अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

पीथमपुर चुनाव…भाजपा, कांग्रेस, और अन्य दलों के प्रत्याशी की घर-घर दस्तक

Share

नगर पालिका परिषद चुनाव के लिए पीथमपुर में रविवार को प्रत्याशी सघन जनसंपर्क में जुट हुए हैं। दरअसल, रविवार के अवकाश के चलते ज्यादातर मतदाता घर पर है। ऐसे में भाजपा, कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशी घर-घर दस्तक दे रहे हैं। जहां वार्ड 6 के भाजपा उम्मीदवार कमल पटेल अपने समर्थकों के साथ पटेल नगर में जनसंपर्क करते रहे। वहीं, वार्ड 10 से बीजेपी के बागी निर्दलीय प्रत्याशी श्रीराम उस्ताद ने वार्ड में मतदाताओं से मुलाकात की। वार्ड 9 में भाजपा प्रत्याशी विधायक प्रतिनिधि संजय वैष्णव वार्ड की छत्रछाया काॅलोनी में जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान का निवेदन किया। वहीं, कांग्रेस के वार्ड 25 के पार्षद प्रत्याशी कमल चौधरी और वार्ड 4 के प्रत्याशी प्रेम पाटीदार ने वार्ड में सघन जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की है।

शाम को होगी मुख्यमंत्री की 3 सभाएं

रविवार शाम शहर में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की तीन सभाएं होनी है। ऐसे में मुख्यमंत्री की सभा से पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सभा से पहले मतदाताओं को सभा में शामिल होने के लिए घर-घर पीले चावल देकर आमंत्रित किया जा रहा है। वहीं, मुख्यमत्री की सभा की तैयारियां जोरों पर है। शनिवार शाम जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने सभी सभा स्थलों का दौरा कर आवश्यक निर्देश दिए। पीथमपुर के हाट मैदान में सभा स्थल बनाया जा रहा है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें