इन्दौर, । कोठारी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, साइंस एण्ड टेक्नौलॉजी अपनी स्थापना का 25 वाँ वर्ष मना रहा है। इस अवसर पर कोठारी ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूट की डायरेक्टर प्रो. मधुलिका शुक्ला ने बताया कि कॉलेज में ग्रुप की स्थापना के 42 वे वर्ष व कॉलेज की 25 वीं वर्षगांठ पर कॉलेज अपने ‘सखी सुपर गर्ल’प्रोजेक्ट के अन्तर्गत बेटियों को सीधे कॉलेज में प्रवेश पर आकर्षक स्कॉलरशिप प्रदान कर रहा है। ऐसी सभी छात्राएं जिन्हें 12वीं की परीक्षा में 85% या इससे अधिक अंक प्राप्त किए है उन्हें सीधे कॉलेज फीस में छूट दी जाएगी । साथ ही कमजोर आर्थिक वर्ग से आने वाली छात्राओं को भी छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी । इसके साथ ही छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु निःशुल्क कराटे तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 90 दिनों का निःशुल्क प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा । कॉलेज में विभिन्न प्रकार के बीए. बीकॉम, बी.बी.ए., बी.एस.सी., बी.जे., पीजीडीसीए, बी.एस.डब्ल्यू तथा एम.एस.डब्ल्यू कोर्स तथा अनेक प्रकार के 3 प्लस कोर्स चलाए जाते है।
You may also like
सरकारी लैब में जहर जांचने की सुविधा नहीं,अब 200 करोड़ रुपए खर्च करेगी सरकार
Share भोपाल मध्य प्रदेश में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के पास तीन प्रयोगशालाएं हैं। लेकिन इन तीनों लैब में कहीं भी जहर जांचने की सुविधा नहीं है। इसका नुकसान तब हुआ जब जबलपुर के एक मामले में प्रसाद खाने से 19 लोग बीमार हो गए...
3 min read
मप्र के आदिवासी अंचलों में पलायन बनी गंभीर समस्या
Share भोपालमप्र के आदिवासी अंचलों (विशेषकर झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन और डिंडोरी) में लोग आजीविका के अभाव में मौसमी और स्थायी पलायन के गंभीर शिकार हैं। एक अनुमान के अनुसार, इन क्षेत्रों की एक बड़ी आबादी काम...
5 min read
आलाकमान तय करेगा किसको मिलेगी निगम-मंडलों में नियुक्ति
Share मप्र में करीब दो साल के इंतजार के बाद नेताओं को राजनीतिक नियुक्ति की आस जगी है। निगम-मंडल-प्राधिकरणों में अध्यक्ष और उपाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए सूची तैयारी हो गई है। सूत्रों का कहना है कि सत्ता-संगठन ने सूची...
5 min read




