-डॉ सुनीलम
किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष, पूर्व विधायक डॉ सुनीलम ने बताया कि आज दोपहर असम की सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री मेहनूर ने मुझे सूचित किया है कि केरल की सामाजिक कार्यकर्ता बिंदु अमिनी पर संघ के गुंडों द्वारा हमला किया गया है। वे कोझीकोड, केरल के मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। ऐसा उन्हें स्वयं बिंदु जी ने बतलाया है । बिंदु अमिनी संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 380 दिन तक चलाए गए किसान आंदोलन में गाजीपुर बॉर्डर पर लगे पक्के मोर्चे पर सक्रिय थी। उन्होंने वहां महिलाओं के रहने के लिए *शी प्वाइंट* स्थापित किया था।जहां वे स्वयं भी रहती थीं। गाजीपुर मोर्चे के मंच पर मेरी उनसे कम से कम 5 बार मुलाकात हुई थी।
बिंदु अमिनी नारीवादी कार्यकर्ता है तथा कोझिकोड में अध्यापन का कार्य करती है। वे तब चर्चा में आई थी, जब उन्होंने महिलाओं के लिए प्रतिबंधित मंदिर में प्रवेश का प्रयास किया था। किसान संघर्ष समिति हमले की निंदा करती है तथा केरल सरकार से हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार करने एवं बिंदु अमिनी को सुरक्षा प्रदान करने की मांग करती है।





