अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर नगर निगम बजट चर्चा में जमकर तू-तू..मैं-मैं:फौजिया शेख बोली; भाजपा मुखबिरों की पार्टी

Share

इंदौर

इंदौर नगर निगम बजट पर चर्चा में नर्मदा लाइन से गंदे पानी की सप्लाई पर परिषद घिरते नजर आई। कांग्रेस के साथ में एक भाजपा पार्षद ने भी यह मुद्दा उठा दिया तो सब हैरान रह गए। इंदौर नगर निगम का सालाना बजट ( 7500 करोड़ रुपए) पर शुक्रवार सुबह 11 बजे चर्चा शुरू हुई। इस दौरान चर्चा शुरू होने से पहले ही भाजपा पार्षदों ने सदन में जमकर हंगामा किया।

इस बीच कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम ने एक शेर पढ़ा। इसमें शेख द्वारा यह कहने पर की हिंदुस्तान खतरे में हैं, भाजपा पार्षदों ने फिर जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की तौहीन है। फौजिया शेख बताएं कि हिंदुस्तान कैसे खतरे में है। इसके लिए माफी मांगे। इसके बाद भाजपा पार्षदों ने सभापति को घेरा और कहा की हिंदुस्तान हमारी शान है। फौजिया इसके लिए माफी मांगे। इस पर शेख ने कहा कि भाजपा मुखबिरों की पार्टी है। गांधी के हत्यारे गोडसे की पार्टी है। शेख ने कहा कि जितना हिंदुस्तान तुम्हारा है, उतना हमारा भी है। जितने बलिदान तुमने दिए हैं, उतने ही बलिदान हमने भी दिए हैं। आप बता दो कि राहुल गांधी के साथ जो हुआ, जो हो रहा है, उससे देश और संविधान खतरे में है या नहीं है। इसके बाद भाजपा पार्षदों ने आपत्ति ली और हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय, जय श्री राम के नारे लगाने लगे।

कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख।

कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख।

इससे पहले सुबह चर्चा शुरू होने के पहले भाजपा पार्षदों की ओर से नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे माफी मांगो के नारे लगाए गए। आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष आसंदी तक पहुंच गए थे जो कि गलत है। माफी मांगे तक सदन नहीं चलने देंगे, टेबल बजाई। इसके बाद चौकसे ने सदन में माफी मांग ली गई। इस दौरान कांग्रेस पार्षदों ने भी हंगामा किया। दोनों ओर से महिला पार्षदों ने भी नारेबाजी की। बजट पर चर्चा के बजाय भाजपा के पार्षद शिवराज और मोदी की तारीफ के पुल बांधते दिखे, वहीं कांग्रेस के पार्षद जय कमलनाथ के नारे लगाए।

सभापति मुन्नालाल यादव कुछ कहने की कोशिश करते रहे लेकिन किसी को कुछ समझ में नहीं आया। इसके बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव खड़े हुए। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से आग्रह किया कि अपनी बात सभापति के समक्ष शांति से रखें। इस आग्रह के बाद नेता प्रतिपक्ष चौकसे ने अपनी बात रखने की कोशिश की तो पार्षदों ने हंगामा किया। कहा कि- कल मेरे कारण सभापति के सम्मान में उन्हें या किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं माफी मांगता हूं। माफी मांगने से कोई छोटा-बड़ा नहीं होता, अपने कर्मों से बड़ा होता है। मैं सभापति और महापौर के व्यवहार का सम्मान करता हूं। आपका जो बजट है, ये सिर्फ कागजों वाला बजट है।

भाजपा पार्षद बोले- मैं भी पानी के मुद्दे पर चुप नहीं रहूंगा

नेता प्रतिपक्ष ने 85 वार्ड के पार्षदों से कहा, भगवान और मां-बाप की सौगंध खाकर बताओ कि कौन से वार्ड में नर्मदा का गंदा पानी नहीं आ रहा है। इस बात का समर्थन सीनियर भाजपा पार्षद लालबहादुर वर्मा ने करते हुए कहा 3 बार का पार्षद हूं। मेरी बहन दो बार पार्षद रह चुकी है। एमआईसी मेंबर रह चुका हूं। मैंने वार्ड की हालत देखी है। इतना गंदा पानी है कि अब मैं चुप नहीं रहूंगा। पूरी ताकत के साथ बोलूंगा। यह क्या हो रहा है, अधिकारियों की मनमानी चल रही है। एक दिन छोड़कर नर्मदा लाइन से जल प्रदाय होने के बावजूद इतना गंदा पानी आ रहा है। बता दें कि लाल बहादुर वर्मा वही पार्षद हैं, जो कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।

नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा- कल मेरे कारण सभापति के सम्मान में उन्हें या किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं माफी मांगता हूं। माफी मांगने से कोई छोटा-बड़ा नहीं होता, अपने कर्मों से बड़ा होता है।

नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा- कल मेरे कारण सभापति के सम्मान में उन्हें या किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं माफी मांगता हूं। माफी मांगने से कोई छोटा-बड़ा नहीं होता, अपने कर्मों से बड़ा होता है।

फ्री वाई फाई से शहर डिजिटल नहीं बन सकता: नेता प्रतिपक्ष

केवल फ्री वाई फाई से शहर डिजिटल नहीं बन सकता। राजबाड़ा पर देवी अहिल्या लोक बनाने को लेकर कहा कि यह संग्रहालय लालबाग पर बने। ग्रीन सिटी का मामला खोखला है। पौधरोपण तो हर बार ही होता है। ट्रैफिक सुधारने के दावे पर कहा कि लेफ्ट टर्न ठीक करने से ट्रैफिक नहीं सुधर जाता। नाला टैपिंग के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। सीवरेज लाइन के नाम पर भी ऐसा ही कुछ हो रहा है। पटेल नगर बावड़ी हादसे के बाद शहर के कुएं-बावड़ी पुनर्जीवित करने की बात हुई थी। यह एक्शन प्लान 3 दिन में ही खत्म हो गया।

बजट पर चर्चा के दौरान अपनी बात रखते लालबहादुर वर्मा।

बजट पर चर्चा के दौरान अपनी बात रखते लालबहादुर वर्मा।

कांग्रेस पार्षदों ने मुख्य सचेतक को टोका

इसके बाद भाजपा की ओर से सचेतक कमल वाघेला ने उपलब्धियां बताने की शुरुआत की। उन्होंने सांसद द्वारा किए गए कार्य और दूसरे मामलों में तारीफों के पुल बांधे तो कांग्रेस पार्षदों ने टोकते हुए कहा कि सिर्फ बजट पर चर्चा करें।

कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख ने उठाया लाडली बहन का मुद्दा

कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख ने लाडली बहना योजना का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कोरोना में कई महिलाओं के पतियों की मौत हो गई। वह बेचारी दर-दर भटक रही हैं। उनके पास कमाई का कोई साधन नहीं है। चैनलों पर सारी सच्चाई दिख रही है, लेकिन सरकार ने उसके लिए कुछ नहीं किया। बल्कि लाडली बहन योजना चालू कर दी। उन्होंने कहा कि महापौर ने ग्रीन सिटी, सोलर सिटी और डिजीटल सिटी की घोषणा कर दी लेकिन समय सीमा नहीं बताई। शेख के लंबे भाषण पर बिफरे भाजपा पार्षदों ने कहा कि फालतू की बकवास ना करें। शेख ने कहा की मुझे अपनी बात कहने दें, मैं तो सुझाव दे रही हूं। क्या वह भी नहीं सुने जाएंगे।

जानिए बजट में किसे क्या मिला है…

सबसे पहले सफाई… पिछले साल से 9 करोड़ ज्यादा बजट

– स्वच्छ भारत मिशन के लिए 121 करोड़ का प्रावधान। यह पिछले साल से 9 करोड़ ज्यादा है।- CNT सेंटर भेजने के बजाय निर्माण सामग्री का मलबा सड़क पर फैलाने पर 1 लाख रु. तक का जुर्माना होगा।- 29 स्लम बस्तियों को ग्रीन स्लम के रूप में डेवलप करेंगे।- अगले दो में AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) लेवल आदर्श लेवल 50 तक लाने का टारगेट। अभी कई स्थानों पर 100 से भी ज्यादा है। यह आबोहवा से जुड़ा मामला है।-देश का दूसरा 100 टन कैपिसिटी का स्लज हाईजेनेशन प्लांट कबीटखेड़ी में बनेगा। यह स्लज घर के शौचालयों और नालियों से निकलता है।

यूथ के लिए…150 चौराहों फ्री वाई-फाई जोन बनेंगे

– इंटर्नशिप विद् मेयर स्कीम जारी रहेगी। अभी 350 स्टूडेंट्स जुड़े हैं।- डिजिटल सिटी के लिए 60 करोड़ का प्रावधान।- 150 चौराहों फ्री वाई-फाई जोन बनेंगे।- निगम का खुद का इंटरनेट डेटा सेंटर बनेगा। ई-ऑफिस फैसिलिटी मिलेगी।- युवाओं को प्रेरित करने के लिए विवेकानंद रॉक मेमोरियल की प्रतिकृति इंदौर में बनाई जाएगी।

शिक्षा के लिए…मेरिट में आने पर 3 छात्राओं को स्कूटी देने का वादा

– 6 मॉडल स्कूल बनाए जाएंगे। ये स्कूल उर्दू हाईस्कूल नयापीठा, मिडिल स्कूल छोटी खजरानी, स्वामी विवेकानंद हासे स्कूल जंजीरवाला चौराहा, मिडिल स्कूल तेजाजी नगर, मिडिल स्कूल गणेश नगर, मिडिल स्कूल निपानिया शामिल हैं।-हर जोन में मॉर्डन लाइब्रेरी बनेगी। वहीं पर करियर कांउसिलिंग सेंटर PPP मॉडल पर चलाएंगे।- मेरिट आधार पर 3 छात्राओं को स्कूटी, 5 छात्राओं को लेपटॉप और 10 छात्राओं को साइकिल देने का ऐलान।

ट्रैफिक सुधारने के लिए… फुट ओवरब्रिज बनेंगे

– तीन इमली फ्लायओवर के दोनों ओर ओल्ड जीडीसी (मोती तबेला) तक- एमवाय हॉस्पिटल के सामने- आरएनटी मार्ग यूनिवर्सिटी के सामने- टॉवर चौराहे से भंवरकुआं चौराहे के बीच- रणजीत हनुमान मंदिर के पास- ग्रेटर कैलाश मार्ग-अन्नपूर्णा मंदिर के पास-रिंग रोड पर बंगाली चौराहा से पिपलियाहाना चौराहे के बीच-रिंग रोड पर आईटी पार्क चौराहा से राजीव गांधी चौराहा तक-सड़कों के निर्माण हेतु 510 करोड़ का प्रावधान किया गया।-ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए 104 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

पर्यावरण के लिए… सोलर सिटी का ऐलान

-3 मई को सोलर सिटी का विजन डॉक्यूमेंट पब्लिश होगा।-डॉक्टर चलित एंबुलेंस वाहनों से पेड़ों का इलाज जारी रहेगा।- स्मार्ट सिटी एरिया में AQI लेवल ठीक करने के लिए ई-व्हीकल को बढ़ावा।- शहर में कम से कम 25 स्थानों पर मल्टी व्हीकल चार्जिंग पॉइंट बनाएंगे- 305 करोड़ के खर्च से 60 मेगावॉट का सौर ऊर्जा प्लांट लगेगा, जिससे 175 लाख यूनिट बिजली बनेगी।- निगम स्वामित्व के सभी भवनों और 200 बगीचों को सौर ऊर्जा से रोशन करेंगे।

महिलाओं के लिए…ऑनलाइन बेच सकेंगी अपने प्रॉडक्ट

– महिला समूहों के लिए ऑनलाइन व्यापार केंद्र बनेगा। महिलाएं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रॉडक्ट बेच सकेंगी।- महिला स्वरोजगार कार्यक्रम में इस साल 111 महिलाओं को ई-रिक्शा लोन मिलेगा।

कर्मचारियों के लिए.. स्थायी करने के लिए कटऑफ डेट तय

– निगम कर्मचारियों को योगमित्र अभियान से भी जोड़ा जाएगा।- 16 मई 2007 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को विनियमितीकरण किया जाएगा।

इंटर सिटी कनेक्टविटी के लिए.. अटल बसों का दायरा राज्य के बाहर तक

– इंदौर को अन्य राज्यों तक ज्यादा से ज्यादा अटल बसें चलाने का ऐलान।-धार्मिक पर्यटन के केन्द्र अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, उज्जैन, ओंकारेश्वर के अलावा नई दिल्ली, उदयपूर, पुणे, कोटा, अहमदाबाद एवं अन्य शहरों बस चलाएंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें