अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सुभाष मार्ग सुधारने के लिए 242 मकान मालिकों को नोटिस

Share

इंदौर

सुभाष मार्ग पर अब तक नगर निगम 242 भवन मालिकों को नोटिस दे चुका है। इनमें 11 लोगों ने जवाब दे दिए हैं। निगम जल्द ही यहां पर सेंट्रल लाइन डालने का काम शुरू करेगा। स्मार्ट सिटी के अधीक्षण यंत्री डीआर लोधी ने बताया कि सुभाष मार्ग पर जोन 1 और जोन 3 लगते हैं। दोनों जोन में अब तक 242 मकान चिह्नित किए गए हैं।

जोन 1 में 115 बाधाएं हैं, वहीं जोन 3 में 127 बाधाएं चिह्नित की गई हैं। इन सभी को नोटिस दिए जा चुके हैं। नोटिस में लोगों से दस्तावेजों को जोनल कार्यालयों में पेश करने को कहा गया है। नक्शे व बिल्डिंग परमिशन के आधार पर सेंट्रल लाइन का निर्धारण किया जाएगा।

रिवर साइड रोड के लेफ्ट टर्न में बाधक मकान तोड़ना शुरू, 13 परिवार लिम्बोदी में शिफ्ट किए

रिवर साइड रोड पर जवाहर मार्ग से लेफ्ट टर्न में बाधक चार मंजिल के दो मकानों को निगम ने मंगलवार को तोड़ना शुरू कर दिया। इनमें रह रहे 13 परिवारों को लिम्बोदी में प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लैट में शिफ्ट कर दिया है। साथ ही महल कचहरी के मुकाती महल तक बाधक अन्य हिस्सों को भी तोड़ा गया।

स्मार्ट सिटी के अधीक्षण यंत्री डीआर लोधी ने बताया कि जवाहर मार्ग पुल के पास साउथ तोड़ा के लेफ्ट टर्न में बाधक गेट व दो मकान हटाए जाना हैं। ये दोनों मकान चार मंजिला हैं और उनके 4 मीटर के भाग रोड में बाधक हैं। बाधक अन्य हिस्सों को भी तोड़ने की कार्रवाई शुरू की है। मुकाती महल तक के हिस्से में रोड के लिए कम्प्रेसिंग की जा रही है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें