विभिन्न वक्ताओं ने थैलेसीमिया सोसायटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की की सराहना
इंदौर । मध्य प्रदेश थैलेसीमिया वेलफेयर सोसाइटी द्वारा वर्ष 2021 में पूरे साल थैलेसीमिया रोग के खिलाफ चलने वाले अभियान और अवेयरनेस प्रोग्राम की घोषणा के लिए आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि थैलेसीमिया रोग का मुकाबला अवेयरनेस बढ़ाकर ही किया जा सकता है । थैलेसीमिया सोसाइटी और अन्य संस्थाओं को सरकार से मांग करना चाहिए कि थैलैसिमीया पीड़ितों का इलाज भी आयुष्मान योजना के तहत हो ,इसके लिए अभियान की जरूरत है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व संयुक्त संचालक डॉ शरद पंडित ने सोसायटी द्वारा पिछले 30 सालों से किए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि जब इस रोग को कोई जानता पहचानता भी नहीं था तब चंद्रशेखर शर्मा और उनके साथियों ने थैलेसीमिया जैसे जानलेवा रोग के खिलाफ अभियान शुरू कर सराहनीय कार्य किया है ।उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में भी इस जानलेवा रोग के खिलाफ अभियान चलाकर सरकार को परियोजना बनाने के लिए मजबूर करने के पीछे मध्य प्रदेश थैलेसीमिया वेलफेयर सोसाइटी का बड़ा हाथ है ।कार्यक्रम को समाजसेवी और पीएचई के ज्वाइंट डायरेक्टर चेतन रघुवंशी ने भी संबोधित किया । डॉक्टर शिवानी पटेल और डॉ स्वाति जैन ने थैलेसीमिया रोग से बचाव तथा बोनमेरो ट्रासपंलाट के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा कार्यक्रम में उपस्थित मरीजों के परिजनों को कहा कि अवेयरनेस रखने से ही इस रोग से लड़ा जा सकता है । संस्था के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि पूरे वर्ष संस्था द्वारा आयोजन होंगे , जिसमें कई राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर की संगोष्ठी और सेमिनार तो होंगे ही साथ ही 5 से ज्यादा शिविर भी आयोजित होंगे ।इसी वर्ष कल्याणमल बद्री प्रसाद ट्रस्ट के सहयोग से एक बच्चे का बोन मैरो ट्रांसप्लांट भी निशुल्क कराया जाएगा। संस्था के उपाध्यक्ष रामस्वरूप मंत्री ने संस्था के अब तक के कामों की जानकारी देते हुए कहा कि कल्याणमल बद्री प्रसाद ट्रस्ट के सहयोग से संस्था की ब्लड बैंक का आधुनिकीकरण हो चुका है लाइसेंस की कार्रवाई लंबित है। जिसे शीघ्र ही पूरा होने के बाद मध्य प्रदेश की 1 की एकमात्र धर्मार्थ ब्लड बैंक इंदौर में शुरू होगी । अतिथियों का स्वागत वंदना शर्मा धीरज अग्रवाल स्टार नर्सरी नियामत उल्ला खान और लता शर्मा ने किया कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार ताहिर भाई ने किया।
अवेयरनेस बढ़ाकर ही मुकाबला किया जा सकता है जानलेवा थैलेसीमिया रोग से……मध्य प्रदेश थैलासीमिया वेलफेयर सोसायटी ने 2021 के साल भर तक चलने वाले अवेयरनेस प्रोग्राम की की घोषणा




