अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कांग्रेस नेता की अनूठा मांग:जन्मदिन पर गिफ्ट में मांगा 1 लीटर पेट्रोल, ताकि केंद्र और प्रदेश सरकार को पता चले मंहगाई के हालात

Share

इंदौर

प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में कांग्रेस ने बढ़ती मंहगाई का अनूठा विरोध जताया है। एमपीसीसी के प्रदेश सचिव राकेश सिंह यादव ने अपने जन्मदिन पर भाजपा सरकार पर तंज कसा है और पेट्रोल-डीजल और गैस की टंकी की बढ़ती कीमतों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने मोदी सरकार और शिवराज सरकार से अपने जन्मदिन पर एक लीटर पेट्रोल बतौर गिफ्ट मांगा है।

यादव ने शुक्रवार को अपने जन्मदिन के मौके पर कहा कि बढ़ती मंहगाई के कारण आज लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। सरकार को मंहगाई की स्थिति से अवगत कराने के लिए उन्होंने अपने जान-पहचान वालों से निवेदन किया है कि वे उनके जन्मदिन पर बधाई देने आएं तो एक लीटर पेट्रोल गिफ्ट में लाएं।

जनता की तकलीफों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही सरकार
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार और शिवराज सरकार हिजाब और हिंदू-मुस्लिम विवादों को माध्यम बनाकर जनता की तकलीफों से ध्यान हटाने की पुरजोर कोशिश कर रही है, लेकिन आखिरकार जनता के सामने सच आने लगा है। इसका खामियाजा निश्चित तौर पर मोदी एवं शिवराज सरकार को भुगतना पड़ेगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें