अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बरेलीः व्यापारियों की चेतावनी, बना फ्लाइओवर तो एक लाख व्यापारी करेंगे धरना-प्रदर्शन

Share

बरेली
बरेली के बाजार के व्यापारी ही उत्तर प्रदेश सरकार के नगर निगम एवं बरेली कमिश्नर को दिन-रात कोस रहे हैं | जी हां स्मार्ट सिटी प्रॉजेक्ट के तहत अतिक्रमण और जाम से निजात दिलाने के लिए बरेली के मुख्य चौराहा एवं मुख्य बाजार में फ्लाईओवर बनना है।

कुछ व्यापारियों ने इस फ्लाइओवर बनने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर चेतावनी दी है कि अगर फ्लाईओवर बना तो उन्हें इच्छा मृत्यु दें। उनका दावा है कि इच्छामृत्यु के लिए एक लाख व्यापारी तैयार है|

व्यापारियों ने कहा जरूरत नहीं
पत्रकारों से बात करते हुए व्यापारी वर्ग के नेताओं ने कहा कि नगर निगम को हम पहले ही अवगत करा चुके हैं कि फ्लाइओवर बनाने की आवश्यकता नहीं है अंडरपास बनाकर नगर निगम और बरेली जिला प्रशासन स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बरेली के एक लाख व्यापारियों को जाम से निजात दिला सकता है|

डेढ़ साल में फ्लाइओवर बनाए जाने का दावा
वहीं प्रशासन की अगर मानें तो डेढ़ साल के अंदर पुल बनाकर तैयार करने की का दावा किया है। बरेली कमिश्नर, बरेली नगर आयुक्त और नगर निगम के मेयर उमेश गौतम लगातार इस फ्लाइओवर को बनाए जाने को लेकर पहले से ही वाहवाही लूट रहे हैं।

23 जनवरी को बुलाया बरेली बंद
बुधवार को भी फ्लाईओवर का मुद्दा बरेली जिले में गरमाया रहा नवभारत टाइम्स ऑनलाइन की टीम से बात करते हुए व्यापारियों ने 23 जनवरी को बरेली बंद का ऐलान किया है। इधर व्यापारियों ने बरेली कमिश्नर मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। व्यापारियों का कहना है कि अगर प्रशासन नहीं रुका तो दूसरे चरण में व्यापारी अपनी दुकानों की चाबी जिला प्रशासन को सुपुत्र कर कर धरना प्रदर्शन पर बैठ जाएंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें