अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कोरोना की ट्रायल वैक्सीन लगवाने के 9 दिन बाद वालंटियर की मौत, क्या थी वजह पता लगाने में जुटी पुलिस?

Share

भोपाल, 

हिंदी न्यूज़   ›   मध्य प्रदेश   ›   कोरोना की ट्रायल वैक्सीन लगवाने के 9 दिन बाद वालंटियर की मौत, क्या थी वजह पता लगाने में जुटी पुलिस?

कोरोना की ट्रायल वैक्सीन लगवाने के 9 दिन बाद वालंटियर की मौत, क्या थी वजह पता लगाने में जुटी पुलिस?

एजेंसी ,भोपाल |

corona pfizer vaccine

देशभर में स्वदेशी कोरोना वैक्सीन (कोवैक्सीन) का 7 जनवरी को फाइनल ट्रायल पूरा हुआ है, जिसे भारत बायोटेक और आईसीएमआर ने मिलकर बनाया है। इस वैक्सीन के ट्रायल में देश के विभिन्न हिस्सों में 26 हजार से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया है। लेकिन इसके अगले ही दिन शुक्रवार को बड़ी खबर आई। ख़बर के मुताबिक, भोपाल के पीपुल्स मेडिकल कॉलेज में 12 दिसंबर को कोवैक्सीन का ट्रायल टीका लगवाने वाले 47 वर्षीय वालंटियर दीपक मरावी की 21 दिसंबर को मौत हो चुकी है। इसका ख़ुलासा उनके बेटे आकाश ने गुरुवार को किया है। इसके बाद तो ट्रायल करने वाले अस्पताल में हडकंप मच गया है। 

दीपक टीला जमालपुरा स्थित सूबेदार कॉलोनी में रहते थे और अपने घर में मृत मिले थे। दीपक के बेटे आकाश के मुताबिक, वैक्सीन का डोज लेने के बाद से पिता ने मजदूरी पर जाना बंद कर दिया था, वे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर रहे थे। आकाश ने बताया कि पिताजी को 19 दिसंबर को पिताजी की सेहत अचानक बिगड़ी, जिसमें उन्हें अचानक घबराहट, बैचेनी, जी मिचलाने के साथ उल्टियां होने लगी तो हमने उन्हें अस्पताल चलने को कहा था, लेकिन वे नहीं माने। https://cdn.jwplayer.com/players/et7LFqv8-SBGWwnIq.html

उन्होंने इसे सामान्य बीमारी समझकर उसका कहीं इलाज नहीं कराया। बेटे ने कहा कि 21 दिसंबर को जब उनका निधन हुआ, तब वे घर में अकेले थे। मां काम से बाहर गई थी और छोटा भाई बाहर खेल रहा था। डोज लगवाने के बाद सेहत का हाल जानने के लिए अस्पताल से फोन आते रहते थे। वहीं, 21 दिसंबर को पिताजी के निधन की जानकारी लेने के लिए पीपुल्स प्रबंधन से तीन बार फोन आए। लेकिन संस्थान से कोई भी घर तक नहीं आया। आकाश ने बताया कि, पिताजी भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों में से एक थे। 

दीपक की मौत के बाद 22 दिसंबर को उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसकी प्रारंभिक रिपोर्ट में शव में जहर मिलने की पुष्टि हुई है। हालांकि मौत कोवैक्सीन का टीका लगवाने से हुई या किसी अन्य कारण से, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट आने के बाद होगी। दीपक के शव का विसरा पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस विसरे का कैमिकल एनालिसिस कराएगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, हमीदिया के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकोलीगल में दीपक मरावी का पोस्टमार्टम हुआ। इसकी प्राइमरी रिपोर्ट में मौत की वजह संदिग्ध जहर के कारण हार्टअटैक से होना बताया गया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें