अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

तुर्किये-सीरिया में भूकंप से 3 हजार से ज्यादा मौतें; राहुल बोले- संसद में अडाणी पर चर्चा से सरकार डरी

Share

तुर्कीये में सोमवार को 12 घंटे के भीतर तीन बड़े भूकंप आए। इनकी तीव्रता 7.8, 7.6 और 6.0 थी। भूकंप का केंद्र तुर्किये का गाजियांटेप शहर था। यह सीरिया बॉर्डर से 90 किमी दूर है। सबसे ज्यादा तबाही और मौतें तुर्कीये और उसके पड़ोसी देश सीरिया में हुई। दोनों देशों में अब तक 3700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्कीये के दक्षिण पूर्वी शहरों में 3,400 से ज्यादा इमारतों के गिरने की खबर है।

तुर्किये में अब तक 2300 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 11 हजार लोग घायल हैं। सीरिया में 1444 लोग मारे गए और 2 हजार से ज्यादा जख्मी हैं। 3 बड़े झटकों के अलावा 78 आफ्टर शॉक्स दर्ज किए गए, जिनकी तीव्रता 4 से 5 रही। भारत सरकार ने तुर्किए में मेडिकल टीम के अलावा राहत और बचाव कार्य के लिए 100 कर्मियों वाली NDRF की 2 टीम भेजने का फैसला किया है।

उधर, अडाणी ग्रुप पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। इसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार अडाणी पर संसद में बहस नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि सरकार डरी हुई है। मोदीजी पूरी कोशिश करेंगे कि अडाणी पर संसद में बहस नहीं हो।

1. तुर्किये-सीरिया में 12 घंटे में भूकंप के 3 बड़े झटके, मलबे में दबे लोगों के लिए रेस्क्यू जारी

मिडिल ईस्ट के चार देश तुर्किये (पुराना नाम तुर्की), सीरिया, लेबनान और इजराइल सोमवार सुबह भूकंप से हिल गए। यहां 12 घंटे में बड़े भूकंप आए। सबसे ज्यादा तबाही एपिसेंटर तुर्किये और उसके नजदीक सीरिया के इलाकों में देखी जा रही है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक- तुर्किये और सीरिया में अब तक 2300 लोगों की मौत हो चुकी है। लेबनान और इजराइल में भी झटके महसूस किए गए, लेकिन यहां नुकसान की खबर नहीं है। तुर्किये में अब तक 1498 लोगों की जान जा चुकी है। 7 हजार लोगों के घायल होने की खबर है। सीरिया में 805 लोग मारे गए और 2 हजार से ज्यादा जख्मी हैं।

टर्किश मीडिया के मुताबिक- 3 बड़े झटके आए। पहला तुर्किये के वक्त के मुताबिक, सुबह करीब चार बजे (7.8) और दूसरा करीब 10 बजे (7.6) और तीसरा दोपहर 3 बजे (6.0)। इसके अलावा 78 आफ्टर शॉक्स दर्ज किए गए। इनकी तीव्रता 4 से 5 रही।

ये फुटेज तुर्किये के उर्फा शहर की है। यहां भूकंप से एक 6 मंजिला इमारत गिर गई।

ये फुटेज तुर्किये के उर्फा शहर की है। यहां भूकंप से एक 6 मंजिला इमारत गिर गई।

भूकंप का एपिसेंटर तुर्किये का गाजियांटेप शहर था
भूकंप का एपिसेंटर तुर्किये का गाजियांटेप शहर था। यह सीरिया बॉर्डर से 90 किमी दूर है। इसलिए इसके आसपास के इलाकों में ज्यादा तबाही हुई। इसका असर भी दिख रहा है। दमिश्क​, ​​​​​​अलेप्पो, हमा, लताकिया समेत कई शहरों में इमारतें गिरने की खबर है। वहीं, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुर्कीये में आए भूकंप में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की संवेदनाएं तुर्किये के साथ हैं। भारत सरकार मदद के लिए राहत सामग्री के साथ NDRF और मेडिकल टीमों के खोज और बचाव दलों को तुर्की भेज रही है।

भूकंप का असर

भूकंप का एपिसेंटर तुर्किए का गाजियांटेप शहर रहा। यह सीरिया बॉर्डर से 90 किमी दूर है। इसलिए इसके आसपास के इलाकों में ज्यादा तबाही हुई।

भूकंप से जुड़े अन्य अपडेट्स…

  • यूरोपियन यूनियन के साथ भारत भी तुर्किये को मदद भेजेगा। भारत सरकार ने कहा- विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड और आवश्यक उपकरणों के साथ 100 कर्मियों वाली NDRF की 2 टीमें भूकंप प्रभावित क्षेत्र में जाने के लिए तैयार हैं।
  • इजराइल, अजरबैजान, रोमानिया, नीदरलैंड्स भी रेस्क्यू के लिए टीम भेज रहे हैं।
  • तुर्किये में भूकंप प्रभावित इलाकों में ब्लड डोनेशन कैंप लगाए गए हैं।
  • रूस ने भी तुर्किये और सीरिया को मदद भेजने का ऐलान किया है। पुतिन फिलहाल 100 बचाव कर्मियों के साथ दो इल्यूशिन-76 एयरक्राफ्ट भेजने की तैयारी कर रहे हैं।
  • अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और चीन भी मदद भेजने के लिए तैयार हैं।

इन शहरों में हुई सबसे ज्यादा तबाही
अंकारा, गाजियांटेप, कहरामनमारस, डियर्बकिर, मालट्या, नूरदगी समेत 10 शहरों में भारी तबाही हुई। यहां 1,710 से ज्यादा बिल्डिंग गिरने की खबर है। कई लोग मलबे के नीचे दबे हैं। लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। कई इलाकों में इमरजेंसी लागू कर दी गई है।

स्कूल-कॉलेज एक हफ्ते बंद रहेंगे
तुर्किये के वाइस प्रेसिडेंट फुआत ओक्ते के ऑफिस की तरफ से एक बयान जारी किया गया। कहा- देश के 10 शहरों में इमरजेंसी और रेड अलर्ट जारी रहेगा। सभी स्कूल-कॉलेज एक हफ्ते बंद रहेंगे। फिलहाल, 200 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। हम मिलिट्री के लिए एयर कॉरिडोर बना रहे हैं। इसमें सिर्फ एयरक्राफ्ट को लैंड और टेकऑफ की मंजूरी दी जाएगी।

ये फुटेज तुर्किये के गाजियांटेप शहर का है। यहां मलबे से एक व्यक्ति को निकाला गया।

ये फुटेज तुर्किये के गाजियांटेप शहर का है। यहां मलबे से एक व्यक्ति को निकाला गया।

100 साल बाद आया इतना खतरनाक भूकंप, 10 हजार लोग मर सकते हैं
उधर, यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने चौंकाने वाली बात कही है। इसके आंकड़ों के मुताबिक, तुर्किये में मरने वालों की संख्या एक हजार से ज्यादा हो गई है। यह संख्या 10 हजार तक पहुंच सकती है।

USGS ने इसके पीछे तर्क दिया कि 1939 में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। तब 30 हजार लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 1999 में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया था, तब 17 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई थी।

अब फोटो में देखिए तबाही…

सीरिया के एजाज इलाके में भूकंप के बाद मलबे में दबे मासूम को बचाव दल ने सुरक्षित बाहर निकाला।

सीरिया के एजाज इलाके में भूकंप के बाद मलबे में दबे मासूम को बचाव दल ने सुरक्षित बाहर निकाला।

ये गाजियांटेप शहर के एक स्टोर में लगे CCTV का फुटेज है। इसमें देखा जा सकता है कि करीब 1 मिनट 30 सेकेंड तक आए झटकों में स्टोर में रखा सामान फर्श पर नीचे गिर गया।

ये गाजियांटेप शहर के एक स्टोर में लगे CCTV का फुटेज है। इसमें देखा जा सकता है कि करीब 1 मिनट 30 सेकेंड तक आए झटकों में स्टोर में रखा सामान फर्श पर नीचे गिर गया।

तुर्किये की मीडिया के मुताबिक, भूकंप के बाद नैचुरल गैस की पाइपलाइन में आग लग गई।

तुर्किये की मीडिया के मुताबिक, भूकंप के बाद नैचुरल गैस की पाइपलाइन में आग लग गई।

तुर्किये के हैटे में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे के बीचों-बीच दरार आ गई।

तुर्किये के हैटे में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे के बीचों-बीच दरार आ गई।

तुर्किये में 2200 साल पुराना गजियांटेप कैसल तबाह हो गया। इसे रोमन्स ने बनाया था।

तुर्किये में 2200 साल पुराना गजियांटेप कैसल तबाह हो गया। इसे रोमन्स ने बनाया था।

सीरिया-तुर्की सीमा के पास इदलिब प्रांत के अस्पतालों में घायलों का इलाज किया जा रहा है।

सीरिया-तुर्की सीमा के पास इदलिब प्रांत के अस्पतालों में घायलों का इलाज किया जा रहा है।

कहरामनमारस शहर में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। CNN के मुताबिक, एक हजार रेस्क्यू वॉलंटियर्स को मदद के लिए भेजा गया है।

कहरामनमारस शहर में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। CNN के मुताबिक, एक हजार रेस्क्यू वॉलंटियर्स को मदद के लिए भेजा गया है।

गाजियांटेप शहर की एक बिल्डिंग। यह बिल्डिंग पूरी तरह धराशायी हो गई।

गाजियांटेप शहर की एक बिल्डिंग। यह बिल्डिंग पूरी तरह धराशायी हो गई।

राहत और बचाव कार्य के लिए सेना को तैनात किया गया है। इस तस्वीर में सैनिक मलबे से लोगों को निकालते हुए दिख रहे हैं।

राहत और बचाव कार्य के लिए सेना को तैनात किया गया है। इस तस्वीर में सैनिक मलबे से लोगों को निकालते हुए दिख रहे हैं।

ये तस्वीर एर्बिल शहर की है। यहां भूकंप आने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए।

ये तस्वीर एर्बिल शहर की है। यहां भूकंप आने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए।

सीरिया में… ट्रेन सेवाएं रद्द, 40 सेकेंड तक झटके महसूस हुए
सीरिया के दमिश्क​, ​​​​​​अलेप्पो, हमा, लताकिया समेत कई शहरों में इमारतें गिरने की खबर है। ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। भूकंप से प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यहां के कई इलाकों में लोगों ने बताया कि करीब 40 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।

सीरिया में तबाही का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां लोगों ने बताया कि करीब 40 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।

सीरिया में तबाही का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां लोगों ने बताया कि करीब 40 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप के बाद सीरिया के दमिश्क में लोगों को जान बचाने के लिए यहां-वहां भागते देखा गया।

भूकंप के बाद सीरिया के दमिश्क में लोगों को जान बचाने के लिए यहां-वहां भागते देखा गया।

ये वीडियो अल-दाना शहर का है। यहां एक अस्पताल ढह गया। मलबे में दबे लोगों को मुश्किल से निकाला गया।

ये वीडियो अल-दाना शहर का है। यहां एक अस्पताल ढह गया। मलबे में दबे लोगों को मुश्किल से निकाला गया।

अजमरीन शहर में पेट्रोल पंप के पास एक इमारत गिर गई। मलबे में लोगों को ढूंढा जा रहा है।

अजमरीन शहर में पेट्रोल पंप के पास एक इमारत गिर गई। मलबे में लोगों को ढूंढा जा रहा है।

2017 में आया था क्रॉस-बॉर्डर भूकंप
2017 में ईरान-इराक में क्रॉस-बॉर्डर भूकंप आया था। इराक के कुर्दिश शहर हलाबजा से इरान के कर्मानशाह प्रांत में झटके महसूस किए गए थे। इसमें 630 लोगों की मौत हुई थी। 8 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

दुनिया में हर साल 20,000 भूकंप आते हैं
हर साल दुनिया में कई भूकंप आते हैं, लेकिन इनकी तीव्रता कम होती है। नेशनल अर्थक्वेक इन्फॉर्मेशन सेंटर हर साल करीब 20,000 भूकंप रिकॉर्ड करता है। इसमें से 100 भूकंप ऐसे होते हैं जिनसे नुकसान ज्यादा होता है। भूकंप कुछ सेकेंड या कुछ मिनट तक रहता है। अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा देर तक रहने वाला भूकंप 2004 में हिंद महासागर में आया था। यह भूकंप 10 मिनट तक रहा था।

2. अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 13 दिन में करीब 55% गिरे, अडाणी अमीरों की लिस्ट में 18वें स्थान पर खिसके

अडाणी ग्रुप पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर संसद के दोनों सदनों में सोमवार को भी जमकर हंगामा हुआ। एक तरफ विपक्ष इस पर चर्चा कराने की मांग पर अड़ा रहा, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने देशभर में LIC और SBI के ऑफिस के बाहर अडाणी ग्रुप के वित्तीय लेनदेन की जांच संसदीय पैनल (JPC) या सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

सोमवार को हंगामे के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि सरकार अडाणी पर संसद में बहस नहीं चाहती। सरकार डरी हुई है। मोदीजी पूरी कोशिश करेंगे कि अडाणी पर संसद में बहस नहीं हो। मैं 2-3 साल से यह मुद्दा उठा रहा हूं। अडाणी के पीछे कौन सी शक्ति है। यह सामने आना चाहिए। उधर, सुप्रीम कोर्ट ने नई याचिका दाखिल कर रिटायर्ड जज की अगुआई में अडाणी ग्रुप पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट की जांच कराने की मांग की गई है।

बाजार खुलते ही अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 5% गिरे
अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट पब्लिश होने के बाद से अडाणी ग्रुप के शेयरों में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है। रिपोर्ट 24 जनवरी को आने के बाद से अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 13 दिन में करीब 55% टूट चुके हैं।

कंपनी के शेयर्स में सोमवार सुबह 5% की गिरावट आई। हालांकि बाद में शेयर में ​रिकवरी दिखी और ये केवल 2% गिरकर 1,554 रुपए पर बंद हुआ। उधर, ब्रिटिश लेंडर स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने मार्जिन लोन पर कोलेटरल के रूप में अडाणी ग्रुप के बॉन्ड को लेना बंद कर दिया है। इससे पहले सिटीग्रुप और क्रेडिट सुइस बैंक भी ऐसा कर चुका है।

दिल्ली, जम्मू, तेलंगाना, महाराष्ट्र, केरल समेत 6 राज्यों में कांग्रेस LIC और SBI दफ्तरों के सामने प्रदर्शन कर रही है।

दिल्ली, जम्मू, तेलंगाना, महाराष्ट्र, केरल समेत 6 राज्यों में कांग्रेस LIC और SBI दफ्तरों के सामने प्रदर्शन कर रही है।

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित
लोकसभा और राज्यसभा में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने अडाणी मामले में चर्चा की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। दोनों सदनों के स्पीकर्स ने सांसदों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। इसके बाद जब दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू हुई तो फिर हंगामा हुआ। इसके बाद कार्यवाही को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

विपक्षी पार्टियों का संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने धरना
कांग्रेस समेत 15 विपक्षी पार्टियों ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार आम लोगों के पैसे का इस्तेमाल अपने दोस्तों की मदद के लिए कर रही है। विपक्ष की मांग है कि सरकार इस मुद्दे पर संसद में चर्चा होने दे।

सांसदों ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास धरना दिया और SAVE SBI, SAVE LIC के नारे लगाए।

सांसदों ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास धरना दिया और SAVE SBI, SAVE LIC के नारे लगाए।

कांग्रेस अध्यक्ष ने विपक्षी नेताओं के साथ बैठक की
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज विपक्षी नेताओं के साथ बैठक की। इसमें कांग्रेस, DMK, NCP, BRS, JD(U), SP, CPM, CPI, केरल कांग्रेस, JMM, RLD, RSP, AAP, IUML, RJD और शिव सेना मौजूद रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मीटिंग में TMC मौजूद नहीं रही।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा- पूरा विपक्ष एक साथ आएगा, चर्चा होगी और फैसला होगा। ये सिर्फ कांग्रेस का मुद्दा नहीं है, बल्कि भारत के आम लोगों का मुद्दा है। विपक्ष का कहना है कि संसद में और कोई मुद्दा नहीं उठेगा। उधर, UP में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने अडाणी जीएमआर के स्मार्ट प्रीपेड मीटर टेंडर को निरस्त कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक अडाणी ट्रांसमिशन ने सबसे कम बोली लगाई थी।

संसद परिसर में सोमवार को मल्लिकार्जुन खड़गे के चैंबर में 15 विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने चर्चा की।

संसद परिसर में सोमवार को मल्लिकार्जुन खड़गे के चैंबर में 15 विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने चर्चा की।

अडाणी अमीरों की लिस्ट में 18वें स्थान पर खिसके
शेयरों में गिरावट के बाद गौतम अडाणी की नेटवर्थ 60 बिलियन डॉलर हो गई है। पिछले साल ये 150 बिलियन डॉलर के करीब थी। सोमवार को जारी हुई फोर्ब्स की अमीरों की रियल टाइम लिस्ट में अडाणी 18वें स्थान पर आ गए। शुक्रवार को वह 22वें स्थान पर खिसक गए थे। 27 फरवरी के पहले अडाणी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे और एशिया में पहले नंबर पर थे।

3. SC में याचिका- भाजपा नेता हाईकोर्ट जज कैसे बनीं, गौरी ने इस्लाम को हरा आतंक और ईसाई को सफेद आतंक कहा था

इस्लाम को हरा आतंक और ईसाई को सफेद आतंक बताकर विवादों में रहीं एडवोकेट लक्ष्मण चंद्रा विक्टोरिया गौरी को मद्रास हाईकोर्ट का जज बनाने का विरोध शुरू हो गया है। सीनियर एडवोकेट राजू रामचंद्रन ने गौरी की नियुक्ति के खिलाफ सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई। CJI चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने पहले 10 फरवरी को मामले पर सुनवाई करने की बात कही थी, लेकिन एडवोकेट राजू के अनुरोध पर कोर्ट 7 फरवरी यानी कल सुनवाई करेगी।

आरोप-गौरी भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव हैं
एडवोकेट लक्ष्मण चंद्रा विक्टोरिया गौरी को सोमवार को ही सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ओर से मद्रास हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जैसे ही राष्ट्रपति के पास गौरी के नाम की सिफारिश भेजी, मद्रास हाईकोर्ट के वकीलों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।

22 वकीलों ने कॉलेजियम और राष्ट्रपति को लेटर लिखकर उन्हें जज न बनाने की मांग की थी। वकीलों का कहना था कि गौरी भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव हैं। उन्हें जज बनाने से न्यायपालिका की स्वतंत्रता प्रभावित हो सकती है। इसके साथ ही वकीलों ने लेटर में गौरी के विवादित बयानों का भी जिक्र किया।

नीचे हम गौरी का बयान दे रहे हैं जिसका जिक्र वकीलों ने कॉलेजियम और राष्ट्रपति को लिखे लेटर में किया है…

इस्लामी समूह वैश्विक स्तर पर ईसाई समूहों की तुलना में ज्यादा खतरनाक हैं, लेकिन अगर भारत की बात की जाए तो यहां ईसाई समूह इस्लामिक समूहों से ज्यादा खतरनाक हैं। वहीं, धर्म परिवर्तन कराने खासकर लव जिहाद के मामलों में दोनों समूह समान रूप से खतरनाक हैं। अगर एक हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़का एक-दूसरे से प्रेम करते हैं तो मुझे उनकी शादी से कोई दिक्कत नहीं है।

अगर शादी के बाद हिंदू लड़की मुस्लिम लड़के के घर में उसकी पत्नी के रूप में रहने के बजाय किसी सीरियाई आतंकवादी शिविर में मिलती है, तो मुझे आपत्ति है। मेरे हिसाब से यही लव जिहाद की परिभाषा है।

इस्लाम को हरा आतंक कह चुकी हैं गौरी
आर्टिकल 14 की रिपोर्ट के मुताबिक गौरी ने कहा था कि इस्लामिक आतंक हरा आतंक है तो ईसाई आतंक सफेद आतंक है। दोनों में धर्मांतरण, खासतौर पर लव जिहाद के मामले में समान रूप से खतरनाक है। उन्होंने कहा था कि ईसाई गीतों पर भरतनाट्यम नहीं किया जाना चाहिए। भगवान नटराज के आसन की तुलना ईसा मसीह से कैसे की जा सकती है। उन्होंने ये बयान 2012 से 2018 के बीच दिए थे।

कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर गौरी को जज बनाए जाने की जानकारी दी।

कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर गौरी को जज बनाए जाने की जानकारी दी।

बता दें कि गौरी को मद्रास हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके कुछ ही देर बाद सुप्रीम कोर्ट ने याचिका दाखिल कर मामले पर तत्काल सुनवाई करने की मांग की। उधर, केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर गौरी की नियुक्ति को केंद्र से मिली मंजूरी की जानकारी दी है।

4. एशिया की सबसे बड़ी हेलिकॉप्टर फैक्ट्री का उद्घाटन, PM मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के तुमकुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की हेलिकॉप्टर फैक्ट्री का उद्घाटन किया। यह फैक्ट्री हर साल करीब 30 हेलिकॉप्टर्स मैन्युफैक्चर करेगी। आने वाले 20 साल में यहां हजार से अधिक हेलिकॉप्टर बनाए जाएंगे। शुरुआत में यहां लाइट यूटिलिटी हेलिकॉप्टर (LUH) बनाए जाएंगे। हर साल इसकी क्षमता को 60 से 90 हेलिकॉप्टर की दर से बढ़ाया जा सकता है।

इस मौके पर PM मोदी ने कहा,’ यही HAL है जिसे बहाना बनाकर हमारी सरकार पर तरह-तरह के झूठे आरोप लगाए गए। राफेल जेट को लेकर लोगों को भड़काया गया और संसद का समय बर्बाद किया गया। यह फैक्ट्री विपक्ष के आरोपों का जवाब है। सच आज सामने आ रहा है।’

5. चुनाव के दो महीने बाद भी दिल्ली को मेयर नहीं मिला, हंगामे के बाद तीसरी बार चुनाव टला

दिल्ली में मेयर का चुनाव तीसरी बार टल गया। इससे पहले 6 और 24 जनवरी को भी चुनाव नहीं हो पाए थे। नॉमिनेटेड मेंबर्स को वोट की मंजूरी मिलने के बाद भाजपा और AAP के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। नगर निगम का चुनाव हुए दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन शहर को अब तक मेयर नहीं मिल पाया है।

इस मामले को पर AAP सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है। सदन स्थगित होने के बाद AAP ने भाजपा पर निशाना साधा। पार्टी नेता आतिशी ने कहा कि भाजपा की मंशा साफ नजर आ रही है कि पार्टी मेयर का चुनाव नहीं करवाना चाहती है। दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि दिल्ली को एक भ्रष्ट मुख्यमंत्री मिला है, जिसका नाम लगातार शराब घोटाले में आ रहा है।

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. थरूर बोले-मुशर्रफ अभिशाप थे तो, BJP ने युद्धविराम क्यों किया:कहा- मैं ऐसे भारत में पला, जहां मरने वालों के लिए अच्छी बातें की जाती हैं 
  2. सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज: CJI चंद्रचूड़ ने दिलाई शपथ; 4 फरवरी को केंद्र ने अपॉइंटमेंट की मंजूरी दी थी
  3. कैप्टन की सांसद पत्नी का कांग्रेस को जवाब: परनीत कौर ने लिखा- पार्टी छोड़ने वाले मुझसे सवाल पूछ रहे; जो करना है कर लो 
  4. कश्मीर पर ट्वीट के बाद PAK क्रिकेटर रिजवान ट्रोल हुए: लिखा- दुआएं कश्मीरियों के साथ; यूजर्स बोले- इतनी फिक्र है तो आतंकी भेजना बंद करो
  5. इस्लामाबाद के सिक्योर्ड पार्क में गैंगरेप: वारदात के बाद आरोपियों ने लड़की को 1 हजार रुपए दिए, कहा- इस वक्त पार्क मत आया करो 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें