डॉ. गीता
शराब आपके वेजाइना को ड्राई बनाकर ऑर्गेज़्म तक को प्रभावित कर सकती है. कई लोग यह मानते हैं कि शराब की मदद से उन्हें अपनी खुशी का बेहतर ढंग से इज़हार करने में मदद मिलती है। सेक्सुअल परफॉर्मेंस को बूस्ट कर सकता है ऐल्कोहॉल। लेकिन यह सिर्फ एक भ्रम है.
क्या आप भी अक्सर सेक्स करने से पहले अपना एक्साइटमेंट लेवल बढ़ाने या मूड को बूस्ट करने के लिए ऐल्कोहॉल (Alcohol and Sex) का सहारा लेती हैं? यह कहां तक सही है? क्या ऐसा करने से वाकई कोई फायदा होता है या यह सिर्फ एक मिथ है? तो चलिये आज इस लेख के माध्यम से यही पता करते हैं.
*आपकी सेक्सुअल परफॉर्मेंस पर अल्कोहल का प्रभाव*:
यदि महिलाएं एक या दो ड्रिंक्स का सेवन करती हैं तो उनका सेक्सुअल एक्साइटमेंट लेवल बढ़ सकता है। शराब पीने से महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ जाता है।
टेस्टोस्टेरोन एक पुरुष सेक्स हार्मोन है जो यौन इच्छा में भूमिका निभाता है। मगर यह हर बार हो यह ज़रूरी नहीं है।
नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन के अनुसार हर महिला, शराब पीने के बाद आनंदित और उत्तेजित महसूस करे यह ज़रूरी नहीं है, सिर्फ कुछ ही महिलाओं के साथ ऐसा होता है।
बाकी महिलाओं को ज़्यादा शराब पीने से ऑर्गेज्म तक पहुंचने में दिक्कत हो सकती है। बहुत अधिक शराब वास्तव में शारीरिक रूप से नकारात्मक प्रभाव डालती है और जेनिटल प्रतिक्रिया को कम करती है।
*क्या ऑर्गेज्म में देरी का कारण बनती है शराब?*
एक ड्रिंक ब्लड फ्लो को प्रभावित नहीं करती है। मगर शराब का ज़्यादा सेवन के शारीरिक, संज्ञानात्मक और व्यवहारिक प्रभाव हो सकते हैं, जिससे ऑर्गेज्म तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है।
16 में से 13 अध्ययनों से पता चलता है कि ज़्यादा शराब का सेवन महिलाओं के लिबिडो को कम कर सकता है।
*लुब्रिकेशन की हो सकती है कमी :*
जब आप उत्तेजित होती हैं, तो आपका शरीर जननांगों में रक्त के प्रवाह को बढ़ाकर संभोग के लिए तैयार करता है, जिससे खुद से लुब्रिकेशन देते हैं।
मगर ज़्यादा शराब पीने से शरीर डिहाइड्रेट होता है। शराब पीने से लुब्रिकेशन में कमी आती है।
*ऐल्कोहॉल का आपके पार्टनर पर प्रभाव*:
शराब इरेक्शन प्राप्त करने और इसे बनाए रखने की क्षमता को प्रभावित करता है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन के अनुसार नियमित रूप से बहुत अधिक शराब पीने से एरेक्टाइल डिसफंक्शन भी होता है।
*क्या हो सकती हैं अन्य समस्याएं*:
~शराब का ज़्यादा सेवन लिंग में रक्त के प्रवाह को कम करता है।
~यह एंजियोटेंसिन को बढ़ाता है, जो इरेक्टाइल डिसफंक्शन से जुड़ा एक हार्मोन है।
~यह आपके केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है।
~इससे एजैक्यूलेशन में देरी हो सकती है।
इसलिए ज़्यादा शराब का सेवन न करें. यह आपकी सेक्सुअल लाइफ को निगेटिव तौर पर प्रभावित करता है। (चेतना विकास मिशन)





