकर माफी मांगी है। हाल ही में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें रिया चक्रवर्ती पर अपने उस कमेंट पर पछतावा है। उन्होंने कहा कि उनके लिए औकात का अंग्रेजी में मतलब कद होता है। उनका मानना है कि इसे अपमानजनक माना गया, इसलिए उन्होंने माफी मांगकर अपने शब्दों को वापस ले लिया था। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बयान पर खेद है।

गुप्तेश्वर पांडे ने क्या दिया था बयान
सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला सुनाया था। तब बिहार के DGP रहे गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा था कि यह न्याय की जीत है। रिया चक्रवर्ती के परिवार वालों की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कमेंट को लेकर उन्होंने कहा था कि उनकी औकात नहीं है कि नीतीश पर कुछ बोल सकें। नीतीश कुमार के सपोर्ट से ही सुशांत के परिवार वालों को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।गौरतलब है कि, 14 जून, 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। सुशांत की मौत ने देशभर को हैरान कर दिया और लोगों ने उनके लिए न्याय की मांग उठाई। लोगों का मानना था कि उनकी हत्या हुई है। इसके अलावा सुशांत के पिता ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके खाते से पैसे निकालने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद इस मामले में सीबीआई जांच शुरू हुई थी। फिलहाल, ये जांच अभी भी जारी है और लोगों ने सीबीआई की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें