अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ब्रेकिंग न्यूज़:कांग्रेस दफ्तर में घुसे बजरंग दल कार्यकर्ता, की तोड़फोड़; पाकिस्तान में 50 हिंदुओं का धर्मांतरण

Share

सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की रिलीज में दखल देने से फिर इनकार किया। SC ने याचिकाकर्ताओं से केरल हाई कोर्ट का रुख करने को कहा। इधर, जम्‍मू-कश्‍मीर के किश्‍तवाड़ में सेना का ‘ध्रुव’ हेलिकॉप्‍टर क्रैश हुआ। विमान पर तीन लोग सवार थे। वहीं, दिल्‍ली के जंतर मंतर पर रात में बवाल के बाद भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। यहां नामी पहलवान रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उधर, गोवा में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की बैठक आज से शुरू हो रही है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी, चीन के छिन कांग और रूस के सर्गेई लावरोव भी शिरकत करेंगे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर का चीन और रूसी समकक्षों से द्विपक्षीय बातचीत का कार्यक्रम है।

मणिपुर में आदिवासी और गैर-आदिवासी समुदाय के बीच हुई झड़प के बाद हिंसा भड़क उठी। इस पर काबू पाने के लिए राज्य सरकार ने दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं। राज्य के 8 जिलों में कर्फ्यू और अगले 5 दिन तक इंटरनेट बैन रहेगा। आर्मी और असम राइफल्स की 55 टुकड़ियों को तैनात किया गया है।

दरअसल मणिपुर में गैर-आदिवासी मैतेई समुदाय, खुद को शेड्यूल ट्राइब (ST) का दर्जा देने की मांग कर रही है, जिसका आदिवासी समुदाय विरोध कर रहें हैं। आदिवासी समुदाय ने विरोध में बुधवार को ट्राइबल सॉलिडेरटी मार्च बुलाया गया था। इसके बाद आदिवासी और गैर-आदिवासी समुदाय के बीच हिंसा भड़क उठी।

उधर, पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 10 परिवारों के 50 हिंदुओं को मुसलमान बनाया गया है। इनमें 1 साल की बच्ची भी शामिल है। धर्मांतरण के मौके पर मजहबी मामलों के मंत्री मोहम्मद ताल्हा महमूद के बेटे और सांसद मोहम्मद शमरोज खान भी मौजूद थे। पाकिस्तान के हिंदू एक्टिविस्ट्स ने इसका विरोध किया है।

मणिपुर में 53% से ज्यादा मैतेई समुदाय के लोग, 10 साल से ST स्टेटस देने की मांग कर रहे

ऑल ट्राइबल स्टूडेंट यूनियन ने बुधवार को ट्राइबल सॉलिडेरटी मार्च बुलाया था। इसके चलते हिंसा भड़क गई।

ऑल ट्राइबल स्टूडेंट यूनियन ने बुधवार को ट्राइबल सॉलिडेरटी मार्च बुलाया था। इसके चलते हिंसा भड़क गई।

मणिपुर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि मैतेई समुदाय की डिमांड पर विचार करे और 4 महीने के भीतर केंद्र को रिकमेंडेशन भेजे। इसी आदेश के बाद आदिवासी और गैर-आदिवासियों के बीच हिंसा शुरू हो गई। CM बीरेन सिंह ने कहा कि हिंसा की वजह दो समुदायों के बीच गलतफहमियां हैं। लंबे समय से चली आ रही शिकायतों को सलाह के जरिए हल कर लिया जाएगा।

मणिपुर में मैतेई समुदाय की आबादी 53% है, ये लोग घाटी में रहते हैं। पिछले 10 साल से समुदाय को ST स्टेटस दिए जाने की मांग कर रहे हैं। इनका कहना है कि म्यांमार और बांग्लादेश के लोग बड़े पैमाने पर राज्य में दाखिल हो गए हैं और उसके चलते इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौजूदा कानून के मुताबिक, मैतेई समुदाय को राज्य के पहाड़ी इलाकों में बसने की इजाजत नहीं है।

दंगल गर्ल गीता फोगाट को जंतर-मंतर जाने से रोका, बृजभूषण ने कहा- मुझे किसी से बैर नहीं
जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने का आज 13वां दिन है। पहलवानों से मिलने जा रही दंगल गर्ल और हरियाणा पुलिस की DSP गीता फोगाट को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इससे पहले बुधवार देर पहलवानों और पुलिस के बीच झड़प हुई। पहलवानों का आरोप है कि नशे में पुलिसकर्मियों ने मारपीट की और अपशब्द कहे। नाराज पहलवानों ने अपने मेडल-अवॉर्ड्स लौटाने की भी बात कही है।

उधर, कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, ‘ मैंने किसी के साथ कोई नाइंसाफी, बदतमीजी या छेड़छाड़ नहीं की है। मैंने इनके साथ परिवार के बच्चों की तरह व्यवहार किया है। इनको बहुत प्यार, सम्मान दिया है। दुर्भाग्य है कि हमारा वही प्यार, सम्मान हमारे गले की फांस बन रहा है। मुझे किसी से कोई द्वेष या बैर नहीं है। मैं अपना काम करता रहूंगा, मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ की, कमलनाथ की मांग- कार्रवाई हो

कर्नाटक में कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन करने की बात पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए। मध्यप्रदेश के जबलपुर में गुरुवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर धावा बोल दिया। जबरन दफ्तर में घुसे प्रदर्शनकारियों ने जमकर तोड़फोड़ की। कार्यालय के बाहर लगा कांग्रेस की सीनियर लीडर सोनिया गांधी का पोस्टर भी फाड़ दिया। घटना के बाद कांग्रेस दफ्तर के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने इस मामले में बजरंग दल के प्रचारक सुमित सिंह ठाकुर को हिरासत में लिया है, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रहीं है।

कांग्रेस ने इस घटनाक्रम की निंदा की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने तोड़फोड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पूर्व मंत्री तरुण भनोट ने लार्डगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि लार्डगंज और कोतवाली थाना प्रभारी को सस्पेंड नहीं किया, तो जबलपुर बंद किया जाएगा।

गुरुवार दोपहर बजरंग दल के करीब सौ से ज्यादा कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कमेटी दफ्तर के बाहर इकट्‌ठे हुए। यहां कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फिर कार्यालय के बाहर ताला तोड़कर अंदर घुस गए। सभी के हाथ में लाठी और डंडे थे। उन्होंने कार्यालय के गेट पर लातें भी मारी। फिर अंदर घुसकर हंगामा किया। इस बीच, कुछ प्रदर्शनकारियों ने सीढ़ियों पर चढ़कर टीनशेड को उखाड़ना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ा।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की। वहां रखे पत्थर भी तोड़ दिए। जमकर नारेबाजी भी की।

बजरंग दल के पदाधिकारी सुमित ठाकुर ने उल्टा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर ही आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ और हंगामा कांग्रेस के ही कार्यकर्ताओं ने किया है। बजरंग दल कार्यकर्ता जब वहां प्रदर्शन करने पहुंचे, तभी भगवा वेशभूषा में कांग्रेस कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। साथ ही, दफ्तर में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि बजरंग दल कभी भी इस तरीके की हरकतें नहीं करता।

जबलपुर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर करीब एक सैकड़ा बजरंग दल कार्यकर्ता पहुंच गए।

जबलपुर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर करीब एक सैकड़ा बजरंग दल कार्यकर्ता पहुंच गए।

थाने पहुंचे कांग्रेसी, कार्रवाई की मांग

घटना के बाद कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री तरुण भनोट, लखन घनघोरिया, विधायक विनय सक्सेना समेत महापौर और कांग्रेस अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू कोतवाली थाने भी पहुंचे। यहां शहर के तीन एडिशनल एसपी समेत एसडीएम मौके पर मौजूद थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

एसपी तुषारकांत विद्यार्थी ने बताया कि कांग्रेस दफ्तर का ताला तोड़ने और तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर रहे हैं। आरोपियों की पहचान वीडियो फुटेज देखकर की जा रही है।

पूर्व मंत्री तरुण भनोट ने लार्ड गंज थाना प्रभारी को कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत की है।

पूर्व मंत्री तरुण भनोट ने लार्ड गंज थाना प्रभारी को कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत की है।

कमलनाथ बोले-क्या सरकार ने कांग्रेस पर सीधे हमले का मन बना लिया है?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने जबलपुर में कांग्रेस दफ्तर पर हमले की कड़ी शब्दों में निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को रोकने में कोई विशेष कार्रवाई नहीं की। कमलनाथ ने पूछा कि क्या सरकार और भाजपा ने सभी लोकतांत्रिक तरीके छोड़ दिए हैं और जनता के बीच पूरी तरह से पैर उखड़ने के बाद कांग्रेस पार्टी के ऊपर सीधा हमला करने का मन बना लिया है? कमलनाथ ने हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

नेता प्रतिपक्ष बोले- आतंक फैलाने वालों को संरक्षण दे रहे शिवराज

नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आतंक फैलाने वालों को संरक्षण दे रहे हैं। बजरंग दल के कार्यकर्ता, जिस पार्टी की सत्ता है, उसी दल के कार्यकर्ता तोड़फोड़ करें, आतंक करें और उसके खिलाफ कार्रवाई न हो। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग राइफल लेकर हमला कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं, बल्कि उनको संरक्षण दे रहे हैं। वह प्रजातंत्र का गला घोंट कर लाठी के बल पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। जनता इनको अगले चुनाव में करारा जवाब देगी।

कांग्रेस बोली- हरकतों का जवाब दिया जाएगा

मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री सौरभ शर्मा ने कहा कि इस हरकत का जवाब दिया जाएगा। जनता को बताया जाएगा कि कैसे यह लोग धर्म के नाम पर हंगामा करते हैं। उन्होंने पुलिस को घटना के वीडियो फुटेज भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि बजरंग दल कार्यकर्ता बिना सूचना के कांग्रेस दफ्तर में घुसे। यह गलत है। पार्टी इस हरकत की निंदा करती है।

मामले की अगली सुनवाई 3 जुलाई को होगी। इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि जाति आधारित गणना सर्वसम्मति से कराई जा रही है। हम लोगों ने केंद्र से इसकी अनुमति ली है। हम पहले चाहते थे कि पूरे देश में जाति आधारित जनगणना हो, लेकिन जब केंद्र सरकार नहीं मानी तो हम लोगों ने जाति आधारित गणना सह आर्थिक सर्वे कराने का फैसला लिया।

5. पाकिस्तान के सिंध में 50 हिंदुओं का धर्मांतरण, 4 महीने सेंटर में इस्लाम की ट्रेनिंग दी गई

धर्मांतरण कार्यक्रम का यह फोटो पाकिस्तान के अखबार ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने जारी किया है।

धर्मांतरण कार्यक्रम का यह फोटो पाकिस्तान के अखबार ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने जारी किया है।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के मीरपुरखास में हिंदुओं का सामूहिक धर्मांतरण कराने के लिए एक स्पेशल सेरेमनी ऑर्गेनाइज की गई। मजहब बदलने से पहले इन्हें 4 महीने तक इस्लाम की ट्रेनिंग दी गई। करीब एक महीने पहले पाकिस्तान के एक हिंदू सांसद ने अपने साथी सांसदों पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया था। बलूचिस्तान के नेता दानिश कुमार ने संसद में अपनी बात रखी थी।

जिस संगठन ने यह धर्मांतरण कार्यक्रम आयोजित किया, उसके केयरटेकर कारी तैमूर राजपूत ने कहा- कुल 10 परिवारों को इस्लाम में शामिल किया गया है। वो मर्जी से मुस्लिम बने हैें। हमने कोई दबाव नहीं डाला। इस मौके पर कई स्थानीय लोग मौजूद थे। उन्होंने कहा कि आमतौर पर हम पूरे परिवार को इस्लाम में कन्वर्ट कराते हैं। अगर किसी एक शख्स का धर्मांतरण कराया जाए तो विवाद हो जाता है।

ईडी ने मणप्पुरम के सीईओ की 143 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने केरल स्थित गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी वी पी नंदकुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी के बाद 143 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। जांच एजेंसी ने नंदकुमार से जुड़े त्रिशूर स्थित छह परिसरों पर बुधवार को तलाशी अभियान शुरू किया था। यह तलाशी अभियान धनशोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में चलाया गया। ईडी ने बयान में कहा कि यह मामला लोगों से गैरकानूनी ढंग से ली गयी जमा राशि के धनशोधन करने के आरोपों से संबंधित है। तलाशी अभियान के दौरान ईडी को पता चला कि नंदकुमार ने धनशोधन से जुटाई गई राशि का निवेश अचल संपत्तियां खरीदने में कर दिया था। ये संपत्तियां नंदकुमार ने अपने, पत्नी और संतानों के नाम पर खरीदी थीं। इसके अलावा मणप्पुरम फाइनेंस के शेयरों में भी यह राशि लगाई गई। प्रवर्तन निदेशालय ने कहा, ‘इस स्थिति में ईडी ने धनशोधन निवारक अधिनियम के तहत कुल 143 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त किया है।’

शक्ति भोग फूड लिमिटेड का सीएमडी गिरफ्तार

ईओडब्ल्यू यूनिट ने शक्ति भोग फूड लिमिटेड के सीएमडी केवल कृष्ण कुमार को धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ शिकायत की गई थी कि उन्होंने 10 करोड़ रुपये के पोस्ट डेटेड चेक जारी किए थे। इन चेक को भुनाया नहीं जा सका क्योंकि उनकी कंपनी लिक्विडेशन से गुजर रही थी। उसका अकाउंट बंद हो चुका था। मामले की जांच चल रही है। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में ईडी ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरावट किया था।

भाजयुमो नेता की हत्या के मामले में पीएफआई के दो सदस्यों के खिलाफ आरोप पत्र दायर

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने पिछले साल कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के युवा मोर्चे के नेता प्रवीण नेत्तारू की हत्या के संबंध में प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के दो सदस्यों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर कर दिया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि पीएफआई के प्रमुख शस्त्र प्रशिक्षक तुफैल एम एच और मोहम्मद जाबिर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और गैर-कानूनी गतिविधियां निवारण अधिनियम के तहत आरोप पत्र दायर किया गया है।अधिकारी ने कहा एनआईए की टीम ने फरार हुए तुफैल का पता लगाकर हाल में बेंगलुरु में उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले में अब तक 21 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया जा चुका है। पहले यह मामला पिछले साल 27 जुलाई को दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्लारी थाने में दर्ज किया गया था और बाद में चार अगस्त को एनआईए ने दोबारा प्राथमिकी दर्ज की थी।अधिकारी ने कहा कि पिछले साल 26 जुलाई को सुलिया तालुका के बेल्लारी गांव में धारदार हथियार से भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेता नेत्तारू की हत्या कर दी गई थी। इस साल 20 जनवरी को एनआईए ने इस मामले में आरंभिक आरोप पत्र दायर किया था। 

बिहार में जातीय जनगणना पर अंतरिम रोक

पटना हाईकोर्ट ने बिहार में जातीय जनगणना पर अंतरिम रोक लगा दी है। पटना हाईकोर्ट ने 3 जुलाई तक के लिए ये रोक लगाई है। गौरतलब है कि बिहार में इस वक्त जातीय जनगणना चल रही है। जातीय जनगणना को रोकने के लिए हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें