अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

हाईवा ने आटो को रौंदा, चालक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव कर किया प्रदर्शन

Share

जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर-कटनी रोड पर आज  पूर्वान्ह 11 बजे के लगभग तेज गति से भागते आ रहे हाईवा ने सवारी आटो को कुचल दिया, हादसे में आटो चकनाचूर हो गया, वहीं चालक अजय पटैल की मौके पर मौत हो गई. दुर्घटना होते देख आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिन्होने हाइवा में पथराव कर प्रदर्शन करना शुरु कर दिया, जिससे कटनी रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम करहिया सिहोरा निवासी अजय पिता कैलाश पटैल गैस कंपनी में काम करता है, जो पार्ट टाइम में सवारी आटो भी चलाता रहा, वह सवारी छोड़कर कटनी से सिहोरा आने के लिए निकला, जब वह जुहला बायपास से आगे बढ़ रहा था, इस दौरान सामने से आए हाईवा के चालक ने आटो को कुचल दिया, हादसे में आटो के परखच्चे उड़ गए, वहीं चालक के शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई. 

दुर्घटना होते देख आसपास के ग्रामीणजन एकत्र हो गए, जिन्होने युवक को खून से लथपथ हालत में देखा तो हाईवा में पथराव कर प्रदर्शन करना शुरु कर दिया, जिससे दोनों ओर जाम के हालात निर्मित हो गए. दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइन लगी रही, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा के बाद प्रदर्शन समाप्त कराया, जिससे वाहनों की आवाजाही शुरु हो सकी. पुलिस ने हाईवा बरामद कर चालक की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है, दुर्घटना को लेकर ऐसा भी कहा जा रहा था कि जुहला बायपास रोड पर आए दिन दुर्घटनाएं होती है, जिससे असमय ही लोगों की मौत हो रही है. फिर भी पुलिस अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें