इंदौर
खासगी ट्रस्ट को सुप्रीम कोर्ट से मिला स्थगन 21 मार्च तक आगे बढ़ गया है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई तो कोर्ट ने पूछा कि हमने पिछली सुनवाई पर इंटरविनर बने विजयसिंह पाल पर 25 लाख रुपए की कॉस्ट लगाई थी, यह जमा हुई या नहीं। ट्रस्ट की ओर से एडवोकेट अभिनव मल्होत्रा ने बताया कि पैसा जमा हो गया। कोर्ट ने कहा कि इस राशि को सुप्रीम कोर्ट लीगल एड में जमा कराया जाए। जिन पक्षकारों के पास वकील नियुक्त करने की फीस नहीं होती।
इस राशि का उपयोग उन वकीलों को फीस देने के रूप में हो सकेगा। कोर्ट का समय पूरा होने की वजह से मामले की सुनवाई आगे नहीं हो पाई। कोर्ट ने इस पर 21 मार्च को सुनवाई करना तय किया।





