अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

राजस्थान, गुजरात व मध्य प्रदेश के भीलान्चल क्षेत्र के हजारों आदिवासीयों ने संवैधानिक लोकतंत्र बचाने का संकल्प लिया 

Share

भीलान्चल क्षेत्र के विकास के लिए पृथक भीलान्चल राज्य निर्माण का निर्णय

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी समाजवादी चिन्तक, स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व सांसद मामा बालेश्वर दयाल की 23 वी पुण्य तिथि का दो दिवसीय समारोह दिनांक 25-26 दिसम्बर 2021 को भील आश्रम, बामनिया जिला-झाबुआ (म.प्र.) में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी नेत्री, मामाजी की अनुयायी मालती देवी ने की। मुख्य अतिथि लोकतांत्रिक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री फतेहसिंह थे। विशिष्ठ अतिथि भारतीय ट्रायबल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, गुजरात के विधायक महेश भाई बसावा थें। दिनांक 21 दिसम्बर से राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश के भीलान्चल क्षेत्र से हजारों आदिवासियों की पदयात्राएं पुण्य तिथि समारोह को लोकोत्सव के रूप में मनाते हुऐं दिनांक 25 दिसम्बर की शाम को भील आश्रम, बामनिया (झाबुआ) पहुची। 25 दिसम्बर की रात्रि में मामाजी के सिद्धांतो, कार्यक्रमों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। एवं 26 दिसम्बर को प्रातः10 बजे से श्रद्धांजली सभा हुई। 

दो दिवसीय पुण्यतिथि समारोह के दौरान राजस्थान, गुजरात व म.प्र. के भीलान्चल क्षेत्र से आये वक्ताओं ने संवैधानिक लोकतंत्र बचाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही भीलान्चल क्षेत्र के विकास के लिए व्यापक जनआन्दोलन प्रारम्भ करने का निर्णय लिया। 

वक्ताओं में मामा बालेश्वर दयाल, समाजवादी नेता, पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव, गुजरात के विधायक एवं क्रांतिकारी आदिवासी नेता छो. टूभाई बसावा द्वारा प्रारम्भ किये गये संघर्षो को तीव्र रूप प्रदान कर आर-पार की लड़ाई शुरू करने हेतु सभी सामाजिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक, जनसंगठनों को एकजुट होने का आहवान किया। कार्यक्रम के पश्चात दिवंगत समाजवादी नेता, पूर्व विधायक भाणजी भाई, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री जीतमल खांट,भील आश्रम बामनिया के व्यवस्थापक मूर्तिभाई को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धान्जलि दी गई। पुण्यतिथि समारोह को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने में पुण्यतिथि समारोह समिति की अध्यक्ष मालती देवी, संयोजक गोविन्द यादव, लोकतांत्रिक जनता दल म.प्र. के उपाध्यक्ष भैरोसिंह डामोर, हरिओम सूर्यवंशी, स्वरूप नायक, धर्मेन्द्र तिवारी, लोकतांत्रिक जनता दल राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वयंबर सिंह(एडवोकेट), महा सचिव कलसिंह मकवाना, भारतीय ट्रायवल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजय हारी, कविता भगोरा, तोलसिंह भूरिया, पारसिंह, सोहनलाल डोडियार, डा. सोमश्वर गरासिया, बहादुर डामोर, विजय भाई (बामनिया), क्रां.ि तकुमार, राजू अग्रवाल, सत्यनारायण शर्मा, राजेश वैरागी, कमलेश जैन, अब्दुल गफ्फार की विशेष भूमिका रही।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें