अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

नारी चेतना मंच की पूर्व अध्यक्ष आशा श्रीवास्तव के निधन पर जन आंदोलनों को गहरा आघात

Share

रीवा । नारी चेतना मंच की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती आशा श्रीवास्तव का बीती रात 12:00 बजे शहर के अमरैया टोला , निपनिया स्थित निज निवास में दुखद निधन हो गया । वह 53 वर्ष की थीं और पिछले 1 साल से निरंतर बीमार चल रही थीं । वह अपने पीछे 3 पुत्र मनीष , अनिल , रवि और 2 पुत्रियां श्रीमती पिंकी एवं श्रीमती राधा सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गईंं । उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर स्थानीय बंदरिया श्मशान घाट में संपन्न हुआ। ज्येष्ठ पुत्र मनीष श्रीवास्तव ने मुखाग्नि दी।
आशा श्रीवास्तव गत 20 वर्षों से नारी चेतना मंच , समाजवादी जन परिषद की सक्रिय निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ता रही हैं । उनके निधन का समाचार सुनकर जन संगठनों में शोक छा गया । नारी चेतना मंच के संयोजक अजय खरे , वरिष्ठ नेत्री मीरा पटेल , नारी चेतना मंच की अध्यक्ष सुशीला मिश्रा आदि ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी है और उन्हें लंबे समय से संगठन के लिए समर्पित जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता बताया है। विषम से विषम परिस्थितियों में भी उन्होंने संगठन में अपनी सक्रियता और लगाव बनाए रखा । नारी चेतना मंच को मजबूत बनाने में वह तन मन धन से निरंतर अपना योगदान करती रहीं । नारी चेतना मंच की वह मजबूत स्तंभ थीं । उनके निधन से नारी चेतना मंच , समाजवादी जन परिषद एवं जन आंदोलनों को गहरा आघात लगा है ।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें