इंदौर l यूं देखा जाये तो इंदौर में कई बड़े अस्पताल हैं, जिनमें हर बीमारी का इलाज संभव है। लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं के नये प्रतिमान स्थापित करते हुए विशेष जुपिटर हॉस्पिटल अपनी ‘पेशेंट फर्स्ट’ की नीति अपनाकर मरीज़ों का विश्वास जीत रहा है। मरीज़ों के दर्द को अपना दर्द समझते हुए एक से बढ़कर एक स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स कठिन से कठिन इलाज को भी सरल एवं सफल बना रहे हैं। इनकी निगरानी में हर मरीज़ को अपनी समस्या का समाधान बख़ूबी मिल रहा है, और साथ मिल रहा है स्टाफ का पूरा समर्थन, बिल्कुल घर जैसे। हॉस्पिटल तो सिर्फ़ एक नाम है, इसे बनाया गया है आपकी ज़रूरतों और आपकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर।
मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. राजेश कासलीवाल के शब्दों में- “हमने किसी हॉस्पिटल की नहीं, बल्कि एक ऐसी जगह की स्थापना की है जहाँ बीमार भी स्वस्थ महसूस करता है। हमारा उद्देश्य सबसे ज़्यादा मरीज़ों का इलाज करना नहीं है, बल्कि हम सोचते हैं कि यहां जितने लोगों का इलाज हो, उनकी मदद के लिए हम अपना बेस्ट दे पाएं।” 350 बेड्स के इस हॉस्पिटल में विशेष देखभाल और सकारात्मक वातावरण मिलने से सबसे ज़्यादा मरीज़ यहां आ रहे हैं।
चेयरमैन डॉ. अंकित ठक्कर का मानना है कि “अपनी समस्या का समाधान लेने आने वाला व्यक्ति हमारे लिए मरीज़ नहीं, सर्वप्रथम जिम्मेदारी है हमारी। हमारे सभी डॉक्टर्स के लिए अपने परिवार से पहले हैं ये सब मरीज़, जिनकी सेवा के लिए हम हर समय तैयार रहते हैं।” इसी सोच के चलते वर्षों से लोगों को सरल एवं सफल इलाज मिल रहा है जुपिटर में, जो अब इंदौर में भी उपलब्ध है।
शुरुआती समय से ही अपने सभी वादों को निभाकर लोगों का प्यार और विश्वास जीता है इस हॉस्पिटल ने। हर वर्ग के लोगों की समस्या का निराकरण और अनेकों बीमारियों का इलाज आकर्षक पैकेजेज़ के माध्यम से उपलब्ध कराया है। यहां मौजूद अत्याधुनिक मशीनें कठिन इलाज को भी बेहद सरल बना रही हैं। अब किसी भी जांच या इलाज के लिए लोगों को यहां-वहां भटकना नहीं पड़ता। स्वास्थ्य संबंधी सभी ज़रूरतें एक ही जगह उपलब्ध होने की वजह से पीड़ित का इलाज सही समय पर हो रहा है।
विशेष के बारे में
वर्षों पहले किए गए उच्चस्तरीय इलाज के वादे को सफलतापूर्वक निभा रहे हैं हम। इंतज़ार खत्म हो चुका है अत्याधुनिक हॉस्पिटल के निर्माण का। इंदौर के रिंग रोड पर 4.52 लाख वर्ग फुट पर 10 मंजिला इमारत के रूप में बनकर तैयार हो चुका है नया विशेष, जहां सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मौजूद हैं। डायग्नोस्टिक्स में शुरुआत से ही नंबर 1 रहा है विशेष हॉस्पिटल। समय के साथ विकसित हो रहे हैं हम, और आने वाले समय में ज़रूरत के अनुसार बदलाव के लिए भी हमेशा तैयार हैं।
जुपिटर के बारे में
नई खोजें और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा का प्रतीक जुपिटर हॉस्पिटल ठाणे और पुणे में स्थित है और अब इंदौर में भी । यह मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल दुनिया के किसी भी शीर्ष हॉस्पिटल के बराबर है





