अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

रेलमंत्री वैष्णव से मिले लालवानी: नए रेलवे स्टेशन, इंदौर-दाहोद प्रोजेक्ट के लिए अतिरिक्त फंड, इंदौर से और नई ट्रेनें शुरू करने की मांग

Share

इंदौर

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने मुलाकात की इंदौर में ट्रेनों को लेकर बात की। उन्होंने वर्तमान रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने को लेकर चर्चा भी की। साथ ही इंदौर के लिए एक नए रेलवे स्‍टेशन की भी ज़रुरत से भी रेलमंत्री को अवगत करवाया और नए रेलवे स्टेशन की मांग की। इंदौर से जुड़े सभी रेल प्रोजेक्टों को लेकर चर्चा की। इंदौर-दाहोद रेल लाइन के लिए अतिरिक्त फंड की मांग भी की।

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने मुलाकात की - Dainik Bhaskar

सांसद लालवानी ने इंदौर-मनमाड़ नई रेल लाइन पर काम जल्द शुरू करने की मांग के साथ ही इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन, महू-खंडवा-आकोला गेज कन्वर्जन, इंदौर-देवास-उज्जैन डबलिंग प्रोजेक्ट को लेकर भी चर्चा की। सांसद लालवानी ने कहा रेलमंत्री वैष्णव से सकारात्मक मुलाकात हुई है। उन्‍हें इंदौर में रेलवे से जुड़े प्रोजेक्ट्स के बारे में विस्तार से बताया। नई ट्रेनें शुरू करने की मांग भी की।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें