अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 57 लेखकों, बुद्धि जीवियों,कवियों और रचनाधर्मियों को सम्मानित किया गया

Share

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दिनांक 3जुलाई 2022को गांधी भवन,में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में भारत के 11राज्यों से आए देशहित,भारतीय समाज के आमजन,गरीबों, मजदूरों, किसानों के हित में लिखनेवाले 57 लेखकों, बुद्धि जीवियों,कवियों और रचनाधर्मियों को सम्मानित किया गया ।

            इसी क्रम में गाजियाबाद से आए श्री निर्मल कुमार शर्मा जी जो विलुप्त होती गौरैयों को बचाने हेतु अपने प्रयासों में ‘ गौरेया संरक्षण ‘ के तहत अपना जीवन समर्पित कर दिए हैं,इसके अलावा वे पर्यावरण संरक्षण के लिए सैकड़ों वृक्षों को लगाकर उन्हें पाल-पोस कर बड़ा किए हैं,वर्ष 2015में डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट से सेवानिवृत्ति के बाद वे एक स्कूल में गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने का भी कार्य कर रहे हैं,वे अपने छत पर गौरैयों के लिए उपयुक्त पर्यावरण विकसित करने के क्रम में अपने पूरे छत को बागवानी में बदल दिए हैं ! उनकी उत्कृष्ट छत की बागवानी से प्रभावित होकर गाजियाबाद फ्लोरल सोसायटी ने उन्हें 3प्रथम पुरस्कारों से नवाजा है,अपने पूरे घर व छत पर गौरैयों और अन्य 36-37 चिड़ियां जो उनके छत पर आतीं हैं,उनके लिए उपयुक्त वातावरण बनाने हेतु उन्होंने अपनी छत पर सूखी पेड़ की डालियों को लोहे के तार से बांधकर पेड़ का रूप दे दिए हैं,ताकि तमाम तरह के परिंदे उन पर आकर बैठें,उनके खाने के लिए वे प्रतिदिन मौसम के अनुसार खिचड़ी,दलिया,बाजरा,चावल के टुकड़े,रोटी आदि देते रहते हैं,उन परिंदों को भारत जैसे गर्म भौगोलिक क्षेत्र के देश में प्यास बुझाने के लिए कई मिट्टी के बर्तनों में पानी रखते हैं,ताकि प्यास से व्याकुल ये पक्षी अपनी प्यास बुझा सकें,इन्होंने अपने घर के विभिन्न हिस्सों जैसे जीने,बारामदा,छज्जे पर और छत पर लगाए पेड़ों पर भी विलुप्ति के कगार पर पहुंच चुकीं गौरैयों के लिए अब तक 650घोसले बना चुके हैं, जहां गौरैया दंपति प्रतिवर्ष अपने अंडे देकर अपने बच्चों को सफलतापूर्वक पाल रहे हैं। इनके यहां प्रतिवर्ष 150से लेकर 200तक गौरैयों के बच्चे इस धरती पर अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं ! उन्होंने गौरैयों सहित अन्य परिंदों की जीवन पर आधारित अब तक 1900से भी अधिक विडियो बना चुके हैं, जिन्हें भारत सहित दुनिया भर में 600000 से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं !

              श्री निर्मल कुमार शर्मा के इस अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय कार्य को देखते हुए भारत के लगभग सभी राष्ट्रीय समाचार पत्रों उदाहरणार्थ दैनिक जागरण,हिन्दुस्तान, जनसत्ता, नवभारतटाइम्स,राष्ट्रीय सहारा,अमर उजाला आदि प्रतिवर्ष 20मार्च गौरैया दिवस को अपने समाचार पत्रों में श्री शर्मा जी के गौरैया संरक्षण जैसे अतिमहत्वपूर्ण कार्य को महत्ता देते हुए अपने समाचार पत्रों में सचित्र रिपोर्टिंग करते हैं और लेख प्रकाशित करते हैं,इसके अलावा उनके कार्य को गाजियाबाद के स्थानीय आजतक और कोहराम न्यूज चैनल अपने वृत्ति चित्र बना चुके हैं,सबसे उल्लेखनीय बात यह है कि श्री शर्मा के गौरैयों के संरक्षण कार्य से प्रभावित होकर भारत के सबसे बड़े और सुप्रतिष्ठित टेलीविजन चैनल लोकसभा टेलीविजन चैनल ने उन्हें अपने स्टूडियो में बुलाकर अपने ‘अस्तित्व ‘कार्यक्रम में पर्यावरण पर उल्लेखनीय कार्य करनेवाले लोगों, जिन्हें लोकसभा टीवी के प्रस्तोताओं ने ‘पर्यावरण के जमीनी दूत ‘नाम दिया था,उनका इंटरव्यू लिया इसके अलावा श्री शर्मा जी के घर आकर लोकसभा टेलीविजन ने 4 जून 2019 को एक वृत्तचित्र का फिल्मांकन किया,जिसे भारत सरकार ने क्रमशः 2019,2020 और 2021लगातार तीन वर्षों तक विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को पूरे भारत वर्ष की जनता को प्रेरणा लेकर गौरैयों को बचाने हेतु प्रसारण किया ।

              श्री निर्मल कुमार शर्मा पर्यावरण संरक्षण के लिए इतना कार्य करने के अलावा राजनैतिक सामाजिक, आर्थिक, पर्यावरण, वैज्ञानिक और शोधपरक पुरातात्विक एवम् शैक्षिक लेख इस देश के लगभग सभी समाचार पत्रों में लिखते रहते हैं,उनके उक्त लेख भारतीय उपमहाद्वीप से बाहर निकल कर संयुक्त राज्य अमरीका के न्यूयॉर्क से निकलने वाले सुप्रसिद्ध समाचार पत्र ‘हम हिन्दुस्तानी ‘ में भी प्रमुखता से प्रकाशित होते रहते हैं !

              श्री निर्मल कुमार शर्मा जी ने ऐसे उत्कट, समाज सुधारक व दार्शनिक लेखों से सजी 45 लेखों से सजी एक अतिमहत्वपूर्ण वैज्ञानिक पुस्तक ‘अज्ञान से विज्ञान की ओर -भाग -1’ जिसे उन्होंने अभी हाल ही में लिखा है,जिसे दिल्ली के सुप्रसिद्ध जनवादी विचारधारा के उद्भावना प्रकाशन ने प्रकाशित किया है,को उक्त वर्णित गांधी भवन भोपाल के उक्त कार्यक्रम में लोकार्पण भी किया गया।

           ऐसे बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री निर्मल कुमार शर्मा जी को तालों की ताल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दिनांक 3जुलाई 2022को गांधी भवन,में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में उन्हें निर्दलीय प्रकाशन के राष्ट्रीय अलंकरणों एवम् सम्मानों की शृंखला में जीवन मारण के संस्थापक जे के स्टील फर्नीचर,भोपाल द्वारा अपने होनहार अनुज स्वर्गीय राजेश जी मारण की स्मृति में स्थापित ‘ राष्ट्रीय बहुमुखी प्रतिभा सम्मान ‘से शाल ओढ़ाकर निर्दलीय समाचार पत्र के सुप्रसिद्ध व प्रतिष्ठित सम्पादक श्री कैलाश मानव जी एवम् लब्धप्रतिष्ठित समाजसेवी,संस्थापक द्वीप संरक्षण मंच श्री एम टी मुस्तफा जी अंडमान – निकोबार द्वीप समूह ,पोर्टब्लेयर के कर कमलों से सम्मानित किया गया,उल्लेखनीय है कि इस भव्य कार्यक्रम में भारत के 11राज्यों से आए देशहित,भारतीय समाज के आमजन,गरीबों, मजदूरों, किसानों के हित में लिखनेवाले 57 प्रखर लेखकों, बुद्धिजीवियों, कवियों और रचनाधर्मियों को सम्मानित किया गया । इसके अगले दिन गांधी भवन न्यास के सचिव श्री दयाराम नामदेव जी द्वारा अपने कार्यालय में आमंत्रित करके श्री निर्मल कुमार शर्मा जी को गांधीजी के चित्र मय मोमेंटम भी भेंट किया गया ।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें