अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अमित खरे होंगे प्रधानमंत्री के नए सलाहकार

Share

नई दिल्ली
पिछले महीने उच्च शिक्षा सचिव के पद से रिटायर हुए पूर्व नौकरशाह अमित खरे को दो साल के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सलाहकार नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय की ओर से मंगलवार इसकी जानकारी दी गई।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1985 बैच के झारखंड कैडर के अधिकारी खरे इसी साल 30 सितंबर को रिटायर हुए थे। अमित खरे का कार्यकाल दो साल के लिए रहेगा। कार्मिक मंत्रालय की ओर से बताया गया कि संविदा आधार पर दो साल के लिए उनकी नियुक्ति होगी।

आदेश के मुताबिक, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने भारत सरकार के सचिव के पद और वेतनमान पर प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधानमंत्री के सलाहकार के रूप में खरे की नियुक्ति को अनुबंध के आधार पर शुरू में दो साल की अवधि के लिए मंजूरी दी है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें