कांग्रेस मुख्यालय में विधायकों के शक्ति प्रदर्शन का दावा किया जा रहा है. सभी भूपेश बघेल को नहीं बदलने की मांग कर रहे हैं. छतीसगढ़ कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव समेत 15 जिलाध्यक्ष भी समर्थन में पहुंचे हैं.एनएनआई ने किया ट्वीट: कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे छतीसगढ़ के कई विधायक
छत्तीसगढ़ में चल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने एक ट्वीट किया है और कांग्रेस को अपने 15 साल का कार्यकाल याद दिलाया.
दिल्ली में चल रही सियासी उठापटक के बीच बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस से छह सवाल पुछे हैं. बीजेपी ने कहा- तीन चौथाई बहुमत को कौन अस्थिर कर रहा है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्पष्ट करें.
छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का बड़ा बयान देते कहा कि प्रदेश में कैप्टन बदलने की जरूरत की नहीं. भगत ने ट्वीट कर कहा -किसी भी टीम के कैप्टन को बदलने की जरूरत तब हो सकती हैं. जब टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हो, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य में चहुमुखी विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है. भूपेश हैं तो भरोसा है.





