अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

CM के मंच पर मंत्री की ‘हरकत’ :29% लोगों ने बताया शर्मनाक, 31% ने कहा- गलत समझा गया; प्रतिमा बोलीं- मंत्री भाई जैसे

Share

भोपाल

मध्यप्रदेश के खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा महिला प्रत्याशी के साथ किए गए व्यवहार को 58 फीसदी लोगों ने अनुचित बताया है। वहीं भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी ने कहा है कि पूरे घटनाक्रम में अशोभनीय जैसा कुछ नहीं है। मंत्री मेरे भाई जैसे हैं।

इस मामले पर दैनिक भास्कर ने पोल कराया था। इसमें 29% लोगों ने मंत्री की हरकत को शर्मनाक बताया है। वहीं, इतने ही फीसदी लोगों ने कहा कि मंत्री को ऐसा नहीं करना था। इसके अलावा 31% लोगों का कहना है कि मंत्री ने गलत जैसा कुछ नहीं किया, लोगों ने इसे गलत समझ लिया। वहीं, 11% लोगों ने कहा कि महिला प्रत्याशी को इस पर आपत्ति लेनी थी।

भाजपा प्रत्याशी बोलीं- कांग्रेस की सोच उजागर
वीडियो सामने आने के बाद भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी ने कहा है कि बृजेंद्र सिंह राठौर मेरे भाई जैसे हैं। ऐसा सोचना कांग्रेस की महिलाओं के प्रति सोच को उजागर करता है।

यह है मामला
मंत्री ने रविवार को सतना में चुनावी सभा के दाैरान भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी के घुटनों पर हाथ रख दिया था, जिससे वे असहज नजर आईं। मंच का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे प्रतिमा के बालों में उलझा चश्मा निकालते दिख रहे हैं। वीडियो में कैंडिडेट की तरफ कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखती, लेकिन वीडियो के बाद कांग्रेस हमलावर है। उसने इसे बेशर्मी बताया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें