अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

महाकाल मंदिर में ॐ नमः शिवाय… का जाप करते दिखे गवर्नर आरिफ खान

Share
Governor arif mohammad khan at mahakal temple chanting om namah shivay - महाकाल  मंदिर में ॐ नमः शिवाय... का जाप करते दिखे गवर्नर आरिफ खान, देखिए तस्वीरें –  News18 हिंदी

उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर का दर्शन करने आज राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे. विधि-विधान के साथ महाकाल की आरती में शामिल होकर राज्यपाल ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करते दिखे. पूजा-अर्चना के बाद मंदिर प्रबंधन ने उन्हें शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया. राज्यपाल ने बाद में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि देश इन दिनों संकट के दौर से गुजर रहा है. महादेव से उन्होंने प्रार्थना की है कि भगवान देश को कोरोना के संकट से बचाएं.

उज्जैन. केरल के राज्यपाल आरिफ खान ने उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध महाकाल मंदिर में भगवान महाकालेश्वर का दर्शन किया. साथ ही वे सुबह होने वाली आरती में भी शामिल हुए. सुबह करीब 7 बजे के आसपास ही मंदिर पहुंच राज्यपाल ने दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि देश अभी संकट से गुजर रहा है, मैंने भगवान से प्रार्थना की है कि कोरोना का यह संकट दूर करें

महाकालेश्वर मंदिर में गवर्नर खान न सिर्फ महादेव की आरती में शामिल हुए, बल्कि यहां बैठकर वे ॐ नमः शिवाय… का जाप करते हुए भी दिखे. शिव की भक्ति में डूबे आरिफ मोहम्मद खान का यह रूप मंदिर में आए अन्य दर्शनार्थियों के लिए भी हैरान कर देने वाला था.राज्यपाल आरिफ खान शुक्रवार शाम को ही उज्जैन पहुंच चुके थे. उन्होंने रात को देवास रोड स्थित सर्किट हाउस में विश्राम किया और वहीं से आज सुबह महाकाल मंदिर की प्रातःकालीन पूजा-आरती में शामिल होने मंदिर पहुंचे.

केरल के राज्यपाल Arif Mohammad Khan ने किए महाकाल के दर्शन, ॐ नमः शिवाय… का जाप  करते दिखे – DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi

महाकाल मंदिर में राज्यपाल ने विधि विधान से भगवान शंकर का पूजन किया, पुजारियों ने आरती करवाई. आरती के बाद एसडीएम गोविन्द दुबे और महाकाल मंदिर की सहायक प्रशासनिक अधिकारी ने शॉल, श्री फल और प्रसाद देकर राज्यपाल का सम्मान किया.पूजन के बाद आरिफ खान ने कहा कि भगवान महाकाल से क्या मांग है, ये कहना मुश्किल है. लेकिन देश का कल्याण हो, प्रगति हो, देश बड़े संकट से गुजर रहा है, भगवान से प्रार्थना की है कि दुनिया कोरोना संकट से बाहर आए और देश फिर तेजी से विकास की और बढ़े.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें