इंदौर । युवा कांग्रेस विधानसभा एक का उपाध्यक्ष अनुकूल अवस्थी और इसके साथी मोहित को तुकोगंज पुलिस ने छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना तुकोगंज स्थित टीआई मॉल की बताई जा रही है।
विवेचना अधिकारी भंवरलाल शेरोंके ने बताया कि फरियादिया सपना निवासी बड़ागणपति की रिपोर्ट पर आरोपी अनुकुल अवस्थी मोहित के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का केस दर्ज किया है। घटना इस प्रकार है कि ट्रेजर आइलैंड पब में उक्त फरियादिया के साथ आरोपियों ने छेड़छाड़ की उसका विरोध करने पर उसे बुरी तरह मारा। उक्त मामले में तुकोगंज टीआई कमलेश शर्मा ने ततपरता दिखाते हुए तत्काल आरोपियों के खिलाफ धारा 354,323,294,34 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।





