अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सुलह वार्ता के पश्चात बैंककर्मियों की 27 जून की बैंक हड़ताल स्थगित

Share

इंदौर। *संयुक्त बैंककर्मी संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस द्वारा अपनी मांगों के लिए 27 जून की एक दिवसीय बैंक हड़ताल के मुद्दे पर आज नई दिल्ली में केंद्रीय श्रमायुक्त श्री एस.सी.जोशी के समक्ष केंद्र सरकार तथा इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के अधिकारियों के साथ हुई सुलह वार्ता के बाद बैंक यूनियंस द्वारा 27 जून की प्रस्तावित बैंक हड़ताल को स्थगित कर दिया  गया है।*

*-यूनाइटेड फोरम के संयोजक मोहन कृष्ण शुक्ला ने बताया कि पांच दिवसीय बैंक सप्ताह, पेंशन अपडेशन, नई पेंशन स्कीम की समाप्ति, पिछली वार्ता के पेंडिंग मुद्दे आदि मांगों के लिए की जा रही हड़ताल के स्थगन से पहले अधिकारियों द्वारा एक लिखित पत्र देकर सार्थक एवं निर्णायक वार्ता हेतु यूनियन प्रतिनिधियों को 1 जुलाई को मुंबई आमंत्रित किया गया।*

*-यूनाइटेड फोरम द्वारा 27 जून की हड़ताल के साथ ही 24 जून सहित अन्य सभी आंदोलन कार्यक्रम स्थगित करने की घोषणा की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ बैंककर्मी नेता आलोक खरे, सचिन गोखले, रामदेव सायडीवाल, कमल जोशी, नवीन धोडपकर, नवीन मोदी, प्रमोद गंग्राडे, पंकज पोरवाल आदि ने सभी बैंककर्मियों को बधाई देते हुए अपनी एकता बनाए रखने का आव्हान किया।*

-मोहन कृष्ण शुक्ला 

*संयोजक, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस, इंदौर*

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें