अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

जांच व चार्ज को लेकर थाने में लड़े 3 एसआई, एक-दूसरे को मारने दौड़े

Share

इंदौर

चंदन नगर थाने में जांच व चार्ज को लेकर सोमवार रात दो सब इंस्पेक्टर एक सब इंस्पेक्टर से भिड़ गए। उसे मारने दौड़े। विभाग की छवि को देखते हुए अफसरों ने मामले को दबा दिया है। सूत्रों के मुताबिक एसआई ब्रह्मदत्त भारती का हाल ही में चंदन नगर थाने से आजाद नगर थाने में ट्रांसफर हुआ। वे वहां से चंदन नगर थाने आए और लोकेंद्र सिंह खंडेल के साथ मिलकर एसआई विशाल यादव से विवाद करने लगे। दोनों ने विशाल से गाली गलौज की। उसे मारने दौड़े तो जवानों ने बीच बचाव किया।

एक आरोपी के बरी होने का था विवाद

बताते हैं एसआई भारती की कुछ दिन पूर्व थाना प्रभारी दिलीप पुरी से किसी बात पर बहस हुई थी। ये बहस किसी प्रकरण में एक आरोपी के कोर्ट से बरी हो जाने की बताई जा रही है। टीआई ने जांच बैठा दी थी। इस दौरान थाने के इंचार्ज रहे टू आईसी (एसआई विशाल यादव) ने जांच की तो भारती को सजा मिल गई। इसी पर वह उससे रंजिश रखे हुए था। एडिशनल डीसीपी प्रशांत चौबे ने विवाद को सामान्य बताया।

उन्होंने कहा काम को लेकर आपस में कुछ कहासुनी हुई थी। मामले में तीनों एसआई से बात की, लेकिन सभी ने विवाद से इनकार कर दिया। वहीं टीआई दिलीप पुरी के मुताबिक, एसआई भारती ने लोकेंद्र के साथ मिलकर किसी प्रकरण की जांच में आरोपी के बरी होने पर एसआई विशाल यादव से विवाद किया। हमने वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट बनाकर भेज दी है। वे एक्शन लेंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें