अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

आयुक्त कार्यालय पर  प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

Share

इंदौर। अग्नीपथ योजना के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के घटक किसान संगठनों ने संभाग आयुक्त कार्यालय पर आज प्रदर्शन करके महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया और अग्नीपथ योजना के नाम पर नौजवानों को गुमराह करने की साजिश करार देते हुएअग्निपथ योजना को तत्काल वापस किए जाने का अनुरोध महामहिम से किया गया किसान संगठनों के प्रमुख नेताओं ने उक्त योजना को किसानों से बदला लेने का एक और हथकंडा करार दिया संयुक्त मोर्चा ने सेना में भर्ती की नई अग्नीपथ योजना के खिलाफ युवाओं के राष्ट्रव्यापी विरोध को अपना समर्थन घोषित किया है । विरोध प्रदर्शन को शांति पूर्ण बनाए रखने की अपील करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा ने योजना को जवान विरोधी किसान विरोधी और राष्ट्रीय विरोधी बताया है। जब केंद्र सरकार जय जवान जय किसान के नारे की भावना को तहस-नहस करने पर तुली हुई है ऐसे में किसान आंदोलन का कर्तव्य है कि वह जवानों के साथ इस संघर्ष में कंधे से कंधा जोड़कर खड़ा हो और इसीलिए संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 24 जून को जिस दिन उक्त योजना को लागू किया जा रहा है इसके देशव्यापी विरोध दिवस घोषित किया है साथ ही यह भी कहा है इस योजना को देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए किसान मोर्चा ने कहां है कि यह अग्नीपथ योजना न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा और बेरोजगार युवाओं के सपनों के साथ भी धोखा है इस देश का जवान वर्दीधारी किसान है अधिकांश सैनिक किसान परिवारों से हैं सेना कि नौकरी लाखों किसान परिवारों के मान का और आर्थिक संभल से जुड़ा है यह देश के लिए शर्म का विषय है की वन रैक वन पेंशन के वादे के साथ पूर्व सैनिक की रैली से अपना विजय अभियान शुरू करने वाले प्रधानमंत्री अब नो रैंक नो पेंशन कि इस योजना को  लाद दिया है ।

 सेना में नियमित भर्ती मैं भारी कटौती उन किसान पुत्रों के साथ धोखा है जिन्होंने वर्षों पूर्व से सेना में भर्ती होने का सपना संजोया था यह संयोग नहीं है कि इस योजना ऑल इंडिया ऑल ऑल क्लास के नियम से भर्ती करने पर उन सभी इलाकों से भर्ती में सबसे ज्यादा कटौती होगी जहां किसान आंदोलन के हाथों अपनी पराजय  से तिल मिलाई हुई इस सरकार का किसानों से बदला उतारने का एक और हथकंडा है । आज के आंदोलन में किसान सभा के अरुण चौहान, राजू जरिया, किसान संघर्ष समिति से रामस्वरूप मंत्री, हिंद मजदूर सभा से साथी हरिओम सूर्यवंशी ,आदिवासी एकता महासभा से राकेश मीणा व संतोष अनारे ,खेत मजदूर यूनियन से सुरेश आंजना , काशीराम नायक मुख्य रूप से  शामिल रहे ।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें