हैदराबाद में एक नाबालिग लड़की के साथ मर्सिडीस कार में सामूहिक दुष्कर्म के मामले के एक और आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को सलाउद्दीन मलिक नाम के एक आरोपी को पकड़ा गया था। मामले में एक विधायक के बेटे समेत पांच आरोपी बताए गए हैं।
हैदराबाद पश्चिमी जोन के डीसीपी लोएल डेविक के अनुसार इस मामले में पॉस्को (POCSO)अधिनियम की धारा 354, 323 और धारा 9 आर/डब्ल्यू 10 तथा भादंवि की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रथम दृष्टया आरोपियों के भी नाबालिग होने की आशंका है।
रिपोर्ट के मुताबिक लग्जरी मर्सिडीस कार में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो इस मामले में स्थानीय विधायक का पुत्र भी शामिल है। उसके अलावा एक नाबालिग समेत चार अन्य लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता के परिजन ओर से एक जून को दी गई शिकायत में बताया गया कि जुबली हिल्स थाना क्षेत्र में बीते 28 मई को यह हैवानियत हुई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी और शुक्रवार 3 जून को इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शिकायत में बताया गया था कि कुछ लड़कों ने नाबालिग लड़की को चलती कार में जबरन खींच लिया था और उसके साथ छेड़खानी के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। 17 वर्षीय पीड़िता की मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया है




