अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*देर रात भोजन से होती हैं 05 समस्याएं 

Share

जूली सचदेवा

  1. अगर आप देर रात को भोजन करते हैं तो इसका असर आपकी पाचन शक्ति पर पड़ता है।
    इससे आपकी पाचन शक्ति क्षीण होती है और भोजन ठीक से नहीं पचता जिससे कब्ज, पेट साफ न होना, बवासीर एवं कोलोन व आंतों की बीमारियां होती हैं।
  2. देर रात खाना खाने के बाद सोना एवं भोजन का सही पाचन न होने से शरीर में बिना पचा भोजन कोलेस्ट्रॉल के रूप में जमा हो जाता है।
    यह कोलेस्ट्राल हार्ट डिजिज का कारण बनता है.
  3. देर रात भोजन करने से न तो भोजन का पाचन होगा और ना ही आप चैन से सो पाएंगे।
    आपको पर्याप्त और चैन की नींद के लिए भोजन का ठीक से पाचन बेहद जरूरी है।
  4. अगर आप पर्याप्त मात्रा में सुकून की नींद नहीं ले पाते, तो इसका असर आपकी मानसिक सेहत पर भी पड़ता है।
    दिमाग को पर्याप्त आराम नहीं मिल पाता, नतीजतन चिड़चिड़ापन पैदा होता है।
  5. देर रात किया जाने वाला भोजन एसिडिटी और पेट व सीने में जलन पैदा कर सकता है, जिसका असर हृदय एवं आपके ब्लडप्रेशर पर भी पड़ता है।
    इसलिए कोशिश करें कि रात का भोजन सूर्यास्त या अधिकतम 7 बजे तक करें और इन बीमारियों से बचें।
    शाम के भोजन के बाद लगभग 01किलोमीटर जरूर टहले.
    (चेतना विकास मिशन)

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें