अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

आज के ताजा समाचार:मोदी बोले- एक घर दो कानून से नहीं चलेंगे,वर्ल्ड कप में भारत-पाक मुकाबला 15 अक्टूबर को

Share

सरकार आज ‘भारत के महत्वपूर्ण खनिजों’ की पहली सूची जारी करेगी। इसका मकसद आयात निर्भरता को कम करना, आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करना और भारत के नेट-जीरो उद्देश्यों का समर्थन करना है। रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक के मालिक आरके अरोड़ा को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। बुधवार को अरोड़ा को विशेष अदालत में पेश करके रिमांड ली जा सकती है। उधर, फिल्म ‘आदिपुरुष’ के खिलाफ दायर याचिकाओं पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच आज भी सुनवाई करेगी। लॉर्ड्स में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा एशेज टेस्ट आज से खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 1-0 से आगे है।

PM मोदी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड की वकालत की है। वे 2024 के चुनाव के लिए मजबूत सियासी पिच बनाने की कवायद भी करते दिखे। एक खबर क्रिकेट वर्ल्ड कप की है, जिसका आगाज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर होगा। ये 1 लाख 32 हजार दर्शकों की क्षमता वाला दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। यहां कौन-कौन से अहम मुकाबले खेले जाने हैं, हम इसके बारे में भी बताएंगे…।

आज के प्रमुख इवेंट्स

  1. सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में आज पंजाब की मानसा कोर्ट में सुनवाई होगी। अदालत ने सभी 29 आरोपियों को फिजिकली या वर्चुअली अदालत में पेश करने का आदेश दिया है। पंजाब पुलिस ने 9 महीने पहले आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। लेकिन पेशी न होने की वजह से इनके खिलाफ अभी तक आरोप तय नहीं हो सके हैं।
  2. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जोधपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। ये CM अशोक गहलोत का गृह जिला है। साल के अंत में राज्य की 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। कांग्रेस ने 2018 के चुनाव में 99 सीटें जीती थीं। वहीं भाजपा के खाते में 73 सीटें आई थीं।

 

5 अक्टूबर से ICC वर्ल्ड कप का आगाज; भारत-पाक मुकाबला 15 अक्टूबर को, फाइनल 19 नवंबर को

ICC ने वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी किया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर को न्यूजीलैंड-इंग्लैंड मुकाबले से होगी। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी मैदान पर 15 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान का मैच होगा। फाइनल मुकाबला भी यहीं 19 नवंबर को होगा। वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा लेंगी।

सभी मुकाबले भारत में ही खेले जाएंगे। ऐसा पहली बार है, जब इंग्लैंड के अलावा किसी देश को वर्ल्ड कप के सभी मैचों की मेजबानी मिली है। इंग्लैंड अब तक 4 बार वर्ल्ड कप के सभी मैचों की मेजबानी कर चुका है। टूर्नामेंट के लिए 10 शहरों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें पुणे, मुंबई, धर्मशाला, कोलकाता, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु, लखनऊ, दिल्ली और चेन्नई शामिल हैं।

टूर्नामेंट का सबसे चर्चित मैच, यानी भारत-पाकिस्तान मुकाबला 15 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही होगा। हालांकि भारत के वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले के साथ होगी। यह मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेला जाएगा।

10 शहरों में खेले जाएंगे वर्ल्ड कप के मुकाबले
वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले 10 शहरों में खेले जाएंगे। जिसमें अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम), बेंगलुरु (एम चिन्नास्वामी स्टेडियम), चेन्नई (एमए चिदम्बरम स्टेडियम), दिल्ली (अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम), धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम), हैदराबाद (राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, उप्पल) हैं।

इनके अलावा कोलकाता (ईडन गार्डन), लखनऊ (अटल बिहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम), मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम), पुणे (महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम) शामिल हैं। हैदराबाद के अलावा गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक प्रैक्टिस मैचों की मेजबानी करेंगे।

PM मोदी बोले- तीन तलाक का इस्लाम से संबंध नहीं; इसकी वकालत करने वाले वोट बैंक के भूखे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तीन तलाक का इस्लाम से कोई संबंध नहीं है। अगर ये इस्लाम का जरूरी अंग है, तो पाकिस्तान, इंडोनेशिया, कतर, जॉर्डन, सीरिया, बांग्लादेश में क्यों नहीं है। इसकी वकालत करने वाले वोट बैंक के भूखे हैं। यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर भड़का रहे हैं। एक घर दो कानून से नहीं चल सकता। उनके ही धर्म के एक वर्ग ने पसमांदा मुसलमानों का शोषण किया है।

 फिलहाल शादी, परिवार और संपत्ति से जुड़े मामलों में अलग-अलग धर्मों के लिए अलग-अलग कानून हैं। 14 जून को 22वें लॉ कमीशन ने एक बार फिर से UCC पर विचार-विमर्श शुरू किया है। इस पर आम लोगों, संस्थानों और धार्मिक संगठनों से राय मांगी गई है। अभी देश में गोवा ही अकेला राज्य है जहां यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भोपाल में कहा- तीन तलाक से इस्लाम का कोई संबंध नहीं है। इसकी वकालत करने वाले वोट बैंक के भूखे हैं। यूनिफॉर्म सिविल कोड पर भड़का रहे हैं। एक घर दो कानूनों से नहीं चल सकता। यूनिफॉर्म सिविल कोड पर ‌‌BJP भ्रम दूर करेगी। बिहार में विपक्षी दलों की बैठक पर कहा- इन सभी दलों के घोटालों को मिला दिया जाए, तो 20 लाख करोड़ के घोटाले की गारंटी है।

प्रधानमंत्री भोपाल में मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में इसी साल होने वाले विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने आए थे। उन्होंने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मेरा बूथ, सबसे मजबूत अभियान के तहत 543 लोकसभाओं के 10 लाख और मध्यप्रदेश के 64,100 बूथ के कार्यकर्ताओं को डिजिटली संबोधित किया। यहां सभी राज्यों के विधानसभा क्षेत्रों से 3 हजार कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

PM ने भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से देश में 5 नई वंदे भारत ट्रेन की भी शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने 1 घंटा 52 मिनट BJP कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसकी खास बात यह रही कि पहली बार उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूछे गए सवालों का विस्तार से जवाब देते हुए अपनी बात कही।

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश की दोनों वंदे भारत ट्रेन से रवाना हुए स्टूडेंट्स को हाथ हिलाकर बाय कहा। साथ में BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, CM शिवराज, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव।

PM के भाषण की 10 प्रमुख बातें…

1). तलाक: इस्लाम का जरूरी अंग है, तो पाकिस्तान में क्यों नहीं?
जो भी तीन तलाक के पक्ष में बात करते हैं, वकालत करते हैं, ये वोट बैंक के भूखे लोग मुस्लिम बेटियों के साथ बहुत बड़ा अन्याय कर रहे हैं। तीन तलाक से नुकसान का दायरा बड़ा है।

बहुत अरमानों से पिता अपनी बेटी को ससुराल भेजता है। 8-10 साल बाद बेटी वापस आती है, तो उसका भाई, पिता सब उसकी चिंता में दुखी हो जाते हैं।

तीन तलाक का इस्लाम से संबंध होता तो दुनिया के मुस्लिम बाहुल्य देश इसे खत्म नहीं करते। मिस्र में 90% से ज्यादा सुन्नी मुस्लिम हैं। 80-90 साल पहले वहां तीन तलाक की प्रथा समाप्त हो चुकी है।

अगर तीन तलाक इस्लाम का जरूरी अंग है, तो पाकिस्तान, इंडोनेशिया, कतर, जॉर्डन, सीरिया, बांग्लादेश में क्यों नहीं है।

मुस्लिम बेटियों पर तीन तलाक का फंदा लटकाकर कुछ लोग उन पर हमेशा अत्याचार करने की खुली छूट चाहते हैं। इसीलिए मेरी मुस्लिम बहनें, बेटियां भाजपा और मोदी के साथ हैं।

2). यूनिफॉर्म सिविल कोड: सुप्रीम कोर्ट कह रही कॉमन सिविल कोड लाओ
आज हम देख रहे हैं कि यूनिफॉर्म सिविल कोड के नाम पर भड़काने का काम हो रहा है। एक घर में परिवार के सदस्य के लिए एक कानून हो, परिवार के दूसरे सदस्य के लिए दूसरा कानून हो, तो क्या वो घर चल पाएगा?

फिर ऐसी दोहरी व्यवस्था से देश कैसे चल पाएगा। भारत के संविधान में भी नागरिकों के समान अधिकार की बात कही गई है। सुप्रीम कोर्ट कह रही है कि कॉमन सिविल कोड लाओ।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भाजपा की सबसे बड़ी ताकत आप सभी कार्यकर्ता हैं। आप सिर्फ बीजेपी ही नहीं, आप सब सिर्फ दल ही नहीं, देश के संकल्पों के सिद्धी के भी मजबूत सिपाही हैं।’

3). पसमांदा मुस्लिम: इनका शोषण इनके धर्म के एक वर्ग ने किया
पसमांदा मुस्लिम भाई-बहन हैं। वोट बैंक की राजनीति करने वालों ने इनका तो जीना मुश्किल करके रखा है। वे तबाह हो गए, कोई फायदा नहीं मिला। कष्ट में गुजारा करते हैं।

उनकी आवाज सुनने के लिए कोई तैयार नहीं। उनके ही धर्म के एक वर्ग ने पसमांदा मुसलमानों का शोषण किया है। इस पर देश में कभी चर्चा नहीं हुई। इनके साथ भेदभाव हुआ।

इसका नतीजा इनकी कई पीढ़ियों को भुगतना पड़ा। भाजपा सबका विकास, सबका साथ की भावना से काम कर रही है।

तलाक और यूनिफॉर्म सिविल कोड पर प्रधानमंत्री से उत्तरप्रदेश की BJP कार्यकर्ता रानी चौरसिया ने सवाल पूछा था- तीन तलाक और यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर मुस्लिम भाई-बहनों का भ्रम कैसे दूर करें?

4). विपक्ष: घोटालों में इनका मीटर डाउन नहीं होता
2014, 2019 का हाल याद है न। भाजपा के कोर विरोधी दलों में दोनों चुनाव में इतनी छटपटाहट नहीं दिखी, जितनी आज दिख रही है। 2024 में फिर एक बार भाजपा की प्रचंड विजय तय है।

इसी वजह से ये सारे विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं। आजकल एक नया शब्द गारंटी बहुत पॉपुलर किया जा रहा है। सारे दलों का घोटाला मिला लिया जाए तो 20 लाख करोड़ के घोटाले की गारंटी है।

जब कांग्रेस सरकार थी, तब 1.86 लाख करोड़ का कोयला घोटाला, 1.76 लाख करोड़ का 2G घोटाला, 70 हजार करोड़ रुपए का कॉमनवेल्थ घोटाला। हेलिकॉप्टर से सबमरीन… ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जो कांग्रेस के घोटालों का शिकार न हुआ हो।

RJD देख लीजिए- चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला, पशुपालन शेड घोटाला, बाढ़ राहत घोटाला, इनकी सूची इतनी लंबी है कि सजा देते-देते अदालतें थक गईं।

तमिलनाडु में देखिए, DMK पर अवैध तरीके से सवा लाख करोड़ की संपत्ति बनाने का आरोप। TMC पर भी 23 हजार करोड़ से ज्यादा के घोटाले का आरोप, रोजवैली घोटाला, शारदा घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला, गो तस्करी घोटाला।

बंगाल के लोग ये घोटाला नहीं भूल सकते। NCP पर 70 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप है। महाराष्ट्र स्टेट कोऑपरेटिव बैंक घोटाला, सिंचाई, अवैध खनन घोटाला। इन पार्टियों के घोटालों का मीटर कभी डाउन नहीं होता।

मैं भी एक गारंटी देता हूं। अगर इनकी घोटालों की गारंटी है, तो मोदी की भी गारंटी है। मेरी गारंटी है- हर घोटालेबाज पर कार्रवाई की गारंटी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब मंच पर कहा कि वे आज कार्यकर्ताओं के सवालों के भी जवाब देंगे, तो भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने तालियों से स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब मंच पर कहा कि वे आज कार्यकर्ताओं के सवालों के भी जवाब देंगे, तो भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने तालियों से स्वागत किया।

5). परिवारवाद: गांधी परिवार का भला करना है तो कांग्रेस को वोट दीजिए
हमें लोगों को बताना होगा कि उन्होंने अपने बच्चों का भविष्य सुधारने के लिए जिनको वोट दिया, उसका परिणाम क्या हुआ। परिवार के नाम पर वोट मांगने वालों ने अपने परिवार का भला किया।

आपको गांधी परिवार के बेटे-बेटी का विकास करना हो, तो कांग्रेस को वोट दीजिए। मुलायम सिंह के बेटे का भला करना है, तो सपा को वोट दीजिए।

लालू परिवार का भला करना है, तो RJD को वोट दीजिए। शरद पवार की बेटी का भला करना हो, तो NCP का भला कीजिए।

अब्दुल्ला परिवार के बेटे का भला करना हो, तो नेशनल कॉन्फ्रेंस को वोट दीजिए, लेकिन आप ध्यान से सुनना, अगर आपको अपने बेटे-बेटी का, पोते-पोती का, नाती-नातिन का भला करना है, तो आप वोट भाजपा को दीजिए।

गुजरात की BJP कार्यकर्ता हेतलबेन जानी ने PM से सवाल किया- भाजपा के खिलाफ कई दल एकजुट होकर लड़ने की कोशिश कर रहे हैं। आप इसे कैसे देखते हैं? इसके जवाब में PM ने घोटालों और परिवारवाद पर बात कही।

6). महंगाई: जिन राज्य में BJP सरकार, वहां पेट्रोल 100 रु. से कम
भारत में महंगाई दर नियंत्रण में है। हमारे पड़ोस में पाकिस्तान में महंगाई दर 38% से ज्यादा है। श्रीलंका में 25% से ज्यादा है। भारत में ये 5% से भी कम है। कोरोना के खिलाफ इतने समय से चले आ रहे युद्ध के बावजूद भारत में हमने महंगाई को बेकाबू नहीं होने दिया।

भाजपा सरकार का जोर तो लोगों को ज्यादा से ज्यादा बचत कराने पर है। आज हर भारतीय, हर महीने करीब 20 GB डेटा इस्तेमाल करता है। 2014 तक 1 GB के लिए 300 रुपए लगते थे।

आज के हिसाब से ये 6 हजार रुपए का होता। भाजपा ने डेटा को गरीब के लिए बिल्कुल सस्ता कर दिया है। अब 30 GB के 200 से 300 रु. लग रहे हैं। आपके 5000 हजार रुपए से ज्यादा हर महीने बच रहे हैं।

कांग्रेस के समय LED बल्ब 300-400 रुपए में बिकता था। भाजपा सरकार में 50-60 रुपए कीमत हो गई। गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली का बिल करीब 20 हजार करोड़ रुपए कम हुआ है।

आज जन औषधि के स्टोर में सस्ती दवा मिलती है। इससे गरीब का करीब 20 हजार करोड़ रुपया बचा है।

आयुष्मान भारत योजना की वजह से करीब 5 करोड़ लोगों ने अस्पताल में भर्ती होकर इलाज कराया और एक पैसा खर्च नहीं हुआ है। ये योजना नहीं होती तो इन गरीबों को 80 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च करना पड़ता।

विपक्षी पार्टियां पेट्रोल की कीमत पर हाय-तौबा मचाती रहीं। केंद्र ने दो बार एक्साइज ड्यूटी कम की, लेकिन जहां भाजपा की सरकार नहीं है, उन राज्यों ने इसका लाभ जनता को नहीं दिया।

जहां भाजपा सरकार है, वहां पेट्रोल की कीमत 100 रुपए से कम है। यहां के बूथ कार्यकर्ताओं को ये सच्चाई बतानी चाहिए।

PM से राजस्थान के कार्यकर्ता रजित कछवाहा ने सवाल पूछा था- हम बूथों पर कैसे समझाएं कि भाजपा की योजनाओं के कारण उनकी बचत हो पा रही है?

भारी बारिश की वजह से 8 राज्यों में 33 की मौत; उत्तर-पश्चिमी राज्यों में 12 गुना तक ज्यादा बारिश

तस्वीर राजस्थान के जोधपुर की है। 24 से 48 घंटे के भीतर राज्य के हर इलाके में मानसून एक्टिव हो जाएगा। अभी इसका असर दक्षिण-पूर्वी और उत्तरी राजस्थान जिलों में है।

8 राज्यों में भारी बारिश और लैंडस्लाइड की घटनाओं में 33 लोगों की मौत हुई है। वहीं हिमाचल के मंडी जिले में लैंडस्लाइड के कारण 150 रोड अभी तक बंद हैं। उत्तर-पश्चिमी राज्यों में सामान्य से 2 से 12 गुना अधिक बारिश हुई है। आज MP, राजस्थान, गुजरात, यूपी,बिहार समेत 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं बिहार, सिक्किम, तेलंगाना, आंध्र और तमिलनाडु में मध्यम बारिश की संभावना है।

कुछ दिनों की सुस्ती के बाद मानसून लगभग पूरे उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में पहुंच गया है। उत्तर-पश्चिमी राज्यों में 24 घंटे में सामान्य से 2 से 12 गुना तक अधिक बारिश हुई है।

सोमवार को मानसून पंजाब और गुजरात में और आगे बढ़ा। देश के पूर्वी, मध्य, उत्तर-पश्चिम व पश्चिमी राज्यों में पांच दिन मानसून सक्रिय रहेगा। अगले 24 घंटे में 24 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है।

दो दिन में बारिश और भूस्खलन जैसी घटनाओं से आठ राज्यों में 33 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 9 हिमाचल प्रदेश में, 6 मुंबई में, 6 राजस्थान में, 2-2 हरियाणा और पंजाब में हुईं।

मंगलवार को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में उफनती नदी में 16 और 17 साल के भाई-बहन बह गए। छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हुई। दिल्ली में करंट लगने से 1 महिला की जान गई है।

हिमाचल के मंडी जिले में 48 घंटे में भूस्खलन की दो घटनाएं हुईं। इसके चलते चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-21 दो जगहों पर घंटों बंद रहा।

इस रूट पर लगा जाम 20 घंटे बाद खुला। अब भी यहां 150 रोड बंद हैं। मौसम विभाग ने राज्य में अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा के गुरुग्राम में गुरुग्राम-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर भरे पानी से गुजरते लोग।

हरियाणा के गुरुग्राम में गुरुग्राम-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर भरे पानी से गुजरते लोग।

शिमला में रविवार को तेज बारिश हुई।

शिमला में रविवार को तेज बारिश हुई।

मानसून के बीच शिमला में पहाड़ों के चारों तरफ बादल नजर आए।

मानसून के बीच शिमला में पहाड़ों के चारों तरफ बादल नजर आए।

उत्तराखंड के नैनीताल में भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुआ।

उत्तराखंड के नैनीताल में भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुआ।

नई दिल्ली में मंगलवार तड़के बारिश हुई। तस्वीर ITO रोड की है।

नई दिल्ली में मंगलवार तड़के बारिश हुई। तस्वीर ITO रोड की है।

असम के डिब्रूगढ़ में मंगलवार सुबह से हल्की बारिश हो रही है, जिसके पूरे दिन जारी रहने की संभावना है।

असम के डिब्रूगढ़ में मंगलवार सुबह से हल्की बारिश हो रही है, जिसके पूरे दिन जारी रहने की संभावना है।

मंगलवार सुबह से मुंबई में तेज बारिश जारी है। विजुअल्स वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से।

मंगलवार सुबह से मुंबई में तेज बारिश जारी है। विजुअल्स वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से।

हरियाणा के गुरुग्राम में एक अंडरपास में पानी भर गया, जिसमें छत की परछाई दिखने लगी।

हरियाणा के गुरुग्राम में एक अंडरपास में पानी भर गया, जिसमें छत की परछाई दिखने लगी।

मंडी में चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर मशीनों से लैंडस्लाइड में गिरे पत्थरों को हटाया गया।

मंडी में चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर मशीनों से लैंडस्लाइड में गिरे पत्थरों को हटाया गया।

असम के बरपेटा जिले में करीब 1.70 लाख लोग बाढ़ के चलते प्रभावित हैं।

असम के बरपेटा जिले में करीब 1.70 लाख लोग बाढ़ के चलते प्रभावित हैं।

गुजरात के नडियाद में सोमवार को तेज बारिश के चलते सड़क पर पानी भर गया।

गुजरात के नडियाद में सोमवार को तेज बारिश के चलते सड़क पर पानी भर गया।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में भारी बारिश के चलते कई जगह पानी भर गया।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में भारी बारिश के चलते कई जगह पानी भर गया।


. हाईकोर्ट ने कहा- हिंदुओं की सहनशीलता की परीक्षा क्यों ली जाती है; आदिपुरुष के राइटर को नोटिस
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिल्म आदिपुरुष की स्क्रीनिंग के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट की लखनऊ बेंच ने कहा कि हिंदुओं की सहनशीलता की परीक्षा क्यों ली जाती है? शुक्र है उन्होंने कानून नहीं तोड़ा। अदालत ने फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर शुक्ला को नोटिस जारी कर एक हफ्ते में जवाब देने को कहा है। साथ ही केंद्र सरकार से पूछा है कि वह सिनेमैटोग्राफ एक्ट के तहत क्या कदम उठा रही है।

ये खबर अहम क्यों है: हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया है कि फिल्म में मां सीता का अपमान किया जा रहा है। वहीं फिल्ममेकर्स ने तर्क दिया है कि आदिपुरुष की कहानी को लेकर एक डिस्क्लेमर जोड़ा गया है। इस पर अदालत ने कहा कि क्या डिस्क्लेमर लगाने वाले लोग देशवासियों और युवाओं को बेवकूफ समझते हैं? आप भगवान राम, लक्ष्मण, भगवान हनुमान, रावण, लंका दिखाते हैं और फिर कहते हैं कि यह रामायण नहीं है?

. गोल्डी बराड़ बोला- हम सलमान खान को जरूर मारेंगे, लॉरेंस की जिंदगी का यही मकसद

गैंगस्टर लॉरेंस के करीबी गोल्डी बराड़ ने कहा है कि हम सलमान खान को जरूर मारेंगे। गोल्डी ने ये बातें एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में कही। वह इन दिनों कनाडा-अमेरिका में कहीं छिपा है। गोल्डी ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस के इंटरव्यू का जिक्र करते हुए कहा कि सलमान खान को मारना उनके जीवन का लक्ष्य है।

ये खबर अहम क्यों है: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की पिछले साल हुई हत्या के पीछे भी लॉरेंस का ही हाथ था। इस पूरी घटना को विदेश में बैठकर गोल्डी बराड़ ने मैनेज किया था। गोल्डी ने सभी से टाइअप किया था और लॉरेंस के इशारे पर हत्या को अंजाम दिया था।
पाकिस्तान को आतंकवाद रोकना होगा; US ने कहा- बाइडेन और मोदी का साझा बयान सही

बाइडेन और मोदी ने साझा बयान में कहा था कि भारत और अमेरिका आतंकवाद और कट्टरवाद से लड़ने में एक साथ खड़े हैं। (फाइल)

बाइडेन और मोदी ने साझा बयान में कहा था कि भारत और अमेरिका आतंकवाद और कट्टरवाद से लड़ने में एक साथ खड़े हैं। (फाइल)

अमेरिका ने कहा है कि पाकिस्तान को आतंकवाद रोकना होगा। इस मुद्दे को उठाया जाता रहेगा और इस बारे में पाकिस्तान से बातचीत भी की जाएगी। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे पर प्रेसिडेंट बाइडेन के साथ जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया था, जिसमें पाकिस्तान को आतंकवाद रोकने की नसीहत दी गई थी। इस पर पाकिस्तान ने नाराजगी जताई थी।

: पाकिस्तान में अभी भी लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और ऐसे ही कई आतंकी संगठन मौजूद हैं। ये संगठन देश में लगातार आतंकी घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। बीते साल कश्मीर में कुल 169 आतंकवादी मारे गए हैं। इनमें 127 लोकल, जबकि 42 पाकिस्तानी थे।

अमेरिका ने साफ कर दिया है कि प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान प्रेसिडेंट बाइडेन के साथ जो साझा बयान जारी किया गया था, उसमें कुछ भी गलत नहीं था। मोदी-बाइडेन के साझा बयान में पाकिस्तान को आतंकवाद रोकने की नसीहत दी गई थी।

सोमवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक डिप्लोमैटिक नोट में इस ज्वॉइंट स्टेटमेंट पर सख्त नाराजगी दर्ज कराई थी। अब अमेरिका ने साफ कर दिया है कि इस मुद्दे को उठाया जाता रहेगा और इस बारे में पाकिस्तान से बातचीत भी की जाएगी।

पाकिस्तान में आतंकी ठिकाने मौजूद
मंगलवार को अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर से मोदी-बाइडेन के ज्वॉइंट स्टेटमेंट और इस पर पाकिस्तान की नाराजगी के बारे में सवाल किया गया था। इस पर उन्होंने कहा- यह तय है कि पाकिस्तान से इस मसले पर बातचीत भी की जाएगी और उस पर दबाव भी डाला जाता रहेगा। टेरेरिज्म दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा है। क्या ये सही नहीं है कि वहां अब भी लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और ऐसे ही कई आतंकी संगठन मौजूद हैं।

एक सवाल के जवाब में मिलर ने कहा- अमेरिका ने पहले भी कहा है कि पाकिस्तान की सरकार और फौज को उनके देश में मौजूद तमाम आतंकी संगठनों को हमेशा के लिए खत्म करना होगा। क्रॉस बॉर्डर टेरेरिज्म बंद करना होगा। इस वक्त एलओसी पर शांति है और हम चाहते हैं कि यह हमेशा जारी रहे। आतंकवाद खत्म करने के लिए अगर पाकिस्तान को हमारी मदद की जरूरत होगी तो इस बारे में बातचीत की जा सकती है।

मोदी और बाइडेन की मुलाकात के दौरान भी आतंकवाद का मुद्दा उठा था। व्हाइट हाउस के स्टेटमेंट में भी इसका जिक्र किया गया था।

मोदी और बाइडेन की मुलाकात के दौरान भी आतंकवाद का मुद्दा उठा था। व्हाइट हाउस के स्टेटमेंट में भी इसका जिक्र किया गया था।

पाकिस्तान ने क्या कहा था
मोदी पिछले हफ्ते अमेरिका दौरे पर थे। 22 जून को उन्होंने प्रेसिडेंट बाइडेन के साथ ज्वॉइंट स्टेटमेंट जारी किया था। इसमें पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठनों को जारी मदद पर फिक्रमंदी का इजहार किया गया था।

पाकिस्तान ने सोमवार को अमेरिकी डिप्लोमैट को विदेश मंत्रालय तलब किया। उन्हें एक डिप्लोमैटिक नोट (डिमार्शे) सौंपा गया। इसमें कहा गया- मोदी और बाइडेन के साझा बयान में पाकिस्तान को लेकर जो बातें कही गईं है, वो सही नहीं हैं। ये बयान एकतरफा है और इससे बचा जाना चाहिए। भारत के पाकिस्तान पर आरोप पूरी तरह सियासी है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो एक साल में सात बार अमेरिका दौरा कर चुके हैं। फॉरेन सेक्रेटरी एंटनी ब्लिंकन ने उन्हें मीटिंग का वक्त नहीं दिया। बिलावल ने कहा था कि अमेरिका चाहे तो भारत और पाकिस्तान की बातचीत शुरू हो सकती है। (फाइल)

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो एक साल में सात बार अमेरिका दौरा कर चुके हैं। फॉरेन सेक्रेटरी एंटनी ब्लिंकन ने उन्हें मीटिंग का वक्त नहीं दिया। बिलावल ने कहा था कि अमेरिका चाहे तो भारत और पाकिस्तान की बातचीत शुरू हो सकती है। (फाइल)

अमेरिका से क्या चाहता है पाकिस्तान

  • पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो एक साल में सात अमेरिकी दौरे कर चुके हैं। इसके बावजूद अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने उन्हें मुलाकात का वक्त नहीं दिया था। पिछले साल अप्रैल तक इमरान खान प्रधानमंत्री थे। उन्होंने कई बार कोशिश की, लेकिन बाइडेन से मुलाकात तो दूर उन्होंने फोन पर भी बातचीत का वक्त नहीं दिया।
  • पिछले दिनों पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा था- हम चाहते हैं कि भारत अमन बहाली के लिए बातचीत करे, लेकिन इसके लिए अमेरिका को मदद करनी होगी। बातचीत के लिए माहौल बनाने की जिम्मेदारी भारत सरकार की है। अमेरिका हम दोनों पड़ोसियों यानी भारत और पाकिस्तान के बीच अमन बहाली के लिए बातचीत शुरू कराए। भारत सरकार की यह जिम्मेदारी है कि वो बातचीत के लिए मुफीद माहौल तैयार करे। भारत ने इस बयान पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था।
  • इसके कुछ दिन पहले अमेरिका में पाकिस्तान के एम्बेसेडर असद मजीद ने कहा था- फरवरी 2019 में भारत में पुलवामा हमला हुआ। भारत ने इसका इलजाम पाकिस्तान पर लगाया। भारत कहता है कि हमारे यहां आतंकी ट्रेनिंग कैम्प हैं और इनमें 300 दहशतगर्द ट्रेनिंग ले रहे हैं। सच्चाई ये है कि भारत में सियासी फायदे के लिए पाकिस्तान को टारगेट किया जाता है। हम चाहते हैं कि भारत के साथ कारोबारी रिश्ते भी शुरू किए जाएं। इसके लिए जरूरी है कि भारत को कश्मीर में एकतरफा उठाए गए कदमों को वापस लेना होगा।

केजरीवाल के आवास खर्च की CAG करेगा जांच

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास के रेनोवेशन में कथित गड़बड़ियों की भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) से स्पेशल ऑडिट कराने की सिफारिश की गई है। मीडिया में यह मामला सामने आने के बाद एलजी वीके सक्सेना ने चीफ सेक्रेटरी की रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी थी, जिसके आधार पर CAG जांच की सिफारिश की है।

3 राज्यों की 10 राज्यसभी सीटों के चुनाव का प्रोग्राम घोषित, जयशंकर होंगे रिपीट

3 राज्यों के 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो गया है। इस बार विदेश मंत्री जयशंकर के रिपीट होने की उम्मीद है। बाकी दोनों सीटों पर नए दूसरे नेताओं को मिल सकता है मौका। पूर्व सीएम विजय रुपाणी और पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल भी रेस में हैं।

केंद्र अपने स्टॉक से बाजार में उतारेगा दाल

अरहर की दाल की कीमतों में लगाम के लिए केंद्र सरकार अपने बफर स्टॉक से खुले मार्केट में यह दाल उतारेगी। अरहर की दाल अभी 130 से 150 रुपये/किलो है। वहीं, केंद्र ने टमाटर की कीमतों में आई तेजी पर मंगलवार को कहा कि यह मौसम के कारण है। यह जल्द ही नीचे आएंगे।

US-भारत के साझा बयान पर भड़का पाक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान जारी साझा बयान पर पाकिस्तान ने आपत्ति जताई है। बयान में आतंकवाद पर पाकिस्तान को घेरा गया था। पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में अमेरिकी दूत को तलब कर साझा बयान को ‘एकतरफा और भ्रामक’ बताया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें