मुलताई।*बीते मंगलवार से जारी झमाझम बारिश के चलते ताप्ती सरोवर में पानी लबालब हो जाने के बाद शनिवार सुबह ताप्ती सरोवर ओवरफ्लो हो गया। गौरतलब है कि इस वर्ष जून माह में हल्की बारिश होने और बीते 19 जुलाई तक बारिश नहीं होने से ताप्ती सरोवर में पानी का संग्रहण नही हुआ था। सरोवर के स्टेशन रोड के घाट की ओर पानी के कम हो जाने से सरोवर के तल की भूमि दिखाई देने लगी थी। वही जून माह में एक दो बार हल्की बारिश हुई और उसके बाद बारिश नदारद हो जाने से सरोवर में पानी की आवक शुरू नहीं हो पाई थी। मंगलवार से आरंभ हुई झमाझम बारिश के बाद बुधवार से सरोवर को जलापूर्ति करने वाले जल मार्ग से पानी की आवक आरंभ हो गई। गुरुवार को सुबह हुई झमाझम बारिश के बाद सरोवर में शुक्रवार सुबह तक बड़ी मात्रा में जल संग्रहण होने से सरोवर लबालब हो गया था। दोपहर में हुई बारिश से शुक्रवार शाम तक सरोवर लबालब हो गया था। सरोवर के मध्य स्थित ताप्ती मंदिर के गर्भगृह में पानी पहुंच गया था। वही शनिवार सुबह से सरोवर के ओवरफ्लो होने से सरोवर का पानी परिक्रमा मार्ग को पार करते हुए तप्तेश्वर शिव मंदिर की बाजू की सीढ़ियों से बहने लगा है। श्रद्धालु ताप्ती सरोवर के तट पर पहुंच कर तप्तेश्वर शिव मंदिर के बाजू की सीढ़ी से बह रहे पानी में स्नान का लुफ्त उठा रहे हैं।
You may also like
देश को अमरीका का गुलाम बनाने की नीति अपना रही है मोदी सरकार – डॉ. सुनीलम
Share 339वीं किसान पंचायत संपन्न युद्ध नहीं शांति चाहिए,भारत- अमरीका कृषि व्यापार समझौता रद्द करो किसान संघर्ष समिति द्वारा प्रतिमाह आयोजित की जाने वाली 339वीं किसान पंचायत राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनीलम की अध्यक्षता में...
5 min read
इन्दौर के इतिहास का वह काला दिन,पूरा शहर लूटेरों के हवाले था
Share राजबाड़ा का आग में जलना, मार्कण्डेय देव मन्दिर के ख़ज़ाने का लुप्त (अगर सही में ख़ज़ाना हो तो) होना, जोगी का नौकरी छोड कर कांग्रेस के टिकिट पर चुनाव लड़ना में कहीं कोई सीक्रेट ताना बाना तो नहीं है ।”अगर इस...
7 min read
इंदौर के पांच पूर्व कलेक्टर दिल्ली में एक साथ दिखे
Share मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ अलग-अलग मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश से भी अधिकारी गुरुवार को दिल्ली पहुंचे थे। इसको लेकर वित्त विभाग के प्रमुख सचिव पी नरहरि ने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प...
3 min read




