अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

युवक को पीटा फिर जबरन लगवाए ‘जय श्री राम’ के नारे

Share

भोपाल मध्य प्रदेश में एक युवक की जमकर पिटाई की गई है। आरोप है कि युवक से जबरन जय श्री राम भी बोलवाया गया है। युवक से मारपीट करने और उसपर अत्याचार करने का एक वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो भोपाल का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना बीते 14 मार्च की है। भोपाल के निशातपुरा इलाके की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 

मध्य प्रदेश: युवक को पीटा फिर जबरन लगवाए 'जय श्री राम' के नारे, वीडियो वायरल

वीडियो में नजर आ रहा है कि दो लोग जबरन युवक से जयश्री राम का नारा लगवा रहे हैं। साथ ही साथ उनकी जबरन पिटाई भी कर रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा कि युवक को थप्पड़ भी मारा जा रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि जिस युवक की पिटाई की जा रही है वो रो रहा है और उसपर रहम करने की गुजारिश कर रहा है लेकिन उसकी वहां कोई नहीं सुनता।

बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक का नाम सुरेंद्र है। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों की पहचान विजय सोनवाले और ऋतिक जाटव के तौर पर हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें