अनकंट्रोल्ड रेत खनन “नर्मदा’ के लिए विशानकारी..
भोपाल स्कूल ऑफ सोशल साइंसेस BSSS के सभागार में रविवार को नर्मदा संरक्षण न्यास द्वारा नर्मदा पर्यावरण : आस्था और अस्तित्व विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह, नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर, पर्यावरणविद राजेन्द्र चंद्रकांत राय सहित नदी संरक्षण से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं। इस दौरान पाटेकर ने कहा कि नर्मदा केवल एक नदी नहीं है। यह मातेश्वरी हैं।
पाटेकर ने नर्मदा नदी से अन्य शहरों पानी सप्लाई करने की योजनाओं पर सवाल खड़े किए और इसे रोकने की अपील की। उन्होंने नदियों के लिंकेज पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि नदि के विकास के नाम पर जब हम नदि को तोड़ते और जोड़ते हैं तो अमेरिका ही हमको पहला संदेश देने वाला देश था। टेनिसी बेली के आधार पर आप बनाते जाओ और आज अमेरिका ने एक हजार बांध तोड़कर नदियों को स्वतंत्र कर दिया है। आज हम उसी टेनिसी वेली के आधार पर चलते रहेंगे। इस दौरान पाटेकर ने अंनकंट्रोल रेत खनन को विनाशकारी बताया।
रेत में करोड़ों का व्यवहार चल रहा है –
पाटेकर ने कहा कि रेत में करोड़ों का व्यवहार चल रहा है। एक कार्पोरेशन जिसका नाम शिवा है। अब यह नाम शिव से आया है कि कहां से आया है, कौन जानें। लेकिन यह कार्पोरेशन पूरा कंट्रोल कर रहा है। एक आेर घोषणा होती है कि रेत खनन हम नहीं करने देंगे। दूसरी ओर जिस तरह से खनन किया जा रहा है उससे उप नदियां खत्म हो रही हैं और नर्मदा का भी खत्म होना शुरू हो चुका है। बांध ऊपर गया है नदि नीचे चली गई। उन्होंने कहा अनकंट्रोल उत्खनन विशानकारी भी है। हम लोग जान भी दें तो भी खनन करने वाले नहीं रुकेंगे। इसका ऐसा बाजार खड़ा हो गया है। इंदौर के राजेंद्र नगर में खुली मंडी चलती है। यह भी सबके नजर में है। यदि हमको सबकुछ वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए कंस्ट्रक्शन करना है तो डिस्ट्रक्शन ही डिस्ट्रक्शन होगा।
एनजीटी के आदेश के बाद भी नहीं रूकता खनन –
संसाधनों पर पहला हक स्थानीय लोगों का होगा तो ही नर्मदा बचेगी। वहां टूरिस्ट कमाई करने, रेत के लिए लोग उतर आएंगे तो नर्मदा कभी नहीं बचेगी। रेत खनन पर खुलेआम चर्चा हो रही है। सबको मालूम है कि सीहोर में सबसे ज्यादा रेत खनन चल रहा है। जहां भी नर्मदा का अंश है। लेकिन यह कैसे हो रहा है। एनजीटी ने सभी चीफ सेक्रेटरी को कई आदेश िदए हैं कि बिना मंजूरी केनदि किनारे रेत खनन नहीं होना चाहिए। इसके बाद भी खनन हो रहा है।
कानून बदलकर पता नहीं जंगल बाबा रामदेव को या किसे बेच दें –
पाटेकर ने कहा कि नर्मदा के पूरी घाटी का एक-एक संसाधन पर्यावरण का हिस्सा है। आक्सीजन के बिना तड़पते-तड़पते धनवान लोग गुजर गए। ऐसे में पर्यावरण की बात धरातल पर उतर आई है। आज यह समझना जरूरी है कि हरे वेंटीलेटर्स ही जान बचाते हैं। नर्मदाघाटी घाटी के सतपुड़ा के आदिवारियों में कोई भी कोरोना से पीड़ित नहीं हुआ। उन्हें लाखों रुपए वेंटीलेटर खरीदने की नहीं पड़ें। उन्होंने जंगल मिर्ची से ही बुखार उतार दिया। यह जो जंगल हैं जो जड़ी-बूटियों, जैविक विविधता का आधार है, उससे संबंधित कानून बदलकर पता नहीं सब जंगल बाबा रामदेव ले जाएंगे कि कौनसी कंपनियां खरीद लेंगी।
.





