इंदौर । सन 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर स्वतंत्रता आंदोलन में फिरंगी अंग्रेज दुश्मनों से लोहा लेने वाली वीरांगना झलकारी बाई की आज 192 जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय वीरांगना झलकारी महासंघ एवं मध्य प्रदेश कोली कोली समाज के तत्वाधान में नेहरू नगर स्थित झलकारी द्वार पर पुष्पांजली कार्यक्रम आयोजित किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय वीरांगना झलकारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश महावर कोली एवं मध्य प्रदेश कोली/कोरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह शाक्यवार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की, इस अवसर पर भारत पैट्रोलियम कारपोरेशन बोर्ड के राष्ट्रीय संचालक एवं अखिल भारतीय कोली समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम शेर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस मौके पर इतिहासकार आर सी भस्नेईया, परमानंद पिपरिया, ईश्वर लाल सोनोटिया आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन मध्य प्रदेश कोली कोली समाज के कोषाध्यक्ष दिनेश सोनोटिया ने एवं अंत में आभार केशव वर्मा ने माना।





