अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

संभव है…..!

Share

हो सकता है कि
इस कविता के आख़िर में
तुम्हें कोई
पूर्णविराम नहीं मिले
हो सकता है कि
इस कविता को
लिखने के बाद
मैं कुछ लिखने
और कहने के लिए
नहीं बचूँ
क्यों कि
वे निशाना बना रहे हैं
शब्दों को
उन शब्दों को
जो मंगरुआ के मुँह से
कभी निकले ही नहीं
ढोर गंवार शुद्र पशु नारी के साथ
रहते हुए
जो बन गए हैं
ताड़न के अधिकारी
वे इशारों में बातें करते हैं
बहती हुई नदी और
थमी हुई आँधियों से
जंगल में चरते
ढोर से
आसमान में उड़ते
परिंदों से
वे
घर लौटते हुए
परिंदों की उड़ान में
दिनांत का संदेश पा कर
आवाज़ देते हैं
अपने ढोर को
वर्ना
वे भी जानते हैं
पेड़ों पर बीताना रात
मंगरुआ
जो कि जीता आया है
ध्वनि और शब्दों के बीच
अक्षर ज्ञान के परे
सुन लेता है
आसमान में तैरते
बादल की भाषा
तुम उसके लिए
गोलंबर बनाते हो
सुअर बाड़े की शक्ल में
जहां पर जुतियाये जाते हो
तुम्हारे सहोदर के हाथों
तुम्हारे लिए
भाषा का महत्व है
मंगरुआ मस्त है
उसे आता है
पत्थरों के सीने में
रोपना आग

सुब्रतो चटर्जी

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें