अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

पहली बार पांच बैडमिंटन खिलाड़ी “अर्जुन

Share

धर्मेश यशलहा*
पहली बार बैडमिंटन के पांच खिलाड़ियों को एक साथ देश के दूसरे सबसे बड़े खेल सम्मान अर्जुन पुरस्कार से अलंकृत किया गया ,लक्ष्य सेन और एच एस प्रणोय के साथ ही पेरा बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी जोशी और तरुण ढिल्लन एवं बधिर बैडमिंटन खिलाड़ी जर्लिन अनिका जयारत्चागन को 30 नवम्बर को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने ये खेल सम्मान प्रदान किए,
एच एस प्रणोय और लक्ष्य सेन ने भरत को इस साल पहली बार विश्व थामस कप पुरुष टीम खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई हैं,
देश का सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार इस बार टेबल टेनिस के 40वर्षीय शरत कमल अचन्त को मिला,
बधाई 🎍
शरत कमल सर्वाधिक 10बार राष्ट्रीय सीनियर टेबल टेनिस विजेता हैं,2006से 2022तक राष्ट्रमंडल खेलों में सात स्वर्ण,तीन रजत और तीन कांस्य पदक हासिल कर चुके हैं,इस साल बर्मिंघम राष्ट्र मंडल खेलों में तीन स्वर्ण पदक हासिल किए हैं 21वर्षीय लक्ष्य सेन विश्व नंबर 6खिलाडी है, पिछले साल दिसंबर में विश्व बैडमिंटन स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया,इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक अर्जित किया,आल इंग्लैंड उपविजेता रहे और योनेक्स सनराइज भारतीय खुली सुपर-500 स्पर्धा खिताब जीता,30वर्षी हसीना सुनील कुमार प्रणोय विश्व नंबर 12 खिलाडी है,थामस कप में भारतीय जीत के हीरो रहे, स्विस खुली सुपर 300स्पर्धा उपविजेता रहे, विश्व टूर फाइनल्स बैडमिंटन स्पर्धा 2022 के लिए इस साल तीसरे स्थान पर रहकर पात्रता हासिल की,
मानसी जोशी 2019 पेरा विश्व बैडमिंटन विजेता रही, तरुण ढिल्लन ने भी 2019बासेल, स्विटजरलैंड विश्व पेरा बैडमिंटन स्पर्धा में एक स्वर्ण और एक रजत पदक अर्जित किया, 33वर्षीय मानसी और 28वर्षीय तरुण ढिल्लन ने अंतरराष्ट्रीय पेरा बैडमिंटन में अनेक सफलताएं हासिल की हैं, 18वर्षीय जर्लिन अनिका जयारत्चागन ने बधिर ओलंपिक 2021 में तीन स्वर्ण पदक हासिल किए

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें