अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

PM मोदी करेंगे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा:टीम इंडिया के तीनों फार्मेट की नई जर्सी

Share

खाप महापंचायत के सदस्य आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। वे राष्ट्रपति से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में महापंचायत की बैठक में इस मुद्दे पर आगे चर्चा की जाएगी।PM मोदी करेंगे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा:दिसंबर या जनवरी में होगा कार्यक्रम; टीम इंडिया के तीनों फार्मेट की नई जर्सी उधर, कर्नाटक में कैबिनेट की दूसरी बैठक पर सबकी नजर रहेगी। सिद्धारमैया सरकार विधानसभा चुनाव के दौरान दी गई पांच गारंटी पर मुहर लगा सकती है। इधर, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड आज इंदौर और उज्जैन के प्रवास पर होंगे। वे महाकालेश्वर के दर्शन करेंगे साथ ही महाकाल लोक का भ्रमण भी करेंगे।

आज के प्रमुख इवेंट्स

  1. 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े पुल बंगश मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होगी। CBI चार्जशीट में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर का नाम है। टाइटलर 2004 में मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री रहे हैं।
  2. हरियाणा के कुरुक्षेत्र में खाप महापंचायत होगी। किसान नेताओं का कहना है पहलवानों के आंदोलन को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

PM मोदी करेंगे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, मंदिर समिति बोली- दिसंबर या जनवरी में होगा कार्यक्रम

PM मोदी अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर में राम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। श्रीरामजन्म भूमि ट्रस्ट का कहना है कि प्रतिमा दिसंबर या जनवरी में स्थापित होगी। अभी तारीख तय नहीं हुई है। लेकिन मंदिर के ग्राउंड फ्लोर और गर्भगृह का काम 15 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा- प्राण प्रतिष्ठा की तारीख के लिए विद्वानों से चर्चा की जा रही है। PM को दिसंबर से 26 जनवरी 2024 के बीच कार्यक्रम की संभावित डेट के बारे में बताया जाएगा। फिर उन्हें आमंत्रण पत्र भेजा जाएगा।

यह जानकारी ट्रस्ट की बैठक के बाद महासचिव चंपत राय ने दी है। उन्होंने कहा- अभी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तारीख तय नहीं है, लेकिन इसके लिए विद्वानों से चर्चा की जा रही है। राम मंदिर के ग्राउंड फ्लोर और गर्भगृह का काम 15 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी होगी। ग्राउंड फ्लोर का 85% काम पूरा हो गया है।

प्रधानमंत्री को दिसंबर से 26 जनवरी 2024 के बीच कार्यक्रम की संभावित डेट के बारे में बताया जाएगा। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि आमंत्रण के लिए पत्र तैयार करेंगे। इस पर महंत नृत्यगोपाल दास हस्ताक्षर करेंगे। इसे प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा।राम मंदिर में ग्राउंड फ्लोर का काम 15 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

उत्सव के लिए संतों-धर्माचार्यों से आग्रह करेंगे
चंपत राय ने कहा- 7 दिनों के उत्सव के लिए देशभर के संतों-धर्माचार्यों से आग्रह किया जाएगा। उनसे निवेदन किया जाएगा कि वे अपनी-अपनी जगहों पर प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाएं।7 दिनों के उत्सव के लिए संतों-धर्माचार्यों से आग्रह किया जाएगा।

मकराना के संगमरमर से सजेगा ग्राउंड फ्लोर
चंपत राय ने कहा- राम मंदिर का ग्राउंड फ्लोर मकराना के संगमरमर से सजेगा। फर्श पर संगमरमर बिछाए जाने का काम एक-दो दिन में शुरू होगा। राम मंदिर के गर्भगृह में नक्काशीदार पत्थर लगाए जाएंगे।

श्रीराम की 3 मूर्तियां बनाने का काम शुरू
अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए रामलला की 3 मूर्तियों का निर्माण शुरू हो गया है। सिर पर मुकुट, हाथ में धनुष-बाण लिए रामलला की मूर्तियां बनाई जा रही हैं। इनके लिए कर्नाटक की 2 श्याम शिला और राजस्थान के श्वेत संगमरमर का इस्तेमाल हो रहा है। हालांकि अभी ये निश्चित नहीं है कि इनमें से कौन-सी मूर्ति गर्भगृह के लिए चुनी जाएगी।

इन मूर्तियों को पूरी तरह से तैयार करने में करीब 4 महीने का वक्त लगेगा। रामसेवकपुरम् में कर्नाटक के मैसूर से आईं 2 शिलाओं, जबकि उसके सामने के परिसर में राजस्थान से आई संगमरमर की शिला को आकार दिया जा रहा है। कर्नाटक के शिल्पकार गणेश एल. भट्‌ट और राजस्थान के शिल्पकार सत्यनारायण पांडेय के नेतृत्व में यहां काम हो रहा है।

मूर्तिकार गणेश भट्‌ट ने बताया कि वह कर्नाटक के पत्थर को आकार देने में लगे हुए हैं।

मूर्तिकार गणेश भट्‌ट ने बताया कि वह कर्नाटक के पत्थर को आकार देने में लगे हुए हैं।

51 इंच की मूर्ति, स्थापित होकर 8 फीट ऊंची हो जाएगी
मूर्तिकार गणेश भट्‌ट ने बताया कि रविवार को पत्थरों की पूजा की गई। मूर्तिकार ने काम करना शुरू कर दिया है। ये मूर्तियां 51 इंच लंबी बनाई जानी हैं। मूर्तियों को स्थापित करने के बाद इनकी ऊंचाई 8 फीट हो सकती है। सुदर्शन साहू और अरुण योगिराज भी मूर्तियों पर काम कर रहे हैं। दोनों टीमों में 4-4 सहयोगी भी सेवा दे रहे हैं।मंदिर की छतों और दीवारों पर नक्काशीदार पत्थर लगाए गए हैं।

2 जून को मूर्तियों को लेकर होगी घोषणा
2 जून को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास का जन्मोत्सव है। इस दिन संत सम्मेलन में राम मंदिर के ट्रस्ट और देश भर के संत शामिल होंगे। माना जा रहा है कि ट्रस्ट की बैठक में रामलला की मूर्ति पर सहमति बनने के बाद संत सम्मेलन में इसकी घोषणा सार्वजनिक की जाएगी। विहिप के प्रवक्ता शरद ने बताया कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के निर्देश पर मूर्तियों का निर्माण शुरू हो चुका है।

संसद में लगे अखंड-भारत म्यूरल पर विवाद, नेपाल के पूर्व PM ने मंशा पर सवाल उठाए
नई संसद की आर्ट गैलरी में लगा अखंड भारत म्यूरल आर्ट विवादों में है। इस पर नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री बाबूराम भट्‌टराई ने आपत्ति जताते हुए सफाई मांगी है। दरअसल अखंड भारत के म्यूरल में नेपाल के कपिलवस्तु और लुंबिनी को भारत का हिस्सा दिखाया गया है।

वहीं नेपाल के एक और पूर्व PM केपी ओली ने भी इस म्यूरल पर सवाल उठाए हैं। ओली ने कहा- प्रधानमंत्री दहल भारत जा रहे हैं। उन्हें इस गलती को सुधारने के लिए भारत सरकार से बात करनी चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो भारत जाने का कोई मतलब नहीं है।

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए नई जर्सी लॉन्च, इसे कश्मीरी डिजाइनर ने तैयार किया है

टी-20, वनडे और टेस्ट के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च की गई है। तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग डिजाइन रखे गए हैं। नई किट को स्पोर्ट्स ब्रांड एडिडास ने स्पॉन्सर किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एडिडास के साथ 2028 तक के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।

इन जर्सियों को कश्मीर के डिजाइनर आकिब वानी ने डिजाइन किया है। 7 जून से खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया इसी जर्सी में नजर आएगी। एडिडास विमेंस सीनियर नेशनल क्रिकेट टीम, इंडिया ए, इंडिया बी और अंडर-19 मेंस और विमेंस टीम की जर्सी को भी स्पॉन्सर करेगा।

इसरो जुलाई में चंद्रयान-3 लॉन्च करेगा, कामयाबी मिली तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश होगा
इसरो चांद की स्टडी के लिए जुलाई में मिशन चंद्रयान-3 लॉन्च करेगा। अगर लॉन्चिंग सफल रही तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन चंद्रमा पर अपने स्पेसक्राफ्ट उतार चुके हैं। भारत ने पहली बार 2008 में चंद्रयान-1 की सफल लॉन्चिग की थी।

इसके बाद चंद्रयान-2 मिशन को 22 जुलाई 2019 को लॉन्च किया गया था। करीब 2 महीने बाद 7 सितंबर 2019 को चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने की कोशिश कर रहा विक्रम लैंडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसके बाद से ही चंद्रयान-3 मिशन की तैयारी चल रही है।

रेसलर्स विवाद पर राष्ट्रपति से मिलेंगे खाप प्रतिनिधि, टिकैत बोले- पहलवानों को बांट रही सरकार

मुजफ्फरनगर में गुरुवार को हुई खाप पंचायत में तय किया गया कि भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और रेसलर्स विवाद में खाप प्रतिनिधि राष्ट्रपति से मिलेंगे। उनसे मिलकर मामले में एक्शन न होने की शिकायत की जाएगी।

खाप पंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा- खिलाड़ियों को सरकार के लोग जाति में बांटने की कोशिश कर रही है। हम बता दें कि इनकी जाति तिरंगा है और इनकी लड़ाई सभी समाज के लोग मिलकर लड़ रहे हैं। हम राष्ट्रपति और सरकार से मिलेंगे। खाप और रेसलर्स हारेंगे नहीं। उन्होंने बताया- बाकी फैसले 2 जून को कुरुक्षेत्र में होने वाली महापंचायत में लिए जाएंगे।

पहलवान अपने मेडल गंगा में बहाने के लिए मंगलवार को हरिद्वार के हर की पौड़ी पहुंचे थे। राकेश टिकैत के बड़े भाई और भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने यहां पहुंचकर पहलवानों से उनके मेडल ले लिए थे। उन्होंने कहा था- पहलवान अपने मेडल बहाएं नहीं। पांच दिन में अगर एक्शन नहीं हुआ तो हम (खाप और किसान) आंदोलन करेंगे। नरेश टिकैत का पांच दिन का अल्टीमेटम रविवार को खत्म हो जाएगा।

बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक WFI के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन की अगुआई कर रही हैं।

बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक WFI के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन की अगुआई कर रही हैं।

BJP सांसद पंकजा मुंडे पहलवानों के समर्थन में आईं
भाजपा के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी और सांसद पंकजा मुंडे पहलवानों के समर्थन में आईं हैं। उन्होंने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक सांसद के तौर पर ही नहीं बल्कि एक महिला के तौर पर भी मेरी उन महिला खिलाड़ियों में दिलचस्पी है। जब इस तरह के आरोप लगे हैं तो इसकी समय पर जांच होनी चाहिए थी, सच सामने आना चाहिए था। सरकार की तरफ से किसी ने भी उन महिला खिलाड़ियों से संपर्क नहीं किया, जो होना चाहिए था।

पहलवानों के समर्थन में आईं महाराष्ट्र की बीजेपी सांसद पंकजा मुंडे।

पहलवानों के समर्थन में आईं महाराष्ट्र की बीजेपी सांसद पंकजा मुंडे।

बृजभूषण बोले- लगातार शर्तें बदल रहे पहलवान
गोंडा में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने गुरुवार को फिर कहा कि दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहले पहलवानों की मांग कुछ और थी और बाद में मांग कुछ और हो गई। ये लगातार अपनी शर्तों को बदल रहे हैं। मैंने पहले दिन कहा था कि अगर एक भी प्रकरण मेरे ऊपर साबित हो जाएगा तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा। मैं आज भी अपनी उसी बात पर कायम हूं। मेरा सभी से अनुरोध है कि आप पुलिस की जांच का इंतजार कीजिए।

महावीर फोगाट बोले- सब कुछ दांव पर लगा इन्हें मेडल के लायक बनाया

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग लेकर पहलवान और खाप पंचायतें लगातार आवाज उठा रहे हैं। मामले में पक्ष-विपक्ष दोनों आमने-सामने हैं। देशभर में जगह-जगह खिलाड़ियों के समर्थन में पंचायतें, मीटिंग, फैसले हो रहे हैं। इसी बीच गुरुवार को पहलवान विनेश फोगाट और संगीता फोगाट के गांव बलाली में पंचायत हुई।

जिसमें द्रोणाचार्य अवॉर्डी महावीर सिंह फोगाट ने कहा- अब उनसे बेटियों की ये हालत देखी नहीं जा रही है। ग्रामीणों ने पंचायत कर बेटियों को न्याय दिलाने का फैसला किया। महावीर फोगाट ने आगे कहा, ‘मैंने अपना सबकुछ दांव पर लगाकर बेटियों को मेडल के लायक बनाया। आज बेटियों की हालत देखी नहीं जा रही है (पूरी खबर पढ़ें)

बॉक्सर विजेंदर बोले- लोगों को पता नहीं ओलिंपिक है क्या:कहा- गुटखा खाकर कहते हमारे पैसे दो

ओलंपियन और कांग्रेसी नेता बॉक्सर विजेंदर सिंह ने महिला पहलवानों का समर्थन किया है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधा है। विजेंदर ने कहा कि बहुत से लोगों को पता भी नहीं होगा कि ओलिंपिक क्या होता है। कई लोग गुटखा खाकर कहते हैं ये ओलिंपिक मेडल ही नहीं, हमारे पैसे भी दो। अगर सरकार चाहेगी तो हम पैसे भी दे देंगे। आप पहले मेडल लाकर दिखाओ, फिर बात करना। विजेंद्र ने इसको लेकर ट्वीट भी किया है​​​​​​​ (पूरी खबर पढ़ें)

सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर पोस्टर
कांग्रेस ने सचिन तेंदुलकर को भी इस विवाद में घसीट लिया है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मुंबई में सचिन के घर के बाहर प्रदर्शन करते हुए पोस्टर लगा दिया। जिसमें लिखा- आप खेल जगत में ‘भगवान’ हैं, लेकिन जब कुछ महिला खिलाड़ी यौन उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठा रही हैं तो आपकी इंसानियत नजर नहीं आती। ये पोस्टर यूथ कांग्रेस की सदस्य रंजीता विजय गोरे की तरफ से लगाया गया था। बाद में पुलिस ने उसे हटा दिया।

सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर लगा पोस्टर।

सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर लगा पोस्टर।

ममता बोलीं- आरोपी गिरफ्तार क्यों नहीं, पार्टी रेसलर्स से मिलेगी
पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी भी रेसलर्स के हक में उतर आई हैं। उन्होंने बुधवार को कोलकाता में हाजरा से रविंद्र सरोवर तक मार्च निकाला। ममता ने कहा- एक व्यक्ति पर शारीरिक शोषण का आरोप है, उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है? बहुत जल्द तृणमूल कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल आंदोलन कर रहे खिलाड़ियों से मुलाकात करेगा। मार्च में फुटबॉल टीम के पूर्व मिडफील्डर मेहताब हुसैन भी शामिल हुए।

पहलवानों के समर्थन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कोलकाता में रैली निकाली

पहलवानों के समर्थन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कोलकाता में रैली निकाली

स्मृति ईरानी ने बबीता फोगाट के साथ न होने पर उठाए सवाल
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा- बबीता फोगाट प्रदर्शनकारी पहलवानों का समर्थन क्यों नहीं कर रही हैं। वह तो उनके परिवार की सदस्य हैं। बबीता फोगाट से मेरी बात हुई। मैं जानना चाहती हूं कि विपक्ष के नेता इन पहलवानों को निष्पक्ष जांच से वंचित क्यों रखना चाहते हैं? कांग्रेस इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने से बाज आए तो बेहतर होगा, लेकिन यह उनकी आदत है और वे करेंगे।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ दंगल गर्ल बबीता फोगाट की फाइल फोटो।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ दंगल गर्ल बबीता फोगाट की फाइल फोटो।

पढ़िए.. इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?

  • 18 जनवरी को जंतर-मंतर पर विनेश फोगाट, साक्षी मलिक के साथ बजरंग पूनिया ने धरना शुरू किया। आरोप लगाया कि WFI के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने महिला पहलवानों का यौन शोषण किया।
  • 21 जनवरी को विवाद बढ़ने के बाद केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों से मुलाकात कर कमेटी बनाई, लेकिन कमेटी की रिपोर्ट आज तक सार्वजनिक नहीं हुई।
  • 23 अप्रैल को पहलवान फिर जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब तक बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं होती, धरना जारी रहेगा।
  • 28 अप्रैल को पहलवानों की याचिका की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण पर छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में 2 एफआईआर दर्ज की।
  • 3 मई की रात को पहलवानों और पुलिसकर्मियों के बीच जंतर-मंतर पर झड़प हो गई। झड़प में पहलवान राकेश यादव व विनेश फोगाट के भाई दुष्यंत और 5 पुलिस वाले घायल हुए।
  • 7 मई को जंतर-मंतर पर हरियाणा, यूपी, राजस्थान और पंजाब की खापों की महापंचायत हुई। इसमें बृजभूषण की गिरफ्तारी के लिए केंद्र सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया।
  • 21 मई को फिर महापंचायत हुई और इंडिया गेट पर कैंडल मार्च और 28 मई को नए संसद भवन पर महिला महापंचायत करने का फैसला लिया गया।
  • 26 मई को पहलवानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 28 मई को वे धरनास्थल से नए संसद भवन तक पैदल मार्च करेंगे।
  • 28 मई को पहलवानों ने नए संसद भवन के सामने महापंचायत के लिए जाने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
  • 29 मई को सारा दिन पहलवान घर पर रहे और मेडल गंगा में बहाने व इंडिया गेट पर आमरण अनशन का फैसला किया।
  • 30 मई को पहलवान हरिद्वार हर की पौड़ी में मेडल बहाने गए। जहां किसान नेता नरेश टिकैत के मनाने पर सरकार को 5 दिन का अल्टीमेटम देकर उन्होंने फैसला टाल दिया।
  • 31 मई को न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि दिल्ली पुलिस के पास बृजभूषण की गिरफ्तारी लायक सबूत नहीं है। इस पर दिल्ली पुलिस ने ट्वीट करके इसका खंडन किया और कहा- जांच जारी है। बाद में दिल्ली पुलिस ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।

उत्तर रेलवे के 50 फीसदी रूटों पर बढ़ेगी ट्रेन की रफ्तार!

उत्तर रेलवे के 50 प्रतिशत रूटों पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की कवायद अब शुरू हो गई है। रेलवे बोर्ड ने इसे लेकर एक चिंतन शिविर की शुरुआत गुरुवार से कर दी है। इसमें बड़े अफसर ट्रेन की गति बढ़ाने पर अपना सुझाव देंगे। जानकारी के मुताबिक, रेलवे बोर्ड ने देश में नई रेलवे लाइन बिछाने, हादसों की संख्या शून्य करने, लोडिंग बढ़ाने और ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए चिंतन शिविर की शुरुआत की है। यह शिविर 1 जून और 2 जून तक चलेगा। इस अधिकारियों के मुताबिक, महाप्रबंधक के निर्देश पर बनी टीम शुक्रवार तक अपना सुझाव बोर्ड को सौंप सकती है। हालांकि, गुरुवार को रफ्तार बढ़ाने पर कई अफसरों ने सुझाव भी दिया। दावा है कि ट्रेन की गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा होने पर यात्रियोंम की संख्या में तेजी से इजाफा हो सकता है।

आज सोरेन से मिलेंगे केजरीवाल और मान

AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत पार्टी के अन्य नेताओं के साथ गुरुवार रात रांची पहुंचे। वे 2 जून को झारखंड के मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे।

बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफल परीक्षण

भारत ने ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल, अग्नि-1 का सफल परीक्षण किया गया। अग्नि-1 मिसाइल सटीकता के साथ लक्ष्य भेदने में सक्षम है।

पहलवानों के आंदोलन को लेकर राष्ट्रपति से मुलाकात करेगी खाप कमेटी

पहलवानों के आंदोलन को लेकर आज सोरम खाप ने पंचायत की। खाप पंचायतों ने आंदोलन की आगे की रणनीति बनाई है। खाप चौधरियों की एक कमेटी बनेगी जो देश भर में सभाएं करेगी। ये खाप कमेटी राष्ट्रपति से मुलाकात करेगी। कुरुक्षेत्र में सर्वखाप के चौधरियों की कल एक और बैठक होगी। उसमें अगली रणनीति पर फैसला होगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें