नई दिल्ली
घूमने-फिरने के शौकीन लोगों ने प्रधानमंत्री की सलाह को भी नजरअंदाज कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 जुलाई को पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करते हुए हिल स्टेशन में भीड़ उमड़ने पर चिंता जताई थी।
इसके बाद भी देशभर में टूरिज्म से जुड़े शहरों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। खासतौर पर पूर्वोत्तर राज्य हिमाचल प्रदेश में पहुंचने वालों की तादाद ज्यादा है। शिमला में पिछले एक महीने से वीकेंड पर भारी भीड़ दिखाई दे रही है। यहां बेवजह घूमने वालों का पुलिस चालान भी काट रही है।
एक सप्ताह पहले हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने बिना मास्क घूमने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी यहां घूमने के लिए दूसरे राज्यों से लोगों के आने का सिलसिला जारी है। इसके अलावा गुजरात, झारखंड, तेलंगाना और पंजाब के भी कई टूरिस्ट स्पॉट पर भीड़ देखी गई।

चंडीगढ़ की सुखना लेक पर टूरिस्ट की भीड़। यहां हर रविवार कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलता है। फोटो: लखवंत सिंह

शिमला के मॉल रोड और रिज में वीकेंड पर भारी भीड़ लग रही है। यहां ज्यादातर लोग बिना मास्क के ही नजर आते हैं।

कई राज्यों से लोग हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली जैसे शहरों में पहुंच रहे हैं।

फोटो प्रयागराज की है। यहां अष्टमी पर लोगों ने गंगा नदी में नहाने के बाद नावों की सवारी की।

फोटो सूरत की ताप्ती नदी के तट की है। यहां एक व्यक्ति अपने जन्मदिन पर परिजनों के साथ बोटिंग करने आया था।

हैदराबाद में सैयद शाह यूसुफुद्दीन की दरगाह पर दूर-दराज से लोगों के आने का क्रम जारी है।

रविवार को नोएडा की सड़कों का हाल कुछ ऐसा नजर आया। यहां सुबह से ही कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

मुंबई में रविवार को सड़कों पर ट्रैफिक जाम के हालात बन गए। पिछले 3 दिनों से जारी बारिश के बीच रविवार को कई लोग आस-पास घूमने के लिए घरों से निकले।

फोटो तिरुवनंतपुरम की है। यहां डैम से पानी छोड़ा गया, जिसे देखने काफी लोग पहुंचे।

जमशेदपुर के जुबली पार्क पहुंचे कई लोगों को वापस लौटना पड़ा। यहां बिना आईडी कार्ड के एंट्री नहीं दी जा रही है।

पंजाब के सिरसा में किसानों ने लंबे समय से सड़क जाम की हुई है। इन्हें हटाने पहुंची पुलिस को भी खाली हाथ लौटना पड़ा।



