अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

नर्मदा नदी पर अवैध रेत खनन पर सख्त रोक बावजूद धार जिले में बेख़ौफ़ रेत माफिया

Share

 धार जिले की धरमपुरी तहसील के नागेश्वर मंदिर धरमपुरी में अवैध रेत खनन दिन रात क्षेत्रीय विधायक के नाम पर नितिन साल्वी, अक्कू पटवा, नाम के लोग नाव से रेत निकाल कर चल रहा है। मुद्दे की बात यह है रेत खनन का रास्ता तहसील कार्यालय की बाउंड्री से लगा हुआ है।  वहीं से ट्रेक्टर निकलते है बाउंड्री के पास बड़ा रेत का स्टॉक है। वह कुछ भी तहसील कार्यालय में बैठने वालों को दिखाई नही देता है। उसके बावजूद रेत माफियाओं पर कोई कार्यवाही नही।
 धरमपुरी से लगा हुआ गांव गुलाटी के रास्ते से नर्मदा नदी के बीच टापू, बेट है जहां से 40 से 50 ट्रेक्टरों से रात, दिन रोजाना बड़ी मात्रा में अवैध रेत खनन गुलाटी, धरमपुरी, और बाजू के गांवों के ट्रेक्टरों से किया जा रहा है। बार बार शिकायत के बाद भी तहसीलदार महोदय और पुलिस प्रशासन के  द्वारा कोई कार्यवाही नही की जा रही है। पुलिस को सूचना देने के बाद भी मौके पर नही पहुंचती है। आज मेरे द्वारा मौके से पुलिस को सूचना की थी लेकिन बहुत देर तक पुलिस मौके पर नही पंहुची। थाने से मात्र 5 मिनट की दुरी पर बीच नर्मदा में  हो रहा है रेत खनन। आखिर में ट्रैक्टर भरी हुई रेत को माफिया रेत खाली कर ट्रेक्टर लेकर भाग गया। ट्रेक्टर नितिन साल्वी का है ऐसा ट्रेक्टर ड्राइवर ने बताया। नर्मदा नदी में सरदार सरोवर डूब क्षेत्र में नर्मदा बचाओ आंदोलन की मध्य प्रदेश हाई कोर्ट जबलपुर में प्रलंबित याचिका (W.P.NO.18183/2014) के आदेश दिनांक 6/5/2015 के अनुसार रेत खनन पर सख्त रोक है उसके बावजूद धार जिले में बड़ी मात्रा में नर्मदा नदी के तल से अवैध रेत खनन चल रहा है प्रशासन शासन की नाक के नीचे अवैध रेत खनन जारी है।।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें