अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मध्य प्रदेश में आयकर का महाकौशल शुगर मिल के ठिकानों पर छापे

Share

मध्यप्रदेश के भोपाल, जबलपुर और नरसिंहपुर जिले में आईटी ने दबिश दी है. आयकर विभाग की टीम ने महाकौशल शुगर मिल के ठिकानों पर छापा मारा है. महाकौशल शुगर मिल में आयकर विभाग की 22 सदस्य टीम कार्रवाई कर रही है. टैक्स चोरी की शिकायत पर छापा पड़ा है. टीम अंदर दफ्तरों में दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं. अभी कार्रवाई जारी है। इसमें बेनामी कारोबार के खुलासे की सभावना है।

मध्य प्रदेश में आयकर का महाकौशल शुगर मिल के ठिकानों पर छापे, भोपाल, जबलपुर, नरसिंहपुर में 150 अफसरों की टीम पहुंची

मध्यप्रदेश के भोपाल, जबलपुर और नरसिंहपुर जिले में आयकर विभाग की टीमों ने दबिश दी। टीमों ने महाकौशल शुगर मिल के नवाब रजा मलिक के लगभग डेढ़ दर्जन ठिकानों पर कार्रवाई की जिसमें 150 आयकर अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। शुगर मिल संचालक रियल स्टेट और कुछ अन्य कारोबार से भी जुड़े हैं। इसमें बेनामी कारोबार की आशंका भी जताई है जिसका खुलासा आयकर की कार्रवाई से होने की संभावना है।

दो साथी बेनामी कारोबार में शामिल

भोपाल में  शुगर मिल के संचालक के कोहेफिजा स्थित बंगले और आकृति सिटी के ठिकाने पर कारर्वाई की गई तो जबलपुर में शुगर मिल के एसपीआर कालोनी कटंगा में घर पर आयकर टीम पहुंची। साथ ही गोरखपुर के पास भी शुगर मिल कारोबारी के ठिकाने पर कार्रवाई की गई। इसके साथ ही शुगर मिल से जुड़े दो व्यापारी दूसरे नामों से काम करते थे जिनके यहां आयकर की टीम गई। आयकर की टीमों को कार्रवाई में कई दस्तावेजे मिले।

ट्रेवल्स की गाड़ियां लेकर आयकर विभाग ने मारे छापे
सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग ने छापे की कार्रवाई में ट्रेवल्स की कारों का काफिला शामिल किया। छापे के लिए टीमों के ठिकानों पर पहुंचने के बाद वहां मौजूद लोगों को बाहरी लोगों से संपर्क करने से रोकने के लिए मोबाइल फोन और टेलीफोन अपने कब्जे में ले लिए गए। आज सूर्योदय के बाद आयकर की टीमों ने कार्रवाई शुरू की थी जो देर शाम तक चलती रही। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें