अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

19 साल बाद बालौदा टाकुन में हुआ गांव गैर माता पूजन, उमड़ मेहमानों का हुजूम

Share

श्रद्धा और भक्ति भाव से ग्रामीणों ने किया शीतला माता का पूजन*

 इंदौर। इंदौर जिले के सांवेर तहसील गांव बालौदा टाकून मैं 19 वर्ष बाद सामूहिक गांव गैर माता पूजन का आयोजन हुआ । गुरुवार को गांव में हजारों की संख्या में प्रत्येक घरों में मेहमानों का आगमन हुआ। उत्साह के साथ गांव के लोग और महिलाओं ने शीतला माता की पूजा अर्चना की। प्रत्येक घर में बुधवार से ही माता को जल चढ़ाने का सिलसिला और मंगल गीत आयोजन जारी था । गुरूवार सुबह 5 बजे से माता की पूजा अर्चना के साथ पूजन हुआ । *पहले गांव के वसूली पटेल कृष्ण पाल सिंह तंवर* द्वारा पूजा की गई, उसके बाद धीरे-धीरे गांव के लोग बड़ी संख्या में शीतला माता पूजन मंदिर तक पहुंचते रहे । दो हज़ार आबादी वाले गांव बालौदा टाकून में गुरुवार को हर तरफ लोगों का हुजूम उमड़ा पड़ा था । प्रत्येक घर में शादी जैसा माहौल था। सभी घरों में मेहमानों का आगमन पिछले दो-तीन दिन से जारी था हजारों की संख्या में मेहमानों ने भी गांव वालों के साथ पूजा अर्चना की मान्यता है कि देश की और समाज की खुशहाली के लिए तथा अच्छी फसल की कामना के साथ गांव गैर माता पूजन होता है अलग-अलग गांव में कई सालों मे माता पूजन का मौका आता है इस बार बालोदा टाकून में गांव गैर माता पूजन का आयोजन 19 साल बाद हुआ है । माता पूजन के इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए गांव का युवाओं और प्रत्येक व्यक्ति ने उत्साह से भागीदारी की वही

*गांव के गणमान्य लोग त्रिलोक सिंह तंवर, बहादुर सिंह जाधव, टीकम सिंह उपसरपंच, गोकुल सिंह गौड़, कमल सिंह जाधव, रुदन सिंह गौड़, सोहन पटवारी, जीतू गौड़, देवा जी चौधरी किशोर चौधरी आजाद तंवर अनोप सिंह गौड़ विरेन्द्र सिंह चौहान,त्रिलोक पटेल, रामलाल बागवान, मनोज सोलंकी, किसान नेता बबलू जाधव सहित पुलिस प्रशासन का भी सराहनीय सहयोग रहा*।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें