अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 स्व:नर्मदा प्रसाद मिश्र का  श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न*

Share

डॉ सुनीलम ने किया ताप्ती नदी में  पिता स्व:नर्मदा प्रसाद मिश्र का अस्थि विसर्जन एवं तर्पण

 किसान संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष जगदीश दोड़के ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व विधायक डॉ सुनीलम द्वारा 28 अप्रैल को मुलताई पहुंचकर सुबह ताप्ती घाट मुलतापी में अपने पिता स्वर्गीय श्री नर्मदा प्रसाद मिश्र की अस्थि विसर्जन और तर्पण  किया तत्पश्चात गायत्री मंदिर में किसान संघर्ष समिति और समाजवादी पार्टी के साथियों ने मिलकर श्रद्धांजलि सभा की।

    श्रद्धांजलि देने प्रमुख रूप से किसान संघर्ष समिति की प्रदेश उपाध्यक्ष एड आराधना भार्गव, बैतूल बाजार से सामाजिक कार्यकर्ता डॉ राधिका वर्मा,  जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार,  सामाजिक कार्यकर्ता सुखदर्शन सिंह धंजल (बंटी सरदार), बैतूल बाजार से शिवचरण माकोड़े, छोटेलाल माहोरे, मनोज वर्मा, एड.विनोद सिंह रघुवंशी , परमंडल की उप सरपंच श्रीमती गीता हारोड़े, ताराबाई, रामरती बाई पवारे, सिवनी से किसंंस जिलाध्यक्ष रामकुमार सनोडिया, बैतूल से अनिरुद्ध गुरुजी, सपा जिलाध्यक्ष कृपाल सिंह सिसोदिया, समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सोनी, भाजपा नेता नरेंद्र गिरी, पत्रकार चिंटू खन्ना, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के महेंद्र नायक, अखिल भारतीय किसान सभा के पिरथी बारपेटे, मातोश्री वृद्धाश्रम के संचालक मनोज विष्ट एवं मालती बसोना, साहेबलाल महाजन, शेषराव सूर्यवंशी, किसंंस जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण बोरबन, परमंडल के पूर्व सरपंच देवीराम चौरे, सांडिया के पूर्व सरपंच कृष्णा ठाकरे, रामदयाल चौरे, रग्घू कोड़ले, सीताराम नरवरे, अजाबराव बनखेड़े, डखरू महाजन, बी आर घोरसे (से.नि.शिक्षक), प्रेमसिंह चौहान (से.नि.शिक्षक), छिंदवाड़ा से श्रीकांत वैष्णव, बिनोदी महाजन, लल्लू पंवार, शिवलू पटेल, अर्जून हारोड़े, सुरेश हारोड़े, देवीदास नरवरे, करमचंद हारोड़े, नान्चु अग्रवाल, मिलिंद खातरकर, सदाशिव गढ़ेकर, मोहन सोनी, संजय बरोदे, रमेश पवार, तीरथ सिंह, मोहम्मद कय्यूम चौहान, अरूण सिवारे, मारोती पंवार, जियालाल परिहार, गुड्डू सूर्यवंशी, नामदेव चौरे, कृपाराम, श्रीराम सूर्यवंशी, देवेंद्र देशमुख, चित्रसेन चौरे, सुनील झपाटे, खेमू नरवरे, भिल्या बनखेड़े, नारायण चौरे, सावन्या पंवार, आत्माराम कड़वे, चैतराम हारोड़े, भूरेंद्र माकोड़े, रमेश सोनी, गुलाब देशमुख, दशरथ नरवरे, अशोक बरोदे,  कैलाश डोंगरदिए, नरेश मिस्त्री, हेमराज देशमुख, सुखसिंह सिसोदिया, सहदेव मंडलेकर, बलराम सूर्यवंशी, संजय बनखेड़े, भागवत परिहार  एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने स्व.नर्मदा प्रसाद मिश्र के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

     इस मौके पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया । मुलताई के नागरिकों ने उनके साथ व्यतीत किए समय को याद किया और कहा कि स्व.नर्मदा प्रसाद मिश्र जी  शिक्षा के लिए सदैव समर्पित रहे। बिरले इंसान होते हैं जो सरकारी नौकरी से सेवा निवृत्त होने के बाद भी शिक्षण कार्य में लगे रहते हैं। 

    इस अवसर पर डॉ सुनीलम ने कहा कि पिताजी ने 1998के बाद से जिस तरह माता जी  विद्यावती मिश्र की स्मृति में मुलताई में शहीद किसान स्मृति सम्मेलन में 24 छात्राओं को पुरस्कृत करते थे उसी तरह अब पिताजी की स्मृति में और 24 उत्कृष्ट विद्यार्थियों  को भी पुरस्कृत किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि पापा जी के जीवन से मैंने सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह, सादगी, स्वालंबन, ईमानदारी, शिष्टाचार, अनुशासन, शिक्षा प्रसार के लिए प्रतिबद्धता , समदृष्टि ,कर्मकांड और अंधविश्वासों का विरोध आदि गुणों को सीखा है, उन्हीं मूल्यों को आजीवन जीने की कोशिश करूंगा। 

डॉ सुनीलम ने बताया ग्वालियर में मॉडल फाउंडेशन हायर सेकेंडरी स्कूल के संस्थापक तौर पर पिताजी की मूर्ति स्थापित की जाएगी।

      डॉ सुनीलम ने बताया कि वे  मृत्यु भोज के पक्षधर नहीं हैं, इस कारण 3 मई को ग्वालियर में 13वीं के अवसर पर केवल परिवारजनों द्वारा पूजापाठ किया जाएगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें