अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

लिज ट्रस से हारनेवाले भारतवंशी ऋषि सुनक होंगे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ,नेता चुने गए

Share

भारतवंशी ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए PM चुने गए हैं। वे भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश PM होंगे। 5 सितंबर को लिज ट्रस ने पार्टी लीडर की रेस में सुनक को हरा दिया था। करीब 50 दिन बाद अब वही सुनक कंजर्वेटिव पार्टी के संसदीय दल के नेता और प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। ऋषि भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति के दामाद हैं।

 PM मोदी ने लगातार 9वें साल सैनिकों संग मनाई दिवाली, कहा- हमने हमेशा युद्ध को अंतिम उपाय माना

PM मोदी ने सोमवार को करगिल में जवानों के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने कहा कि बिना सामर्थ्य के शांति कायम करना असंभव है। भारत हमेशा शांति के लिए खड़ा रहा है। हमने हमेशा युद्ध को पहला नहीं बल्कि अंतिम उपाय माना है। यह लगातार 9वां साल है जब मोदी जवानों के बीच दिवाली मनाने बॉर्डर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि करगिल में हमारी सेना ने आतंक के फन को कुचला था।
2. 7 राज्यों में रहेगा सितरंग का असर, 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं
साइक्लोन सितरंग बंगाल की खाड़ी से लगे 7 राज्यों में अपना असर दिखा सकता है। मौसम विभाग ने मछुआरों को आज बंगाल की खाड़ी से लगे समुद्री किनारों में न जाने की सलाह दी है। 25 अक्टूबर को इसके पश्चिम बंगाल के तट से टकराने की अनुमान है। इस वजह से आज त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर और नागालैंड में भी भारी बारिश हो सकती है।

3. भारतवंशी ऋषि सुनक होंगे नए ब्रिटिश PM, कंजरवेटिव पार्टी के 200 सांसदों का समर्थन मिला

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री होंगे। सोमवार को कंजर्वेटिव पार्टी के संसदीय दल ने सुनक को नेता चुना। उन्हें चुनौती देने वाली पेनी मॉरडॉन्ट ने नाम वापस ले लिया। इसके पहले पूर्व PM बोरिस जॉनसन ने भी नाम वापस ले लिया था। सुनक को करीब 200 सांसदों का समर्थन मिला। पेनी के पास यह आंकड़ा 26 ही रहा। सुनक 28 अक्टूबर को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके बाद 29 अक्टूबर को कैबिनेट का ऐलान किया जाएगा।

4. केरल CM ने गवर्नर आरिफ को RSS का हथियार बताया, राज्यपाल ने कुलपतियों के इस्तीफे का दिया था आदेश
केरल में राज्यपाल आरिफ खान ने 9 कुलपतियों को सोमवार सुबह 11.30 बजे तक पद से इस्तीफा देने का आदेश दिया था। इस पर राज्य के CM पिनराई विजयन ने कहा कि राज्यपाल RSS के हथियार के तौर काम कर रहे हैं। वे अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। केरल हाइकोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाया है कि सभी 9 कुलपति अपने पद पर तब तक बने रह सकते हैं जब तक कि राज्यपाल उन्हें सोमवार को जारी किए गए शोकॉज नोटिस के बाद का अंतिम आदेश जारी नहीं कर देते।

5. MP के मंडला में चाट-फुल्की पर बैन, फूड पॉइजनिंग के बाद कलेक्टर ने लगाई रोक

लेकिन मध्य प्रदेश के मंडला जिले में कलेक्टर ने फुल्की (गोलगप्पे ) और चाट बेचने पर रोक लगा दी गई है, और इन्हें बेचने पर सजा भी हो सकती है। प्रशासन को ये सख्त कदम तब उठाना पड़ा, दो भाइयों के ठेले से फुल्की खाने के बाद दो दिन में 115 लोग फूड पॉइजनिंग से बीमार हो गए। हालांकि एक मरीज को छोड़कर सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।
. UP में इंसानियत शर्मसार, लहूलुहान बच्ची कराहती रही, लोग VIDEO बनाते रहे
उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 12 साल की एक बच्ची बदहवास हालत में दर्द से कराहती मिली। लेकिन लोग उसकी मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे। घटना के 16 घंटे बाद भी बच्ची कुछ बोलने की स्थिति में नहीं थी। परिजनों का आरोप है कि रेप करने के लिए उनकी बच्ची को अगवा किया गया था।

7. डॉक्टर ने बैट से तोड़े गरीबों के दीये, बोलीं- घर के सामने दुकान लगाने से लगता है जाम

वीडियो में डॉक्टर महिला पटरी के दुकानदारों को धमकाते हुए बैट और वाइपर से मिट्टी के बर्तनों और खिलौनों को तोड़ते दिखाई दे रही है।

UP के लखनऊ में दिवाली पर महिला डॉक्टर का मिट्टी के दीये तोड़ने का वीडियो सामने आया। घटना के बाद महिला डॉक्टर ने सफाई देते हुए कहा कि घर के सामने दुकान लगने से जाम लग जाता है। विरोध पर ग्राहक से लेकर दुकानदार तक लड़ने लगते है। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ। महिला के खिलाफ तोड़फोड़ और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

8. गहलोत सरकार के खिलाफ BJP का प्लान, दिल्ली की कोर कमेटी मीटिंग में अप्रूवल मिला
राजस्थान सरकार में चल रहे सियासी संकट के बीच भाजपा ने कांग्रेस को घेरने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस सरकार के 4 साल पूरे होने पर BJP जन आक्रोश रैली निकालेगी। यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में करीब एक महीना चलेगा। इस प्लान को 21 अक्टूबर को दिल्ली में हुई कोर कमेटी की बैठक में रखा गया। इस पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और गृहमंत्री अमित शाह ने मंजूरी दे दी।

9. पाकिस्तान पर जीत के बाद हार्दिक रो पड़े:रोहित ने कोहली को कंधे पर उठाया

रविवार को भारत से लगभग 10 हजार किलोमीटर दूर जब मेलबर्न के MCG मैदान में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया तो कई खिलाड़ी अपने इमोशंस को रोक नहीं पाए। जीत के बाद रोहित ने विराट को कंधों पर उठा लिया। वहीं भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने 82 रन की शानदार पारी खेलने वाले विराट कोहली को गले लगा लिया। पारी खेलने के बाद कोहली के आंखों में भी आंसू थे।

10. 27 साल बाद दिवाली के दूसरे दिन सूर्य ग्रहण, MP में 32% सूरज को चांद ढंक देगा

करीब 27 साल बाद दिवाली के दूसरे दिन कल यानी 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगेगा। यह इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। इससे पहले यह खगोलीय घटना 24 अक्टूबर 1995 को दिवाली के दूसरे दिन हुई थी। मध्यप्रदेश में ग्रहण शाम करीब साढ़े 4 बजे शुरू होकर शाम करीब साढ़े 5 बजे समाप्त होगा। राज्य में ग्रहण शुरुआत में तो नजर आएगा, लेकिन सूर्यास्त होने के कारण पूरा नजारा नहीं दिखेगा। प्रदेश भर में सूर्य ग्रहण 30% से ज्यादा हो जाएगा।
कुछ अहम खबरें

  1. दिल्ली पुलिस के लिए सिरदर्द बनी टीनू की AK-47: फरारी के बाद ड्रोन में पाकिस्तान से मंगाई थी; राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में छानबीन 
  2. मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए एक घंटे खुला बाजार: शाम 6:15 से शुरू हुआ कारोबार, जानिए इस बार किन शेयरों में कर सकते हैं निवेश
  3. टीम इंडिया की जीत पर सेलेब्स का जश्न: वरुण सोफे पर उछले, अनुपम खेर ने लिखा- जय श्रीराम, पढ़े बाकी सेलेब्स क्या बोले 
  4. 5 साल और 9 महीने की बेटियों ने दी मुखाग्नि:​​​​​ झुंझुनूं- हनुमानगढ़ में शहीदों का अंतिम संस्कार, लोगों की आंखें हुईं नम 
  5. त्रिपुरा में नाबालिग से गैंगरेप मामले में 3 गिरफ्तार: BJP मंत्री के बेटे पर भी आरोप; कांग्रेस-माकपा ने की मंत्री से इस्तीफे की मांग 

सील पैक शराब की बोतल के अंदर मेंढक, घर पहुंचकर देखा तो ग्राहक के उड़ गए होश
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शराब की बोतल में मरा मेंढक मिलने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। देशी शराब दुकान से शख्स शराब लेकर गया था। बोतल में मरा मेंढक दिखने के बाद ग्राहक ने इसकी शिकायत दुकान के सेल्समैन से की, जिसके बाद उसे दूसरी नई शराब की बोतल दी गई। शख्स जैसे ही मेंढक वाली शराब की बोतल लेकर दुकान में पहुंचा तो लोगों की भीड़ जुट गई।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें