अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से, 4518 सवालों से विधायक सरकार को घेरेंगे

Share

भोपाल,

मध्य प्रदेश का बजट सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है जिसमें विधायक 4518 सवालों से सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। वहीं, सत्र के कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है जिसमें सभी राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं को बुलाया गया है।

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से, 4518 सवालों से विधायक सरकार को घेरेंगे

 

मध्य प्रदेश का बजट सत्र सात मार्च से शुरू हो रहा है जो 25 मार्च तक चलेगा। इसमें 13 बैठकें होंगी और पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होने के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित हो जाएगी। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा नौ मार्च को होगी। सत्र की बैठकों में शासकीय और अशासकीय कार्य का सुचारू रूप से संचालन हो सके, इसके लिए सभी राजनीतिक दलों के विधायकों से सहयोग की अपेक्षा को लेकर रविवार को विधानसभा में सर्वदलीय बैठक आमंत्रित की है। 

पचास फीसदी सवाल ऑनलाइन किए गए
बजट सत्र 2022 में इस बार 4518 प्रश्न विधायकों ने प्रस्तुत किए। इनमें तारांकित 2258 प्रश्न और अतारांकित 2260 प्रश्न हैं। 2267 प्रश्न विधायकों ने ऑफलाइन किए हैं तो 86 एमएलए ने 2251 प्रश्न ऑनलाइन लगाए हैं जो कि कुल प्रश्न के करीब 50 फीसदी हैं। इसमें 12 विधायक ऐसे हैं जिन्होंने अपने सभी सवालों को 
ऑनलाइन माध्यम से किया है। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें