अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्राकृत जगत के मनीषी प्रो जिनेन्द्र जैन को ‘‘बेस्ट-प्रोफेसर’’अवार्ड

Share

उदयपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के  मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान द्वारा  जैनविद्या एवं प्राकृत विभाग के अध्यक्ष एवं सह-अधिष्ठाता प्रो. जिनेन्द्र कुमार जैन को महाविद्यालय द्वारा कार्य के प्रति कर्मठता, लगनशीलता एवं निष्ठा के लिए 26 जनवरी, 2021 को गणतंत्र दिवस समारोह में बेस्ट प्रोफेसर अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान की अधिष्ठाता प्रो. सीमा मलिक एवं महाविद्यालय समिति द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, श्रीफल, अंग वस्त्र प्रदान किया गया। ज्ञातव्य है कि प्रोफेसर जिनेंद्र जैन प्राकृत भाषा की विकास लेखन एवं साहित्य संपादन में विगत चार दशक से अनवरत है। आपने जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय की प्राकृत विभाग मैं दो दशक वर्षों से भी अधिक सेवाएं प्रदान की तदोपरांत सुखाड़िया विश्वविद्यालय के जैन विद्या एवं प्राकृत विभाग में विभाग अध्यक्ष एवं सह अधिष्ठाता पद पर कार्यरत हैं। आप अनेक  साहित्यिक संस्था विद्वत समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य भी हैं साथ ही आप अनेक पत्र-पत्रिकाओं के संपादक मंडल सदस्य होने के साथ-साथ महावीर पथ त्रैमासिक अनुसंधान पत्रिका के मानस प्रधान संपादक के रूप में मनोनीत हैं। इससे पूर्व  आपको अनेक राष्ट्रीय पुरस्कारों के साथ लोहारिया पुरस्कार, कालिदास पुरस्कार प्राप्त हैं। प्रोफेसर जैन का बेस्ट प्रोफेसर के रूप में सम्मानित होना समाज एवं विद्वत समाज के लिए बड़ी उपलब्धि है इस उपलब्धि के लिए प्रोफेसर जैन को श्री अखिल भारतवर्षीय दि. जैन विद्वत् परिषद् यशस्वी अध्यक्ष डाॅ. भागचंद्र जैन भास्कर नागपुर, उपाध्यक्ष डाॅ. सनतकुमार जैन जयपुर, राष्ट्रीय महामंत्री डाॅ महेन्द्रकुमार जैन ‘मनुज’, जैन संपादक संघ के अध्यक्ष ब्र. जिनेश मलैया, दिगम्बर जैन समाजा गोलापूर्व के अध्यक्ष डी. के. जैन पूर्व डीएसपी. यूथ बिंग के अध्यक्ष के.सी जैन इन्दौर, जैन विभव के सम्पादक अनुभव जैन इन्दौर, प्राच्य विद्या एवं जैन संस्कृति संरक्षण संस्थान, लाडनूं की निदेशक डॉ मनीषा जैन, प्रो. प्रेम सुमन जैन, ज्योतिबाबू उदयपुर आदि ने बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं प्रदान की।
डाॅ. महेन्द्रकुमार जैन ‘मनुज

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें